डॉ. महेश परिमल को मध्‍यप्रदेश का साहित्य अकादमी पुरस्कार : हिन्‍दी ब्‍लॉगर को मिलेंगे 21 हजार रुपये नकद




संवेदनाओं के पंखआज का सच नामक ब्लॉग के डॉ. महेश परमार परिमल का चयन मध्‍यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा घोषित दुष्यन्त कुमार पुरस्कार के लिए किया गया है। यह पुरस्‍कार उन्‍हें उनके ललित निबंधों की किताब लिखो पाती प्यार भरी के लिए दिया जाएगा। पुरस्‍कार के रूप में उन्‍हें 21 हजार दिए जाऍंगे। साहित्य अकादमी के निदेशक प्रो. त्रिभुवननाथ शुक्ल ने बताया कि यह पुरस्‍कार वर्ष 2008 में प्रकाशित कृति के तहत प्रदेश के लेखक की पहली कृति के रूप में दिया जाएगा।
डॉ. महेश परिमल 32 वर्षों से पत्रकारिता में हैं। देश के सभी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उनके आलेखों का प्रकाशन होता रहता है। हिंदी और भाषाविज्ञान में एमए श्री परिमल ने रविशंकर विश्‍व विद्यालय से हिंदी समाचारपत्रों में प्रयुक्‍त शीर्षकों का भाषिक विश्‍लेषण विषय पर पीएचडी की है।
ब्‍लॉगर की दुनिया में एक जाना- पहचाना नाम है। उनके ब्‍लॉग संवेदनाओं के पंख में करीब 900 आलेख हैं। देश के सभी समाचार पत्रों में उनके आलेखों का प्रकाशन होता रहता है। श्री परिमल ने स्क्रिप्‍ट लेखन में भी हाथ आजमाया है। धारावाहिक चाचा चौधरी के कुछ एपिसोड का लेखन उन्‍होंने मुम्‍बई में रहकर किया है। जमीन से जुड़े श्री परिमल मूलत: छत्‍तीसगढ़वासी हैं। इसलिए मातृभाषा गुजराती के अलावा छत्‍तीसगढ़ी, उडि़या, बंगला, पंजाबी भाषा की समझ रखते हैं। लिखो पाती प्‍यार भरी, उनकी पहली कृति है।

नुक्‍कड़ परिवार की हार्दिक बधाई, ब्‍लॉगर की उन्‍नति है चहुं दिशा छाई।

14 टिप्‍पणियां:

  1. महेश भाई, मोबाइल से भेजी बधाई तो मिल ही गई होगी .पुरस्कार के लिए बल्ले-बल्ले... .पुस्तक देखने ( पढने ) की इच्छा बनी रहेगी. यार... एक बात बताओ -Behind every success there is a woman - अंग्रेजी का यह कोटेशन क्या तुमपर भी लागू होता है ? अगर हाँ तो तुम्हारी प्रेरणा को भी बधाई... अपना ख्याल रखें.

    जवाब देंहटाएं
  2. डॉ. महेश परमार परिमल को दुष्यन्त कुमार पुरस्कार के लिये बहुत-2 बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  3. महेश परिमल जी को हार्दिक बधाईयाँ.

    जवाब देंहटाएं
  4. महेश जी ढेरों टोकरे भर के बधाई, लेकिन बहुत दिन से अभिव्यक्ति के लिये आपका कोई लेख नहीं मिला है। आशा है स्वस्थ व प्रसन्न होंगे।

    जवाब देंहटाएं
  5. महेश परिमल जी को हार्दिक बधाईयाँ.

    जवाब देंहटाएं
  6. सभी साथियों को बहुत बहुत धन्‍यवाद। आप सभी का सहयोग इसी तरह मिलता रहा, तो इस तरह की कई उपलब्धियॉं प्राप्‍त होती रहेंगी। मैं आप सभी का आभारी हूं। एक बार फिर धन्‍यवाद
    महेश परिमल

    जवाब देंहटाएं
  7. डॉ. महेश परमार परिमल को दुष्यन्त कुमार पुरस्कार के लिये बहुत-2 बधाई

    जवाब देंहटाएं
  8. महेश परिमल जी को हार्दिक बधाईयाँ.

    जवाब देंहटाएं
  9. उन्नति, उत्साह, उमंग आपकी पीठ थपथपाएं|
    दुष्यन्त कुमार पुरस्कार पाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं||
    =============================
    सद्भावी -डॉ० डंडा लखनवी

    जवाब देंहटाएं

आपके आने के लिए धन्यवाद
लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz