आज जन्मदिन है
पवन चंदन तुम्हारा

वैसे जन्मदिन मनाना
बचपन का शगल है पर
पचपन में भी आनंद है
पसंदीदा खेल है
मस्ती है, कुश्ती है
जीवन में आती
जिससे चुस्ती है।
दिन यह भी और
सभी दिनों की तरह
ही होता है परन्तु
सबको प्रिय होता है
जैसे आप प्रिय हैं।
सब मुस्कराते हैं
खिलखिलाते हैं
आजकल ब्लॉग्स पर
टिपियाते हैं यानी
अपनी भावना मन की
जन के सामने लाते हैं।
आपके ब्लॉग चौखट को
सब सराहते हैं, पढ़ते हैं
टिप्पणियां करते हैं
आपकी चंद लाईनें
जो कभी कभी तो
चार भी नहीं होतीं
पर बना देती हैं अचार
तीखा और जायकेदार।
कम शब्दों में कहना
सबसे बड़ा है गहना
ब्लॉग पर बने रहना
सहन में सभी सहना।
Read More...
पवन चंदन तुम्हारा

वैसे जन्मदिन मनाना
बचपन का शगल है पर
पचपन में भी आनंद है
पसंदीदा खेल है
मस्ती है, कुश्ती है
जीवन में आती
जिससे चुस्ती है।
दिन यह भी और
सभी दिनों की तरह
ही होता है परन्तु
सबको प्रिय होता है
जैसे आप प्रिय हैं।
सब मुस्कराते हैं
खिलखिलाते हैं
आजकल ब्लॉग्स पर
टिपियाते हैं यानी
अपनी भावना मन की
जन के सामने लाते हैं।
आपके ब्लॉग चौखट को
सब सराहते हैं, पढ़ते हैं
टिप्पणियां करते हैं
आपकी चंद लाईनें
जो कभी कभी तो
चार भी नहीं होतीं
पर बना देती हैं अचार
तीखा और जायकेदार।
कम शब्दों में कहना
सबसे बड़ा है गहना
ब्लॉग पर बने रहना
सहन में सभी सहना।


