कौन टाइप के हो समीर भाई

Posted on
  • by
  • बाल भवन जबलपुर
  • in

  •                                    
    जनम दिन मुबारक हो समीर भाई 
      कौन टाइप के हो समीर भाई , हमाए जनम के ठीक चार महीने पहले यानी 29 जुलाई 1963 को दुनियां मेँ तुम  आए. को जाने कब बडे भये हमाइ तुमाइ पहचान  कालेज के दौर में भइ थी. तब तुम  सदर से जबलपुर की नपाई शुरू  कर दिन भर में कित्ता जबलपुर नाप जोख लेत हते ..  हम तो भैया बस अंजाद (अंदाज़) लगाते रह जाते की अधारताल से आने वाले दोस्त बताते -''यार, लाल से तो अब्भई अधारताल मे मिले बो रांझी जाएंगे . तब भैया आपके पास लेम्ब्रेटा रही है न । हमें का मालूम हतो कैय हमाई तुमाई मुलाक़ात बीस साल बाद ब्लॉगर के रूप में भई है वरना तुमाई लम्ब्रेटा की फोटू नंबर के साथ हेंचवा लेते नितिन पोपट भैया से .तुम कौन टाइप हो तुमई  
    हेंचवा लेते । 
                   सुनो तुमाए सदर वालो कॉफ़ी-हाउस भौतई बदल गओ है   आप जानतइ हो एक बात नई जा है की अब मानस भवन बिल्लकुल बदल गओ है । पर इतै वारे बिलकुल नईं बदले मालवी-चौक से हल्के रगड़ा किमाम १२० वारे पान लगवाए एक उतइ मसक लओ बाक़ी जेब में रक्खे । रफ़ी स्मॄति वारो प्रोग्राम देखत सुनत गए .. पान  खात खात पिच्च पिच्च ठठरी बंधों ने मानस-भवन आडीटोरियम की दीवारन की तो ....... दई... बस दो प्रोग्राम हो पाए हैं होली तक देखने पीक से इत्तो माडर्न आर्ट बना हैं ………  के कि खुद महान चित्रकारन की आत्माएं  इतै कार्यशाला करत नज़र आहैं... बड्डॆ सच्ची बात है..
    READ MORE ON MISFIT 

    5 टिप्‍पणियां:

    1. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ समीर लाल जी को,,,!
      बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
      आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि की चर्चा आज बुधवार (31-07-2013) के कीचड़ तो तैयार, मगर क्या कमल खिलेंगे-- चर्चा मंच 1323 में मयंक का कोना पर भी है!
      सादर...!
      डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

      जवाब देंहटाएं
    2. जन्मदिन मुबारक समीर लाल जी ।

      जवाब देंहटाएं
    3. वाह गजब संस्मरण-
      सदर सदारत जबर जबलपुर, लम्ब्रेटा की लम्बी चाल |
      कुदरत का खुबसूरत टुकड़ा, देखा समझा बाल-बवाल |
      खुश्बू वाला पान चबाये, होंठों को कर लेते लाल |
      दीवारों पर नई कलाकृति, अब भी क्या देते हैं डाल --

      शुभकामनायें आदरणीय-

      जवाब देंहटाएं
    4. समीर भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ...

      जवाब देंहटाएं
    5. जन्मदिन की विलंबित शुभकामनाये

      जवाब देंहटाएं

    आपके आने के लिए धन्यवाद
    लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz