पिता चाहे बुजुर्ग थे परंतु तकनीक से पूरी तौर पर जुड़े हुए। तकनीक में प्रगति हो और वे बिना जाने-अपनाए रह जाएं, संभव ही नहीं था। आधुनिक स्मार्ट आई फोन तभी से रखते थे जब भारत में उसका कोई नाम नहीं जानता था। कंप्यूटर और लैपटाप जब भारत में आए थे, तब से वे आई पैड और टेबलेट इस्तेमाल कर रहे थे। दूसरा पुत्र अभी कॉलेज में ही पढ़ रहा था। पहले .... पूरा पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए
लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अवाम

फ़ज़ल इमाम मल्लिक
सत्ता के शीर्ष पर जब वह पहुंचा तो हैरान रह गया...क़दम-क़दम पर बेईमानी...भ्रष्टाचार....।
आदर्श और मूल्य बस अब सिर्फ किताबों में सिमट कर रह गए हैं...उसे पहले डर भी लगा। किस-किस के खिलाफ़ वह हल्ला बोले....ऊपर से नीचे तक सब एक ही रंग में रंगे थे....लेकिन फिर उसने हिम्मत जुटाई...धीरे-धीरे सत्ता पर पकड़ बनाई। लोगों की आंखों से आंसू पोंछने के लिए वह लगातार कोशिश करता रहा....भ्रष्ट और बेईमानों की परेशानी बढ़ी....सत्ता में उसके सहयोगी उसके ख़िलाफ़ होने लगे तो पार्टी में उसके कामकाज के तरीक़े को लेकर फुसपुसाहट शुरू हो गई। लेकिन इन सबसे बेपरवाह वह लोगों के पक्ष में खड़ा होना उसने नहीं छोड़ा।
धीरे-धीरे विरोध बढ़ता गया। पार्टी और उसके सहयोगी उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए लामबंद हुए...और फिर सबने एक सुर में उसे हटाने की मांग करने लगे....।
सारे विरोध के बावजूद वह अब भी सत्ता के शिखर पर बैठा हुआ है.....अवाम उसके साथ हैं....।
चुनाव
सत्ता के लिए पार्टी चाहिए और पार्टी चलाने के लिए पैसा...।
उसने पहले पार्टी बनाई....फिर पैसा और उसके बाद सत्ता हासिल की.....।
सब कुछ ठीक चल रहा था....सत्ता उसके पास थी और पैसा उस पर बरस रहा था....पैसा अब उसकी मजबूरी नहीं कमज़ोरी बन गई थी.....इस कमज़ोरी की वजह से उसकी परेशानी बढ़ती गई....उसके अपने साथी-संगी उसका साथ छोड़ने लगे....और एक दिन ऐसा आया कि उसे पैसा और लोगों में से किसी एक को चुनना था.....
उसने पैसे को चुना....अगले दिन लोगों ने उसे सत्ता से बेदख़ल कर दिया....।
![]() |
| http://www.srijanyatra.blogspot.com/ |
पवित्रा अग्रवाल रचित लघु कथा संस्था
शहर की सात आठ साहित्यिक संस्थाओं ने मिल कर दिल्ली से आये एक लेखक के सम्मान में गोष्ठी का आयोजन किया .
अतिथि लेखक के एक घंटा विलंब से आने के बाद भी सभा में आठ दस लोग ही उपस्थित थे .
लेखक के साथ आई उनकी पत्नी ने अपनी स्थानीय मित्र से पूछा--'यह सम्मान गोष्ठी तो कई साहित्यिक संस्थाओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी .मैं तो सोच रही थी कि बहुत लोग आये होंगे पर यहाँ तो .....'
मित्र ने बताया --'यहाँ उपस्थित हर व्यक्ति अपनी बनाई किसी संस्था का अध्यक्ष है. इस तरह हर आदमी अपने आप में एक संस्था है .
पवित्रा अग्रवाल जी की अन्य लघुकथाएं पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए
पवित्रा अग्रवाल रचित लघुकथा अनुमान
पवित्रा अग्रवाल रचित लघुकथा मजबूरी
पवित्रा अग्रवाल रचित लघुकथा उलझन
घरोंदा --4-7-126 ईसामिया बाजार ,हैदराबाद --500027
Read More...

शुभ अशुभ और कथनी करनी - पवित्रा अग्रवाल रचित दो लघुकथाएं
एक
"मां अपने घर इतनी सारी आंटी क्यों आई थीं....इनके घर में शादी है क्या ?" --पॉँच छह वर्षीय पुत्र ने पूछा
"नहीं बेटा शादी नहीं है .इनके दादा जी की तेरहवीं है ,उसका न्योता देने आई थीं ."
"तेरहवीं क्या होता है मां ?"
"जब कोई मर जाता है तो उसके मरने के तेरहवें दिन घर मै पूजा पाठ होता है .पंडितों को दान दक्षिणा दी जाती है .उन्हे और जाति बिरादरी वालों को खाना खिलाया जाता है ,इसे तेरहवीं कहते है ."
बच्चे ने उत्साह से पूछा -"इसका मतलब जब कोई मर जाता है तो दावत होती है ?...फिर तो उस दिन घर में लड्डू ,पूड़ी ,कचौडी भी बनते होंगे ?...अपने घर ऐसी दावत कब होगी मां ?"
मां ने मुंह बिचका कर खाट पर बीमार पड़ी सास की ओर इशारा कर के कहा --"ये मरेगी तब ."
बच्चा चहका --"जब दादी मरेगी तो अपने यहाँ भी दावत होगी ?"
"हाँ ."
बच्चे ने बीमार पिता को देख कर पूंछा --"पापा मरेंगे तब भी दावत होगी ?"
तडाक से एक चांटा बच्चे के गाल पर पड़ा --"करमजले अशुभ बात मुंह से निकालता है ."
बच्चा रोने लगा था.वह नहीं समझ पाया कि उसकी गलती क्या है ...दादी के मरने की बात शुभ और पिता के मरने की बात अशुभ कैसे हो गई ?
....
दो
अपनी नन्द को आया देख कर पम्मी ने कहा -- "अरे रेनू आओ .तुम्हारा साऊथ ट्रिप कैसा रहा ,कब लौटीं ?"
"ट्रिप बहुत अच्छा रहा भाभी .रात को ही लौटीं हूँ .पर क्या बात है तुम बहुत बुझी बुझी सी लग रही हो ."
"रेनू तुम तो मेरी सहेली कि तरह हो.तुम से तो मैं हर बात कर लेती हूँ .आज सुबह सुबह मम्मी जी से मेरी तू तू मैं मैं हो गई .
" क्यों ?"
"जब से उन्हें पता चला है कि मै फिर से गर्भवती हूँ तब से मेरे पीछे पड़ी हैं कि मै सैक्स डिटर्मिनेशन टेस्ट करा लूं और अभी किसी को न बताऊँ कि मैं माँ बनाने वाली हूँ ."
"भाभी तब तो वे यह भी चाहती होंगी कि गर्भ में यदि लड़की है तो उसे समाप्त कर दो."
"हाँ ,यही चाहती हैं ."
"पता नहीं कभी कभी मम्मी को यह क्या हो जाता है जो इस तरह कि बातें करने लगती हैं.आप चिंता मत करो भाभी ,मै मम्मी को समझाऊंगी .मम्मी अभी घर में नहीं हैं क्या ?"
"नहीं "
"कहाँ गई हैं ?"
"आल इंडिया रेडियो पर 'सेव द गर्ल चाइल्ड 'टॉपिक पर वार्ता रिकॉर्ड कराने ने गई हैं ."
...

सदस्यता लें
संदेश (Atom)