जबलपुर की बलशाली ब्‍लॉगिंग और विमर्श लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जबलपुर की बलशाली ब्‍लॉगिंग और विमर्श लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जबलपुर-ब्लागर्स एसोसिएशन की कार्यशाला रिपोर्ट : हिंदी ब्लागिंग : विकास एवम संभावनाएं

रिपोर्ट और चित्र कहां गए
है न कितना विचित्र
जबलपुर का बलशाली ब्‍लॉगिंग आयोजन
6.30 बजे शाम से सूर्या होटल में संपन्‍न हुआ
भव्‍य हुआ होगा
दिव्‍य भी
उसमें समीर लाल जी
ललित शर्मा जी
जी के अवधिया जी
गिरीश बिल्‍लौरे जी
महेन्‍द्र मिश्र जी
और ये सब भी  कार्टूनिस्ट राजेश डूबे जी,बवाल जी,पंकज गुलुस, डाक्टर विजय तिवारी’किसलय’ मयूर बक्शी, विवेकरंजन श्रीवास्तव, सलिल समाधिया, प्रेम फ़रुख्खाबादी, आनंद कृष्ण ,शशिकान्त ओझा,संजू तिवारी 
और वे सब भी 
जिनकी उपस्थिति के बारे में मुझको ज्ञान नहीं है
अज्ञानी हूं न
पर जानने की घनघोर जिज्ञासा है
आपकी तरह ही
पर न आया एक चित्र
न रिपोर्ट
और न ही कोई कार्टून।


क्‍यों भाई क्‍यों
इतनी देरी क्‍यों
क्‍या सभी फोटो
पुरातन रील वाले कैमरों से कैद की गई
और अब धुलने के लिए लैब में भेजी गई हैं
एक भी रिपोर्ट नहीं
इतना मौन क्‍यों
आयें ब्‍लॉगर भाई आयें
तुरंत ही पोस्‍ट लगायें
जिससे मन हर्षाये
अंतरिक्ष में मन मयूर नाचे
चित्रों को नयनों से
और शब्‍दों को मन से बांचें।

Read More...

जबलपुर-ब्लागर्स एसोसिएशन की आयोजनी से मिलने चलते हैं : हिंदी ब्लागिंग : विकास एवम संभावनाएं

चित्र पर नहीं, शीर्षक पर क्लिक करें
जबलपुर-ब्लागर्स एसोसिएशन की  आयोजना कार्यशाला दिनांक:: 01 दिसम्बर 2010,शाम : 06:30 से स्थान होटल :-सूर्या जबलपुर मध्यप्रदेश



मुख्य अतिथि श्री विजय सत्पथी, हैदराबाद एवं विशिष्ठ अतिथि श्री ललित शर्मा, अभनपुर,(रायपुर) एवम श्री जी०के०अवधिया रायपुर छत्तीसगढ़ होंगे.
हिंदी ब्लागिंग : विकास एवम संभावनाएं विषय पर होने जा रही  कार्यशाला का विषय प्रवर्तन करेंगे पंकज गुलुस  
डाक्टर विजय तिवारी "किसलय" के आलेख सव्यसाची श्रेष्ठ ब्लागर सम्मान से सम्मानित श्री महेंद्र मिश्रा  द्वारा जबलपुर  के ब्लागिंग  इतिहास की प्रस्तुति  के साथ मुक्त-चर्चा आरम्भ होगी. जिसमें कनाडा से पधारे उड़न तश्तरी ब्लॉग वाले भाई समीर लाल, , कार्टूनिस्ट राजेश डूबे जी,गायक,शायर एवम वक़ील बवाल जी, हिंदी सिनेमा पर ब्लागिंग करने वाले युवा ब्लागर मयूर बक्शी, साहित्यकार विवेकरंजन श्रीवास्तव, चिंतक-विचारक सलिल समाधिया, प्रेम फ़रुख्खाबादी, आनंद कृष्ण ,शशिकान्त ओझा,संजू तिवारी  शामिल होंगे. यथा सम्भव यह प्रयास किया जा रहा है कि नेट पर इसकी सीधी नेटकास्टिंग की जावे ताकि़ आप घर बैठे अपने आप को इस कार्यक्रम से जुड़ा पाएं.  
 स्नेहिल सहभागिता एवम उत्साहवर्धन के आकांक्षी समस्त ब्लागर्स :  जबलपुर 
समीर लाल, महेंद्र मिश्रा जी, गिरीश बिल्लोरे , कार्टूनिस्ट राजेश डूबे जी,बवाल जी,पंकज गुलुस, डाक्टर विजय तिवारी’किसलय’ मयूर बक्शी, विवेकरंजन श्रीवास्तव, सलिल समाधिया, प्रेम फ़रुख्खाबादी, आनंद कृष्ण ,शशिकान्त ओझा,संजू तिवारी
अविनाश वाचस्‍पति इस आयोजनी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं भौतिक स्‍वरूप में, संभवत: आभासी तौर पर शामिल हो सकें। पर आप अवश्‍य पधारिएगा।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz