कम्‍प्‍यूटर में भी राम : रैम बनकर बसे हुए हैं (अविनाश वाचस्‍पति)

Posted on
  • by
  • अविनाश वाचस्पति
  • in
  • Labels: , , , , ,
  • राम की महिमा है भैया देखो अपरंपार
    सारे जगत को इससे ही अनोखा प्‍यार
    राम राम ही हैं राम रहेंगे राम कहेंगे
    कंप्‍यूटर वाले इन्‍हें रैम कहेंगे
    रैम कहेंगे

    रैम कहो या कहो राम
    जय श्री राम
    ताकत के हैं सच्‍चे धाम जय श्री राम
    राम बिना नहीं हिलता पत्‍ता
    श्री राम
    कंप्‍यूटर बिना रैम के नहीं चलता राम

    मौसम आम का भी कारनामा राम का
    बेमौसम भी आम कारखाना राम का
    कंप्‍यूटर बनाया इसमें भी राम बसाया
    मां की महिमा को इसमें है जतलाया

    बिना मदरबोर्ड और राम के कैसा कंप्‍यूटर
    कंप्‍यूटर को करो सलाम पर मत बिसराओ
    मां का नाम राम का नाम शक्ति का धाम
    कंप्‍यूटर है यादों का मां का राम का प्रणाम

    12 टिप्‍पणियां:

    1. waah kya baat hai..........badi gahri soch .dekhne wale ram aur maa ko har jagah dhoondh hi lete hain bas chah honi chahiye.

      जवाब देंहटाएं
    2. राम के नाम की महिमा तो अपरम्पार है
      हमारा कंप्यूटर प्रेम देख कर हमारी माँ बहुत परेशां है

      जवाब देंहटाएं
    3. अब समझ आया की लाला लोग कंप्यूटर के भी दिया-बत्ती क्यों करते हैं !

      जवाब देंहटाएं
    4. अरे राम राम कण कण मे हैं .
      शेवर्ले कम्पनी की एक पहल्वान सी बडी मज़्बूत गाडी भी है . उनके DODGE डीविजन की बनाई ’ RAM ' . यहां भी " राम ". अच्छे अच्छे टक्कर से बचने को भागते मिलते हैं और रफ़्तार का तो कहना ही क्या ?

      मेरे एक मराठी मित्र गर्व से उसे ’ डोडगे राम ’ कहते हैं और मराठी अस्मिता से भी जोडते हैं .
      धन्य हो राम !
      राम राम !

      जवाब देंहटाएं
    5. कण कण मे श्री राम बसे है,
      उनकी महिमा अपरंपार
      कंप्यूटर मे राम न हो तो,
      कंप्यूटर बिल्कुल बेकार.

      माँ का नाम,त्याग का है,
      सब सुख देकर दुख हरती है,
      कंप्यूटर मे भी बस ऐसे
      खुद तप कर हम को खुश करती है.

      जवाब देंहटाएं
    6. avinash bhai,
      aakhir isee bahane se angrejon ko bhee ram kee mahimaa kaa pata chal hee gaya hoga, aur maa to maa hai.....uske bina kiskaa wajood hai..

      जवाब देंहटाएं
    7. बाप रे
      तब तो यहां के शंबूकों की आंखों में भी ज़ल्दी ही पडने वाली है लाल मिर्च

      जवाब देंहटाएं
    8. अविनाशजी हम तो पहले ही राम की महिमा को जानते हैं तभी तो राम के नाम पर टिप्पणी कर रहे हैं राम के नाम पर वोट मांगते तो देखा था मगर ये टिप्पणी भी राम के नाम पर घोर आश्चर्य

      जवाब देंहटाएं
    9. बोले तो जय श्री राम....माताजी की जय.... :)

      कम्प्यूटर की आराधना माँ व राम की आराधना है.

      जवाब देंहटाएं
    10. जै श्री राम.....जै सीता माता!!!!!!!

      जवाब देंहटाएं

    आपके आने के लिए धन्यवाद
    लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz