संगोष्‍ठी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संगोष्‍ठी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

"विदेशी भाषा के रूप में हिन्दी शिक्षण : परिदृश्य" और "यूरोपीय हिन्दी संगोष्ठी 2012"




`यूरोपीय हिन्दी संगोष्ठी 2012' और ग्रंथ का प्रकाशन :  (डॉ.) कविता वाचक्नवी 

विदेशी भाषा के रूप में हिन्दी शिक्षण : परिदृश्य' और "यूरोपीय हिन्दी संगोष्ठी 2012"
- डॉ. कविता वाचक्नवी


आज का सुप्रभात दरवाजे पर तेज खटखटाए जाने पर टूटी नींद से हुआ ।

 डाक में हिन्दी बुक सेंटर से अभी अभी कुछ ही दिन पूर्व प्रकाशित -  " विदेशी भाषा के रूप में हिन्दी शिक्षण : परिदृश्य : संगोष्ठी समग्र "  ग्रंथ की लेखकीय प्रति मिली है। 

यह ग्रंथ प्रोफेसर श्रीश चंद्र जैसवाल जी के सम्पादन में छपा है और स्पेन के वय्यादोलिद विश्वविद्यालय में हुई यूरोपीय हिन्दी संगोष्ठी (15-17 मार्च 2012)    में  प्रस्तुत किए गए सभी शोध पत्रों का संकलन है। 

पूरा ग्रंथ आर्ट पेपर जैसे कागज़ पर छपा है। ग्रंथ के स्वत्वाधिकार हिन्दी विभाग, विदेश मंत्रालय के पास सुरक्षित हैं। 

कुल 32 आलेख इसमें संकलित हैं।  लेखों का क्रम सत्रवार रखा गया है।
मेरे आलेख " भाषा प्रकार्यों के अधुनातन संदर्भ और हिन्दी " को पृष्ठ  46 से 51 पर पढ़ा जा सकता है।


प्रकाशक का पूरा पता है  -

हिन्दी बुक सेंटर 
4/5-बी, आसफ अली रोड, नई दिल्ली 110 002 


सम्मिलित लेखक हैं -

सर्वश्री


  • उदय नारायण सिंह (विश्वभारती शांति निकेतन )
  • अफजाल अहमद (Lisboa)
  • अलका आत्रेय चूडाल (ऑस्ट्रिया)
  • आलेसांद्रा कोंसोलारो (इटली)
  • यूस्तीना कुरोव्स्का (बॉन, जर्मनी)
  • महेंद्र किशोर वर्मा (यॉर्क)
  • रमेश चन्द्र शाह (बेल्जियम)
  • ऐश्वर्ज कुमार (केंब्रिज )
  • गेनादी श्लोम्पेर (इज़राईल)
  • हर्मन वान ऑल्फेन (अमेरिका)
  • कविता वाचक्नवी (लंदन )
  • अरुण प्रकाश मिश्रा (स्लोवेनिया)
  • बिलजाना ज़्रनिक (क्रोएशिया )
  • दानूता स्ताशिक (पोलैंड )
  • हैंज़ वेर्नर वैस्लर (उपासला, स्वीडन )
  • इंदिरा गाज़िएवा (मॉस्को)
  • लुदमीला खोखलोवा (मॉस्को)
  • सबीना पोपर्लान (बुखारेस्ट, रोमानिया )
  • विजया सती (बुदापैस्ट)
  • मोहन कान्त गौतम (नीदरलैंड)
  • जगन्नाथ वी. आर. (वर्धा )
  • वैश्ना नारंग (दिल्ली)
  • कैलाश नारायण तिवारी (पोलैंड )
  • नवीन चंद्र लोहानी (स्विट्जरलैंड)
  • एस. वी. एस. एस. नारायण राजू (बुल्गारिया)
  • तात्याना औरन्स्कया (हैम्बर्ग, जर्मनी)
  • शिव कुमार सिंह (लिस्बन, पुर्तगाल )
  • दीप्ति गोलानी (बार्सेलोना, स्पेन)
  • श्रीश चंद्र जैसवाल (वय्यादोलिद, स्पेन)
  • अशोक चक्रधर (दिल्ली)
  • विभूति नारायण राय (वर्धा)
  • पूनम जुनेजा (मॉरीशस)


स्पेन संगोष्ठी के बारे में अधिक जानने व चित्रों के लिए निम्नलिखित लिंक्स क्लिक कर देखें - 


योरोपीय हिन्दी कॉन्फ्रेंस 2012
यूरोपीय हिन्दी कॉन्फ्रेंस 2012, स्पेन से लौटकर 
यूरोपीय हिन्दी कॉन्फ्रेंस और स्पेन : जैसा मैंने देखा 
यूरोपीय हिंदी संगोष्ठी,स्पेन, 2012 :समग्र रिपोर्ट व विवरण

Read More...

अंडमान में ''बदलते दौर में साहित्य के सरोकार'' विषय पर संगोष्ठी

लोकार्पण का चित्र
अंडमान में 'सरस्वती सुमन' के लघु कथा विशेषांक का विमोचन और ''बदलते दौर में साहित्य के सरोकार'' विषय पर संगोष्ठी
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर में सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘चेतना’ के तत्वाधान में स्वर्गीय सरस्वती सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर 26 जून, 2011 को मेगापोड नेस्ट रिसार्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में देहरादून से प्रकाशित 'सरस्वती सुमन' पत्रिका के लघुकथा विशेषांक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर ''बदलते दौर में साहित्य के सरोकार'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस. एस. चौधरी, प्रधान वन सचिव, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अध्यक्षता देहरादून से पधारे डा. आनंद सुमन 'सिंह', प्रधान संपादक-सरस्वती सुमन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएँ, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, डा. आर. एन. रथ, विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र, जवाहर लाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय, पोर्टब्लेयर एवं डा. जयदेव सिंह, प्राचार्य टैगोर राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, पोर्टब्लेयर उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का आरंभ पुण्य तिथि पर स्वर्गीय सरस्वती सिंह के स्मरण और तत्पश्चात उनकी स्मृति में जारी पत्रिका 'सरस्वती सुमन' के लघुकथा विशेषांक के विमोचन से हुआ. इस विशेषांक का अतिथि संपादन चर्चित साहित्यकार और द्वीप समूह के निदेशक डाक सेवा श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा किया गया है. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं द्वीप समूह के प्रधान वन सचिव श्री एस.एस. चौधरी ने कहा कि सामाजिक मूल्यों में लगातार गिरावट के कारण चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है । ऐसे में साहित्यकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से जन जागरण अभियान शुरू करना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज के समय में लघु कथाओं का विशेष महत्व है क्योंकि इस विधा में कम से कम शब्दों के माध्यम से एक बड़े घटनाक्रम को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के 126 लघुकथाकारों की लघुकथाओं और 10 सारगर्भित आलेखों को समेटे सरस्वती सुमन के इस अंक का सुदूर अंडमान से संपादन आपने आप में एक गौरवमयी उपलब्धि मानी जानी चाहिए.

युवा साहित्यकार एवं निदेशक डाक सेवा श्री कृष्ण कुमार यादव ने बदलते दौर में लघुकथाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भूमण्डलीकरण एवं उपभोक्तावाद के इस दौर में साहित्य को संवेदना के उच्च स्तर को जीवन्त रखते हुए समकालीन समाज के विभिन्न अंतर्विरोधों को अपने आप में समेटकर देखना चाहिए एवं साहित्यकार के सत्य और समाज के सत्य को मानवीय संवेदना की गहराई से भी जोड़ने का प्रयास करना चाहिये। श्री यादव ने समाज के साथ-साथ साहित्य पर भी संकट की चर्चा की और कहा कि संवेदनात्मक सहजता व अनुभवीय आत्मीयता की बजाय साहित्य जटिल उपमानों और रूपकों में उलझा जा रहा है, ऐसे में इस ओर सभी को विचार करने की जरुरत है.

संगोष्ठी को आगे बढ़ाते हुए डा. जयदेव सिंह, प्राचार्य टैगोर राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, पोर्टब्लेयर ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में समग्रता के स्थान पर सीमित सोच के कारण उन विषयों पर लेखन होने लगा है जिनका सामाजिक उत्थान और जन कल्याण से कोई सरोकार नहीं है । केंद्रीय कृषि अनुसन्धान संस्थान के निदेशक डा. आर. सी. श्रीवास्तव ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज बड़े पैमाने पर लेखन हो रहा है लेकिन रचनाकारों के सामने प्रकाशन और पुस्तकों के वितरण की समस्या आज भी मौजूद है । उन्होंने समाज में नैतिकता और मूल्यों के संर्वधन में साहित्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । डा. आर. एन. रथ, विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र, जवाहर लाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय ने अंडमान के सन्दर्भ में भाषाओँ और साहित्य की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ हिंदी का एक दूसरा ही रूप उभर कर सामने आया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साहित्य का एक विज्ञान है और यही उसे दृढ़ता भी देता है.

अंडमान से प्रकाशित एकमात्र साहित्यिक पत्रिका 'द्वीप लहरी' के संपादक डा. व्यास मणि त्रिपाठी ने ने साहित्य में उभरते दलित विमर्श, नारी विमर्श, विकलांग विमर्श को केन्द्रीय विमर्श से जोड़कर चर्चा की और बदलते दौर में इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया. उन्होंने साहित्य पर हावी होते बाजारवाद की भी चर्चा की और कहा कि कला व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए लोगों को आगे आना होगा। पूर्व प्राचार्य डा. संत प्रसाद राय ने कहा कि कहा कि समाज और साहित्य एक सिक्के के दो पहलू हैं और इनमें से यदि किसी एक पर भी संकट आता है, तो दूसरा उससे अछूता नहीं रह सकता।

कार्यक्रम के अंत में अपने अध्यक्षीय संबोधन में ‘‘सरस्वती सुमन’’ पत्रिका के प्रधान सम्पादक डाॅ0 आनंद सुमन सिंह ने पत्रिका के लघु कथा विशेषांक के सुन्दर संपादन के लिए श्री कृष्ण कुमार यादव को बधाई देते हुए कहा कि कभी 'काला-पानी' कहे जानी वाली यह धरती क्रन्तिकारी साहित्य को अपने में समेटे हुए है, ऐसे में 'सरस्वती सुमन' पत्रिका भविष्य में अंडमान-निकोबार पर एक विशेषांक केन्द्रित कर उसमें एक आहुति देने का प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि सुदूर विगत समय में राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तमाम घटनाएं घटी हैं और साहित्य इनसे अछूता नहीं रह सकता है। अपने देश में जिस तरह से लोगों में पाश्चात्य संस्कृति के प्रति अनुराग बढ़ रहा है, वह चिन्ताजनक है एवं इस स्तर पर साहित्य को प्रभावी भूमिका का निर्वहन करना होगा। उन्होंने रचनाकरों से अपील की कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य समाज के निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाएं। इस अवसर पर डा. सिंह ने द्वीप समूह में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और स्व. सरस्वती सिंह की स्मृति में पुस्तकालय खोलने हेतु अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के संस्थापक महासचिव दुर्ग विजय सिंह दीप ने अतिथियों और उपस्थिति का स्वागत करते हुए आज के दौर में हो रहे सामाजिक अवमूल्यन पर चिंता व्यक्त की । कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया और संस्था की निगरानी समिति के सदस्य आई.ए. खान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभिन्न द्वीपों से आये तमाम साहित्यकार, पत्रकार व बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

प्रस्‍तुति : दुर्ग विजय सिंह दीप
संयोजक- 'चेतना' (सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था)
उपनिदेशक- आकाशवाणी (समाचार अनुभाग)
पोर्टब्लेयर -744102 


Read More...

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से दो दिवसीय राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी



कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज़
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सहयोग से
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
29-30 मार्च ,2011
29 मार्च,2011
उद्घाटन- सत्र 9.30 से 11.30 बजे
मुुख्य अतिथि डॉ0 नामवर सिंह का उद्घाटन भाषण
अध्यक्ष मंडल: श्री अशोक वाजपेयी, डॉ0 निर्मला जैन
विशिष्ट अतिथि: डॉ0 विश्वनाथ त्रिपाठी
स्वागत भाषणः डॉ0 इंद्रजीत
संचालनः प्रेम जनमेजय
प्रथम सत्र 12.00-2.00
कविता की प्रासंगिकता-संदर्भ केदारनाथ अग्रवाल
अध्यक्ष: डॉ0 नित्यानंद तिवारी
मुख्य अतिथिः डॉ0 खगेंद्र ठाकुर
विशिष्ट वक्ताः डॉ0 बली सिंह, द्वारकाप्रसाद चारुमित्र, डॉ0 विनय विश्वास
संचालनः डॉ0 रत्नावली कौशिक
भोजनावकाश: 2.00-3.00 बजे
द्वितीय सत्र 3.00-5.30
कविता की प्रासंगिकता-संदर्भ नागार्जुन
अध्यक्ष: प्रोफेसर गोपेश्वर सिंह
मुख्य अतिथिः डॉ0 विजयबहादुर सिंह
विशिष्ट वक्ता: डॉ0 अनामिका, डॉ0 हरजेंद्र चौधरी, डॉ0 वागेश्वरी चक्रध्र, श्री राध्ेश्याम तिवारी,
संचालनः डॉ0 वीनू भल्ला
30 मार्च2011
तृतीय सत्र 9.30-12.30
कविता की प्रासंगिकता-संदर्भ अज्ञेय
मुख्य अतिथिः श्री ओम थानवी
अध्यक्ष: डॉ0 कृष्णदत्त पालीवाल
विशिष्ट वक्ताः डॉ0 हरीश नवल, रमेश मेहता,डॉ0 प्रेम जनमेजय डॉ0अवनिजेश अवस्थी,वीनू भल्ला
संचालनः डॉ0 विनय विश्वास
चतुर्थ सत्र 1.30-4.00
कविता की प्रासंगिकता-संदर्भ शमशेर
अध्यक्ष: डॉ0 हरिमोहन शर्मा
विशिष्ट अतिथिः यशवंत व्यास
विशिष्ट वक्ताः डॉ0 दिविक रमेश, डॉ0 अजय नावरिया,डॉ0 हेमंत कुकरेती, भारत भारद्वाज
संचालनः डॉ0 भगवतीप्रसाद शर्मा
समापन सत्र:4.30-5.30
अध्यक्ष: डॉ0 सुधीश पचौरी
विशिष्ट अतिथि: डॉ0 निर्मला जैन
धन्यवाद ज्ञापन: डॉ0 इंद्रजीत सिंह
संचालनः प्रेम जनमेजय
Read More...

एक टिप्‍पणी जिसे पोस्‍ट होना चाहिए : विचार करें दोबारा

प्रिय अविनाश जी
देख रहा हूं आपका आमंत्रण सभी को लुभा रहा है लेकिन जैसा कि हर नई शुरूआत के पहले तरह तरह की आशंकाएं घेरती हैं वैसे ही इस ब्‍लॉगर्स की सभा के लिए भी लोगों ने आशंकाएं व्‍यक्‍त की हैं। लेकिन ब्‍लॉगर्स पढ़े लिखे सभ्‍य लोग हैं, इकट्ठा होंगे तो लड़ेंगे क्‍यों, साहित्‍य से जुड़े हुए लोग हैं, सृजनशीलता में विश्‍वास रखते हैं यदि ये साथ मिलकर बैठेंगे किसी बात के लिए सहमत होंगे तो नया ही कुछ बन पड़ेगा। व्‍यक्तिगत तौर पर सबसे ज्‍यादा यह महसूस होता है कि ज्‍यादातर ब्‍लॉगर्स अभी भी अपने इस हथियार को यानी कि अपने ब्‍लॉग पर आकर कुछ भी कह देने की क्षमता को इतनी गहराई से नहीं समझते। यह एक अमोघ अस्‍त्र है जो ब्‍लॉगस्‍पाट, वर्डप्रेस इत्‍यादि ने हमें दिया है। जिसका उन्‍नयन चिट्ठाजगत, ब्‍लॉगवाणी इत्‍यादि एग्रीग्रेटरों के बलबूते परवान चढ़ रहा है। सबसे पहले तो हमें इन सबका हार्दिक आभार प्रकट करना है उसके बाद आगे का कार्यक्रम स्‍टैप्‍स में तय कर लेना है।
याद करें आज से 40 साल पहले छपने छपाने की बात तो कौन करे, किसी अच्‍छी कवि गोष्‍ठी में घुसकर सुनने के लिए रिरियाना पड़ता था। न तो किसी गोष्‍ठी का टेलीकास्‍ट होता था और न उसकी कोई लंबी चौड़ी समीक्षा आती थी। जो उस महफिल में घुस सका, केवल वही उस स्‍वाद को चख पाता था और आज हम सबकी महफिल चौबीसों घंटे, सातों दिन, बारह महीने सजी रहती है, चाहे तो सुनें चाहें तो सुनायें - जब चाहें अपनी बात कहें, जब चाहें तो दूसरों की बात सुनें, दूसरों के विचारों पर अपने विचार प्रकट करें और हर प्रकार से लाभान्वित हों। मेरी तरफ से चर्चा का पहला टॉपिक रखा जा सकता है

ब्‍लॉगर्स का सामाजिक दायित्‍व
या
पंचों की राय सरमाथे पर अर्थात जो बहुमत की राय हो। दिन और वार दिन रविवार ही बेहतर रहेगा और समय होली के बाद का पहला या दूसरा रविवार। इन सब बातों हम ब्‍लॉगर्स ब्‍लॉग पर पहले तय कर सकते हैं।
मिलने का समय दो सत्रों में होना चाहिए जो कम से कम कुल मिलाकर चार घंटे का हो, जिसमें पहले दो घंटे के बाद अल्‍पाहार के लिए ब्रेक रखा जा सकता है। मैं समझता हूं खाने पीने के लिए बहुत बड़ा आयोजन करने और ज्‍यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। क्षुधा और प्‍यास शांत करने तक का प्रोग्राम बनाना ही उचित होगा। सब लोग एक जैसा खाएं, एक जैसा पिएं, जो कि सादा हो और स्‍वास्‍थ्‍यकर। कोई किसी पर बोझ न बने, इसका इंतजाम आराम से आम सहमति से किया जा सकता है। उपरोक्‍त बातों को ध्‍यान में रखते हुए ब्‍लॉगर्स अपने साथ समान रुचि के लोगों को ला सकते हैं अर्थात जिनका खुद का ब्‍लॉग नहीं है तो क्‍या हुआ वे भी हमारे साथी ही हैं।
मवार्क
Read More...

नुक्‍कड़ निमंत्रण : ब्‍लॉगर्स चर्चा में शामिल हों।

अविनाश जी अपना ही फोन अपने ही फोन नंबर से डायल करेंगे तो मिलेगा ही नहीं। हा हा हा

खाने का इंतजाम करते करते हाजिरी भी लगा रहे हैं तनेजा जी, दोनों व्‍यवस्‍थाएं एक दूसरे पर अन्‍योन्‍याश्रित हैं। हा हा हा

खूब हंसा रहे हैं तनेजा जी और अविनाश जी तो हंसाने में माहिर ही हैं, जो मेरे इस कथन से इत्‍तेफाक रखते हैं, वो यहां पर अपनी सहमति अवश्‍य दर्ज करें।

जहां तक पहली नुक्‍कड़ संगोष्‍ठी में चर्चा के लिए विषय के चयन की बात है, मैं शैलेश भारतवासी की सलाह से इत्‍तेफाक रखता हूं कि विषय :-

ब्‍लॉगिंग प्रोफेशनल यानी व्‍यावसायिक ब्‍लॉगिंग की ओर कैसे बढ़े ?

शैलेश जी द्वारा सुझाए गए विषय पर चर्चा के लिए हर भारतवासी ब्‍लॉगर तो तैयार मिलेगा। आखिर विषय ही धांसू सुझाया है, मंदी के इस दौर में .......

मेरे विचार से सिर्फ एक विषय ही काफी है चर्चा के लिए
और तनेजा जी विषय काफी हो तो इसका आशय यह कदापि न ले लें कि कॉफी का इंतजाम नहीं करना होगा। कॉफी का काफी इंतजाम होना चाहिए।

1 अप्रैल 2009 दिन रविवार को नुक्‍कड़ संगोष्‍ठी के लिए मैं दिन प्रस्‍तावित करता हूं।
तो तैयार हैं न आप ?
मैं तो तैयार हूं।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz