बच्चों ने पापा के लिए बनाई चॉकलेट : फादर डे पर देंगे गिफ्ट

डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर में चल रहे समर कैंप के दौरान शुक्रवार को नन्हें मुन्ने बच्चों को फादर डे के लिए इन्सटेंट चॉकलेट बनानी सिखाई गई। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं डांस क्लास में बच्चों ने चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को गीत पर जमकर ठूमके लगाए। जबकि छोटे बच्चों को बॉर्बी गल्र्स के सांग पर थिरकते देखा गया।
समर कैंप की को-ओडिनेटर वंदना पाहूजा व डोली लांबा ने बताया कि आर्ट एंड क्राफ क्लास में बच्चों ने डिस्पोजेबल प्लेट, ग्लास और ऊन की सहायता से स्पेस शीप (आंतरिक्ष जहाज) बनाना सिखाया गया। इसके बाद उन्हें आंतरिक्ष में जाने की विधि विस्तार से बताई गई, जिससे बच्चों का ज्ञानवृद्र्धन हुआ। बच्चों को फादर डे के लिए इन्सटेंट चॉकलेट बनानी सिखाई गई। जिसमें उन्होंने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने चॉकलेट पाउडर, मिल्क पाउडर, अमूल बटर, चीनी, क्रंची वेफर्स मिक्स करके चॉकलेट तैयार की। चॉकलेट तैयार होने के उपरांत बच्चें उसे पापा के लिए अपने घर ले गए, ताकि १० जून को फादर डे पर वे उसे पापा को गिफ्ट कर सकें। समर कैंप में लड़कियों को नेल आर्ट के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें उन्हें नेल पेंट में लड़कियों ने ग्लीटर्स और सिरोसकी के साथ नेल्स को सजाया। आट्र एंड क्राफ्ट की क्लास में बच्चों को स्टोन एक्टिविटी भी करवाई गई, जिसमें उन्हें पत्थर को पेंट के जरिए सजाना सिखाया गया, साथ ही उन्हें उस पत्थर को पेपरवेट की सेप दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को फै्रंडशिप बेंड्स बनाना सिखाया गया। ताकि वे आपस में मिलजुल कर रह सकें। इससे पूर्व बच्चों को दोस्ती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं डांस क्लास में बच्चों ने चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदी की चम्मच से चटनी चटाई गीत पर प्रैक्टिस की। जबकि छोटे बच्चों ने बॉर्बी डॉल व डिकाचिका गीत पर डांस किया। डांस टीचर उमा परासर ने बताया कि समर कैंप के अंतिम दिन २३ जून को डांस कंपीटिशन करवाया जाएगा। जिसके लिए बच्चों द्वारा रोजाना प्रैक्टिस की जा रही है। संतोष कामरा ने बताया कि शनिवार को बच्चों को कुरुक्षेत्र ट्रिप पर लेकर जाया जाएगा। जहां पर उन्हें कल्पना चावला प्लेनेटोरियम दिखाया जाएगा।  

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

आपके आने के लिए धन्यवाद
लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz