अशोक कुमार पाण्डेय की सद्य प्रकाशित किताबों 'मार्क्स- जीवन एवं विचार' तथा 'शोषण के अभयारण्य' का लोकार्पण

आप हो रहे हैं शामिल
तो समाचार भी
अवश्‍य भिजवाइयेगा।






यह है कार्यक्रम स्‍थल का विवरण
युवा संवाद तथा स्त्री अधिकार संगठन ने पिछले साल की ही तरह इस साल भी मई दिवस मनाने का निश्चय किया है। इस साल हमने ' हमारे समय में समाजवाद' विषय पर एक परिचर्चा आयोजित करने का इरादा किया है जिसमें जाने माने अर्थशास्त्री प्रो कमल नयन काबरा तथा प्रतिबद्ध राजनीति शास्त्री एवं संस्कृतिकर्मी प्रो शमसुल इस्लाम की प्रमुख भागीदारी होगी। आगामी दो मई को रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक पेट्रोल पंप के पास उत्तम वाटिका में शाम छह बजे से होने वाली इस परिचर्चा में शहर के तमाम सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता , संस्कृतिकर्मी, साहित्यकार तथा आम जन हिस्सेदारी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो प्रकाश दीक्षित करेंगे।

इस अवसर पर अशोक कुमार पाण्डेय की सद्य प्रकाशित किताबों 'मार्क्स- जीवन एवं विचार' तथा 'शोषण के अभयारण्य' का लोकार्पण भी होगा।

1 टिप्पणी:

  1. पुस्तकों के लोकार्पण पर अशोक कुमार पाण्डेय जी को बधाई! दोनों ही पुस्तके पढ़ने योग्य ही नहीं है अपितु उन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

    जवाब देंहटाएं

आपके आने के लिए धन्यवाद
लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz