नई दिल्‍ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नई दिल्‍ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अविनाश वाचस्‍पति को सजाए फांसी के उपलक्ष में जोकसभा का आयोजन

इस तरह की पोस्‍टों को पसंद करना
टिप्‍पणी करना अनिवार्य है
वरना
अविनाश वाचस्‍पति की आत्‍मा
आपको तंग करेगी
आत्‍मा की शांति के लिए
पोस्‍ट को लाइक करना
और
उस पर कमेंट डालना
बनता है
पता नहीं
संता कहां है
पता चला है
कि अपना कमेंट
ई वी एस के जरिए
डालने गया है

आप भी डाल सकते हैं
शांति की चाह में
हिंदी ब्‍लॉग जगत की राह में
कमेंट
जिसमें बसते हैं
इंटरनेट के प्राण। 
#‪#‎शोकसभा
कुख्‍यात हिंदी ब्‍लॉगर
अविनाश वाचस्‍पति को
सजाए फांसी के उपरांत
श्‍मशानघाट निगम बोध घाट में
रात्रि 12 बजे
एक विशाल शोकसभा का
आयोजन किया गया है

आप इसमें शामिल होकर
अवश्‍य कृतार्थ हों
अपने अपने संस्‍मरण
लिखकर लाएं और 
जो न सुना पाएं
उसे वहां पर मौजूद
पत्र पेटी में जमा करवाएं
मौका मत चूकिएगा
सिर्फ पैदल 
शामिल होइयेगा
वाहन पाकिंग की सुविधा
महंगी होने के कारण
वापिस ले ली गई है

आप अपने हर्जे खर्चे के
जिम्‍मेदार स्‍वयं होंगे
जो संस्‍मरण सुनायंगे
नकद पांच हजार प्रति
संस्‍मरण भुगतान पाएंगे
बतलाइयेगा अब आप
कि आयेंगे 
या नहीं आयेंगे। 



Read More...

सुभाष रॉय, यशवंत सिंह, राकेश पांडेय, गंगेश गुंजन और 14 अन्‍य लोगों को 16 अगस्‍त को दिल्‍ली में सम्‍मानित किया जा रहा है

वरिष्‍ठ पत्रकार सुभाष रॉय, यशवंत सिंह एवं गंगेश गुंजन समेत अठारह लोगों को साहित्‍य शिरोमणि पं. दामोदर दास चतुर्वेदी स्‍मृति सम्‍मान 2011 से नवाजा जाएगा. अखिल भारतीय भाषा साहित्‍य सम्‍मेलन एवं भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद के संयुक्‍त तत्‍वावधान में 16 अगस्‍त को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्‍यक्ष एवं कांग्रेसी नेता सत्‍यव्रत चतुर्वेदी करेंगे.

कार्यक्रम का आयोजन आईटीओ स्थित आजाद भवन में सायं पांच बजे से होगा. मुख्‍य अतिथि हिंदुस्‍तान के प्रमुख संपादक शशि शेखर होंगे. विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर पूर्व पत्रकार तथा दिल्‍ली के उद्योग मंत्री रमाकांत गोस्‍वामी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता भारतीय सांस्‍कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक सुरेश के गोयल करेंगे तथा बीज आलेख संडे इंडियन के प्रबंध संपादक ओंकारेश्‍वर पाण्‍डेय देंगे.

इस कार्यक्रम में हिंदी अकादमी दिल्‍ली के सचिव परिचयदास, दिल्‍ली सरकार के वरिष्‍ठ सूचना अधिकारी सतपाल, जनसंदेश टाइम्‍स लखनऊ के संपादक सुभाष रॉय, प्रवासी संसार के संपादक राकेश पांडेय, भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह, तृष्‍णगंधा पटना के संपादक देवकी नंदन शुक्‍ल, मुंबई के कवि राकेश टैगोर, वरि‍ष्‍ठ कार्यक्रम निदेशक अजय गुप्‍ता, शिक्षाविद एवं समाजसेवी गजे सिंह त्‍यागी, शिक्षाविद् रजनी सिंह, कवयित्री रया निर्दोषी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी जयवीर मलिक, बुंदेलखंड साहित्‍य परिषद के अध्‍यक्ष अशोक रिछारिया, समाधान के संपादक हीरालाल पाण्‍डेय, सोशल एक्टिविस्‍ट कंवलजीत सहरावत, प्रख्‍यात नृत्‍यांगना शिवानी कश्‍यप, उपशिक्षा निदेशक अनिता सेतिया एवं सुलभ इंटरनेशनल के गंगेश गुंजन को सम्‍मानित किया जाएगा.

अखिल भारतीय भाषा साहित्‍य सम्‍मेलन के अध्‍यक्ष सतीश चतुर्वेदी एवं सचिव पंडित सुरेश नीरव ने साहित्‍य में रुचि रखने वालों को 16 अगस्‍त को आजाद भवन में पहुंचने की अपील की है. कार्यक्रम के  संयोजक रजनीकांत राजू  हैं.

नुक्‍कड़ परिवार की सबको बधाई।
Read More...

हिन्‍दी ब्‍लॉगरों से मिलने की तमन्‍ना है : आओ मन से मिलें



दिन व समयः शनिवार 05 मार्च 2011, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक। दोपहर 2-3 भोजन।
स्थानः राजेन्द्र भवन ट्रस्ट सभागार, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, निकट आईटीओ, नई दिल्ली-01
मुख्य अतिथिः वीरेन्द्र कुमार बरनवाल, वरिष्ठ साहित्यकार
विशिष्ट अतिथिः अनामिका, वरिष्ठ कवयित्री, डॉ॰ हरिकृष्ण देवसरे, वरिष्ठ बालसाहित्यकार, प्रकाश मनु, वरिष्ठ बाल साहित्यकार।
मुख्य आकर्षणः

वर्ष 2010 के 12 यूनिकवियों का काव्यपाठ और उनका सम्मान,

सुनीता प्रेम यादव और रंजना भाटिया को हिन्द-युग्म शमशेर अहमद खान बाल साहित्यकार सम्मान,

सुजॉय चटर्जी को हिन्द-युग्म लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई हिन्दी सेवी सम्मान,

ऋषि एस. को हिन्द-युग्म अन्ना साहब संगीत सम्मान,

मास्टरस्ट्रोक प्रोडक्शन की लघु फिल्म 'इट्स रिंगिंग' का प्रदर्शन।

युवा कवि सुशील कुमार के काव्य-संग्रह 'तुम्हारे शब्दों से अलग' का विमोचन।

पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र कुमार बरनवाल के करकमलों द्वारा होगा।

यूनिकवियों का सम्मान वरिष्ठ कवि वीरेन्द्र कुमार बरनवाल और कवयित्री अनामिका के कर-कमलों से होगा।

सुजॉय चटर्जी और ऋषि एस. का सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र कुमार बरनवाल अपने करकमलों द्वारा करेंगे।

सुनीता प्रेम यादव और रंजना भाटिया 'रंजू' का सम्मान डॉ॰ हरिकृष्ण देवसरे और प्रकाश मनु के द्वारा होगा।

सभी यूनिकवि को अपनी प्रतिनिधि कविता का पाठ करेंगे।

वरिष्ठ कवि सुरेश यादव तुम्हारे शब्दों से अलग पुस्तक पर अपनी टिप्पणी देंगे।

सम्मानित होने वाले यूनिकवियों की सूची
एम॰ वर्मा
कृष्णकांत
विमल चंद्र पाण्डेय
संजीव कुमार सिंह
मृत्युंजय साधक
आलोक उपाध्याय 'नज़र'
अनिल कार्की
सुभाष राय
महेन्द्र वर्मा
अपर्णा भटनागर
वसीम अकरम
स्वप्निल तिवारी आतिश



और अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
Read More...

हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग खुशियों का सैलाब है : होली पर खुशियों का रंग बिखेरेंगे : यह तय रहा

ब्‍लॉगर हैं हम हिन्‍दी के, सब खुश हैं
संत नगर, नई दिल्‍ली में शनिवार 26 फरवरी 2011 को आयोजित कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण विश्‍व में हमारे 150 से अधिक साथियों से देखा। इसमें कई विषयों पर विमर्श किया गया और माहौल हल्‍का फुल्‍का ही रहा। आपको कैसा लगा, कार्यक्रम के संबंध में आपकी क्‍या राय है, वह कार्यक्रम बमबजर पर अब भी मौजूद है, जिसके लिंक आपको उपलब्‍ध हैं। चित्र यहां लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्‍त आप जहां भी इस संबंध में कोई पोस्‍ट, समाचार इत्‍यादि देखते हैं तो उस लिंक की सूचना टिप्‍पणी में दे सकते हैं अथवा सीधे nukkadh@gmail.com  पर मेल कर सकते हैं और अपनी बेबाक राय भी दे सकते हैं।


















































































यह मिलन कई मामलों में ऐतिहासिक रहा है। जिसके बारे में शाहनवाज भाई अलग से एक पोस्‍ट लिखेंगे। जैसे सुषमा सिंह का यह पहला ब्‍लॉगर मिलन है, देवकुमार झा और शिवम् भाई ने सबसे अंत में शामिल होकर रिकार्ड कायम किया, सुरेश यादव जी ..... । रूक गया जी, अब आप इस संबंध में शाहनवाज भाई की पोस्‍ट का इंतजार कीजिए।
और भूलिएगा मत जहां भी मिले इस ब्‍लॉगर संगोष्‍ठी की खबर, बिना देर किए उसकी सूचना भेजिएगा।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz