देश का ईमान बिकता है तो दु:ख होता है।
गणतंत्र जब परतंत्र होता है तो दु:ख होता है।|
कोठियां खूब बने देश में, कोई हर्ज़ नहीं।
लोग फुटपाथ पर साते हैं, तो दु:ख होता है।|
ब्रेडबटर, पिज्जा-बर्गर, मुबारक आपकी थाली में।
पेट बांधकर कोई सोता है, तो दु:ख होता है।|
कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और आस्था भी अब।
पर मीडिया जब राडिया बन जाये, तो दु:ख होता है।|
प्याज काटने में आंसू आये तो मजा देते हैं।
प्याज, बाजार में रूलाये, तो दु:ख होता है।|
बेशक भुला दे मुझे वो, जो गैर है ‘तरूण’ |
पर अपने भी याद न करें, तो दु:ख होता है।|
Prashant dubey
www.atmadarpan.blogspot.com
मीडिया जब राडिया बन जाये, तो दु:ख होता है
Posted on by गुड्डा गुडिया in
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
हकीकत बयानी के लिए बधाई और आभार .
जवाब देंहटाएंब्रेडबटर, पिज्जा-बर्गर, मुबारक आपकी थाली में।
जवाब देंहटाएंपेट बांधकर कोई सोता है, तो दु:ख होता है।|
sahi baat hai.