एलेक्सा रैंकिंग और हिंदी ब्लॉग्स

Posted on
  • by
  • Shah Nawaz
  • in
  • Labels: ,
  • एलेक्सा रैंकिंग विश्व में वेबसाइट की रैंकिंग में सबसे बेहतर मानी जाती है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी तथा इसका संचालन अमेज़न.कॉम के द्वारा किया जाता है।एलेक्सा किसी भी ब्लॉग / साईट की ना केवल विश्व रैंकिंग दिखता है बल्कि साथ ही साथ क्षेत्रीय रैंकिंग भी दिखाता है। यह रैंकिंग ना केवल इस बात पर निर्भर करती है कि किस साईट / ब्लॉग पर कितने लोगो ने विज़िट किया, बल्कि यह भी देखा जाता है कि विज़िटर / पाठक कहाँ से आया था, कितनी देर तक साईट / ब्लॉग पर रुका, कितने पृष्ठ खोले इत्यादि। लेकिन यह सर्च इंजिन बोट के हिट्स की गिनती नहीं करता है। इसके साथ-साथ रैंकिंग पर अच्छे साईट लिंक का भी प्रभाव पढता है, अर्थात आपके ब्लॉग / साईट का लिंक कितनी अच्छी रैंकिंग वाली साइट्स / ब्लॉग्स में साझा है!

    साथ ही आप इसके द्वारा अपने पाठकों के प्रवाह को भी जांच सकते हैं, अर्थात किस महीने / सप्ताह / दिन में पाठकों का प्रवाह कैसा रहा।हालाँकि सप्ताह दर सप्ताह की जानकारी केवल एक लाख से नीचे की रैंकिंग वाले ब्लॉग / साईट को ही दी जाती है, इसी तरह हर दिन की जानकारी 10,000  सी नीचे की रैंकिंग वाले ब्लॉग / साईट को ही उपलब्ध कराई जाती है।

    एलेक्सा के मुख्य प्रष्ट पर 3 माह की रैंकिंग दर्शाई जाती है तथा "Get Details" पर क्लिक करने पर आप इस रैंकिंग को पिछले महीने / सप्ताह / दिन इत्यादि के साथ जाँच सकते हैं। इस पृष्ठ पर रैंकिंग के साथ-साथ ब्लॉग / साईट के पाठकों का विश्व के पाठकों की तुलना में अनुपात, उनके द्वारा खोले गए पृष्ठ, हर पाठक द्वारा खोले गए पृष्ठ का प्रतिशत, कितने पाठक पहले ही पृष्ठ से वापस चले गए, पाठक कितनी देर ब्लॉग / साईट पर ठहरे तथा कितने पाठक सर्च इंजन से आये जैसे आंकड़े उपलब्ध होते हैं।इसके अलावा आप अपने ब्लॉग / साईट के आंकड़ों की दुसरे ब्लॉग / साईट के साथ तुलना भी कर सकते हैं।

    उसके नीचे आपके ब्लॉग / साईट को खुलने में औसत समय तथा क्षेत्रीय रैंकिंग को दर्शाया जाता है, साथ ही आपके ब्लॉग / साईट के पाठकों के बारे में बताने की कोशिश की जाती है तथा आपके ब्लॉग / साईट को किस-किस कीवर्ड (Keyword) के द्वारा खोजा जाता है, इसकी भी जानकारी दी जाती है। एलेक्सा पर इसके अलावा और भी बहुत से बेहतरीन फीचर्स हैं, आप स्वयं भी इसकी जांच करके देखिये।




    विश्व की टॉप रैंक वाली कुछ साईट हैं:


    गूगलरैंक 1
    फेसबुकरैंक 2
    यु ट्यूबरैंक 3
    याहू रैंक 4
    ब्लॉगर रैंक 5
    बैदू (baidu.com)रैंक 6
    विकीपीडिया रैंक 7
    विंडो लाइव रैंक 8
    ट्विटररैंक 9
    QQ.comरैंक 10
    MSN.com रैंक 11
    गूगल इंडिया रैंक 15
    लिंकेडीन रैंक 16
    अमेज़नरैंक 17
    वर्डप्रेसरैंक 18


    अब कोशिश करता हूँ 6 लाख तक की रैंकिंग वाले कुछ ब्लॉग्स की विश्व तथा भारतीय औसत एलेक्सा रैंकिंग (3 माह) से रु-बरु करवाने की, इनमें कुछ सामूहिक ब्लॉग्स भी शामिल हैं। (समय के साथ इसमें परिवार्तान आ सकता है)




    ब्लॉग्स (विश्व रैंकिंग)(भारतीय रैंकिंग)
    1.

    हिन्दयुग्म

    303,92832,039
    2.

     नुक्कड़

    314,86228,755
    3.

    महाजाल357,68029,677
    4.

    ZEAL358,33144,540
    5.

    देशनामा374,34638,614
    6.

    तस्लीम384,18740,379

    7.

    परिकल्पना

    408,49344,606

    8.जनोक्ति

    424,43339,105
    9.

    हिंदी टेक ब्लॉग426,60341,593
    10.

     नज़रिया

    466,65967,124
    11.

    छींटें और बौछारें507,63842,542
    12.

    ज्ञान दर्पण519,24445,954
    13.

    प्रेम रस

    547,60560,725
    14.

    क़स्‍बा 572,39851,459

    इस सूचि को बनाने के लिए मैंने तक़रीबन 100-125 हिंदी ब्लॉग्स की रैंकिंग की जाँच की है। अगर भूलवश आपका ब्लॉग इसमें आने से छूट गया है तो कृपया सूचित कर दें, उसे भी शामिल कर दिया जाएगा।



     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz