चीखे तैल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चीखे तैल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तबला चीखे तैल ताल

तेल तल रहा तेवर तीखे,
जनता मुश्किल जाल मॅ,
सरकारे तो पस्त हुई अब,
देश ठगा – बेहाल है,

बिजली – पानी – तैल – रसोई -
गैस, सभी बीमार है,
जीवन भी अब तो जनता का,
चुकने को तैयार है,

ओ तैल मंत्री, तैल सचिव ओ तैल मनेजर,
देश जल रहा बिना तैल- कुछ तो तू कर,
भौचक धन्ना सेठ, लुटे है व्यापरी,
कामगार पर गाज गिरी सबसे भारी,

कोई बाबा-संत-पुजारी आगे आओ,
तैल देव को पूजो-तैल हवन कराओ,

क्योकि:-

तेल तल रहा तेवर तीखे,
जनता मुश्किल जाल मॅ,
सरकारे तो पस्त हुई अब,
देश ठगा – बेहाल है,
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz