तेजेन्‍द्र शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तेजेन्‍द्र शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हिन्‍दी ब्‍लॉगरों और अन्‍य परिचितों कहानीकार श्री तेजेन्‍द्र शर्मा की ई मेल आई डी हैक हो गई है : सतर्क हो जायें

 अपने क्रेडिट कार्ड अथवा बैंक खाते के संबंध में कोई भी जानकारी न भेजें।
मित्रों अभी अभी राजीव तनेजा ने फोन पर सूचित किया है कि नुक्‍कड़ के सहयोगी लेखक और प्रख्‍यात कहानीकार कथा यू. के. के श्री तेजेन्‍द्र शर्मा की ई मेल आई डी हैक कर ली गई है। हैकर उनके संपर्कों को गुमराह कर रहा है कि वे संकट में हैं और उनके पास  क्रेडिट कार्ड और धनराशि नहीं है और उन्‍हें मदद की जाए।
श्री राजीव तनेजा की श्री तेजेन्‍द्र शर्मा जी से फोन पर बातचीत हो चुकी है। हैकर से उनकी लिखचीत (चैट) चल रही है, जिनके स्‍नैपशॉट आपको शीघ्र ही उपलब्‍ध करवायें जायेंगे।



इमेज पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं
आप सबसे अनुरोध है कि कृपया सावधान रहें। श्री तेजेन्‍द्र शर्मा के साथ एक कोई वाक्‍या नहीं हुआ है परंतु आप उस हैकर के चंगुल में न फंस जायें, इसलिए आपको आगाह किया जा रहा है। आप भी अपने संपर्क में सभी को सूचित कर दें कि तेजेन्‍द्र शर्मा के बतलाए गए किसी भी बैंक खाते इत्‍यादि में धनराशि न दें।

इस संदेश/लिंक  को तुरंत अपने सभी संपर्कों और परिचितों को फारवर्ड करने के विनम्र अनुरोध के साथ फारवर्ड कीजिए।
Read More...

हिंदी चिट्ठाकार /साहित्‍यकार 4 अप्रैल को दिल्‍ली में मिलें मौका है पुस्‍तक पूजन का


अपने रचना समय में से
समय निकालिये
और पहुंचिये

रचना समय और राजेन्‍द्र प्रसाद अकादमी के
पुस्‍तक विमोचन (पूजन) समारोह में
तेजेन्‍द्र शर्मा ने रचना में जो समय लगाया है
उस वक्‍त के आईने में (पुस्‍तक) झांकने का मौका है
जब उसे आंकेंगे अजय नावरिया
और सूत्रधार होंगे वरिष्‍ठ पत्रकार अजित राय

यहां पर आपकी मुलाकात
पुस्‍तक से तो होगी ही
पुस्‍तक के संपादक हरि भटनागर
और तेजेन्‍द्र शर्मा और उनके लेखन को
चाहने वालों से भी होगी
मैं तो मिलूंगा ही वहां
यह सब हो रहा है जहां
निराला ही होगा वहां समां
आप भी अवश्‍य आयें मेहरबां।

तो भूल जायें तब भी आईयेगा
अपने भूलने को असफल बनाईयेगा

ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा
दिल्‍ली और एनसीआर वाले
छूट का लाभ उठाने का मौका न गंवाएं

बाहर वाले संभव न हों तो
टिप्‍पणी में संदेश भिजवायें

विमोचन में जिनके हाथ गीले होने हैं
वे हैं अपने अपने क्षेत्र के कुख्‍यात
विख्‍यात लेखिका कृष्‍णा सोबती
प्रख्‍यात समीक्षक डॉ. नामवर सिंह
राजेन्‍द्र यादव प्रख्‍यात लेखक और संपादक

राजेन्‍द्र प्रसाद भवन सभागार में दिनांक 4 अप्रैल 2009 को
210, दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग, आई टी ओ के समीप
, नई दिल्‍ली 110002
जलपान 5.30 बजे सांय पुस्‍तक विमोचन 6.15 बजे सांय

Welcome address:
Mr. Anil Mishra (Vice Chair – Maithlee-Bhojpuri Academy, Delhi.)

Keynote Address
Dr. Ajay Navaria

Moderator: Ajit Rai (Senior journalist).

Bimal Prasad Brij Narain Sharma.
Hony. Director RPA Editor – Rachna Samay
23239550

RSVP
Ajit Rai: 9818558871 / 9868098818
Hari Bhatnagar: 09424418567
Read More...

कहानीकार तेजेन्‍द्र शर्मा का कहानी पाठ 15 जनवरी 2009 को भारत की राजधानी दिल्ली में

आप आ रहे हैं न
हमें इंतजार है
आपका भारत में
हम आपसे मिलना चाहते हैं
आपके संग संग कहानी सुनना चाहते हैं


कार्यक्रम और उसका विवरण
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz