पागल आदमी -अविनाश वाचस्पति (कविता)
प्रिय छोटे भाई और हिंदी के ख्यातिप्राप्त चिट्ठाकार अजय झा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं
![]() |
| हर दिल अज़ीज़ अजय झा |
जिन हिन्दी ब्लॉगरों की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं, वे जुगाड़ भिड़ाएं
नभाटा की इमेज पर
करके क्लिक पढ़ लें
और
करें तद्नुसार कार्रवाई।
सजग रहना जरूरी है
तभी पुस्तकें बिकेंगी
सुन रहे हो
मोहल्लालाइव
पुस्तकें सिर्फ दुकानों
पर ही नहीं बिकती हैं
यहां पर भी भिड़ानी पड़ती है जुगाड़
नहीं तो इकट्ठा होता है खूब कबाड़
प्रकाशित पुस्तकों का।
चाहते तो बचे रहना
तो कार्रवाई जरूर करना।
आप क्यों हंस रहे हैं
आपकी भी तो पुस्तक हुई है प्रकाशित
उसको भी सबमिट करना
मेरी तरफ मत देखिए
हिन्दी ब्लॉगिंग : अभिव्यक्ति की नई क्रांति
2011 में हुई है प्रकाशित
और राजभाषा विभाग ने मांगी हैं
2010 में छपित।
पढ़ रहे हो पंकज सुबीर
पढ़ रहे हो समीर भाई
याद दिला रहा हूं
अयन प्रकाशन को
और शैलेश भारतवासी को भी।
फिर मत कहिएगा
कि बतलाया नहीं
चेताया नहीं
सो रहे थे हम
जगाया नहीं।
पहचानो भई पहचानो : हम तीनों को पहचानो :कहां हैं हिंदी ब्लॉगर
मृदुभाषी हंसमुख
धनी हैं खुशमिजाजी के
कौन,
हम तो रहेंगे मौन
आप ही बतलायेंगे
हिंदी भवन कहां है
क्यों चर्चा में है
इन दिनों हिंदी ब्लॉगरों में
लगने वाला है महामेला
हिंदी ब्लॉगरों का
होने वाला है लोकार्पण
पुस्तक का
पुस्तक जो पहली है
नहीं पहेली है
हिंदी ब्लॉगिंग
अभिव्यक्ति की नई क्रांति
नाम है जिसका
सिखाएगी ब्लॉगिंग
पहले इस बात पर आते हैं
शनिवार 30 अप्रैल 2011 को
जब आयेंगे
तब मिलना चाहेंगे
उनसे जिनकी फोटो है
कार्यक्रम तो खूब सारे हैं
हिंदी साहित्य निकेतन
परिकल्पना समूह
नुक्कड़ डॉट कॉम
और डायमंड बुक्स
मिलेंगे ब्लॉगरों को पुरस्कार
खूब सारे ब्लॉगर होंगे
खूब सारी चर्चा होगी
देश से तो आयेंगे
विदेश से भी आयेंगे
इन्हें नहीं पहचान पाये
तो और किसको पहचानेंगे।
फोटो किसने खींची है
और मैं कौन हूं
ब्लॉग कौन सा मेरा है
जो बतलाएगा
सच्चा मित्र मेरा है।












