'बिग बॉस' में जाने का कोई फायदा नहीं हुआ : नुक्कड़ के लेखक असीम त्रिवेदी
दैनिक नवभारत टाइम्स के हैलो दिल्ली के पेज 3 पर असीम त्रिवेदी ने जो कहा
अगर पूरा नहीं पढ़ पा रहे हैं तो आज दिनांक 9 नवम्बर 2012 का नवभारत टाइम्स खरीदकर पूरा पढ़ सकते हैं।
रामदास अठावले की राजनीति का शिकार असीम त्रिवेदी बिग बॉस 6 से बाहर किंतु चेहरे पर शिकन तक नहीं
जियो मित्र
असीम त्रिवेदी
मुझे तुम पर
नाज़ है
मुझे ही क्यों
मेरी सोच वाले
सभी मित्रों को भी।
- अविनाश वाचस्पति
Read More...
असीम त्रिवेदी
मुझे तुम पर
नाज़ है
मुझे ही क्यों
मेरी सोच वाले
सभी मित्रों को भी।
- अविनाश वाचस्पति
![]() |
| सलमान के साथ असीम |
![]() |
| चेहरे पर शिकन तक नहीं |
क्यों न 'हिन्दीब्लॉगबुक' आरंभ की जाए ???
मित्रों,
मेरे मन में एक योजना आकार ले रही है कि क्यों न फेसबुक की
तर्ज पर 'हिंदीब्लॉगबुक' आरंभ की जाए। इसमें फेसबुक की तरह एक बार
लॉगिन करके, प्रत्येक ब्लॉग पर जाया जा सके, पोस्टें पसंद की जा सकें, कमेंट किए जा सकें। वे सब प्रत्येक ब्लॉग पर
निजी रूप में भी सुरक्षित हों यानी जिस प्रकार अभी इनका स्वरूप है किंतु पाठक को
लॉगिन सिर्फ एक बार ही करना हो। जिस प्रकार ब्लॉगों में अनुसरण किया जाता है, वे 'हिंदीब्लॉगबुक' में अनुसरणकर्ता के तौर पर दिखलाई दें, जैसे कि फेसबुक में मित्र दिखलाई देते हैं। इसी
प्रकार सदस्यता लिए जाने का विकल्प हो। ब्लॉग पोस्टें स्वचालित रूप से सिर्फ
अनुसरणकर्ताओं के परदे पर ही दिखलाई दें, गतिमान रहें। जिस प्रकार फेसबुक में स्टेटस अपडेट किया
जाता है, उसी प्रकार उसमें भी हो।
तकनीकी तौर
पर सक्षम मित्रगण बतलायें कि इसे किस प्रकार किया जा सकता है और मैं क्या कहना
चाह रहा हूं। फेसबुक में जिस प्रकार विज्ञापन दिए जाते हैं, उसी प्रकार उसमें भी हों। इसे और किस प्रकार से
अधिक उपयोगी और सक्षम बनाया जा सके, ताकि इसमें
ब्लॉगहित के साथ-साथ आर्थिक लाभ के पहलू भी
जोड़े जा सकें।
आपको इस
योजना में कुछ संभावनाएं दिखलाई दे रही हों तो बतलाइएगा, हम आपस में मिलकर इस बारे में शुरूआती तौर पर
विचार करके, इस पर अमल करने की संभावनाओं पर चर्चा कर
सकते हैं।
कार्टूनलीला का विमोचन करेंगे मशहूर कार्टूनिष्ट इरफ़ान
ख्यातिप्राप्त कार्टूनिष्ट राजेश दुबे
“डूबेजी” कृत कार्टूनलीला( त्रैमासिक-पत्रिका ) के प्रवेशांक का लोकार्पण
28 अक्टूबर 2012 को रानीदुर्गावती संग्रहालय कला वीथिका में कार्टूनलीला परिवार एवम
सव्यसाची कला ग्रुप जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है.कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि इरफ़ान (जनसत्ता) विशिष्ठ अतिथि श्री राजीव मित्तल (लखनऊ) होगें. साहित्यकार
श्री ग्यानरंजन,श्री अमृत लाल वेगड़, श्री दिनेश अवस्थी, चित्रकार श्री सुरेश श्रीवास्तव
कार्टून विधा पर वक्तव्य देंगे. कार्टूनिष्ट राजेश दुबे “डूबेजी” का मानना है कि विज़ुअलिटी
एवम समय की कमी से जूझते पाठकों को रेखाचित्र,कैरीकेचर,कार्टून, व्यंग्यचित्र के ज़रिये
गुदगुदाते हैं. तक़नीकी एवम कला के संयुक्तिकरण का प्रयोग इश्तहारों एवम फ़िल्मों तक
में किया जा रहा है. कार्टून दिलो दिमाग़ पर गहरा असर छोड़ते हैं. कार्टून विधा को आर
के लक्ष्मण, सुधीर दर , अबू अब्राहम, काक, सुधीर तैलंग, अजीत नैनन, इरफ़ान,काजल कुमार इस्माइल
लहरी, देवेंद्र, अविषेक जयपुर, पवन पटना, हरिओम भोपाल, हाड़ा जयपुर त्रियंबक शर्मा रायपुर,ने जीवंतता प्रदान की है.
इस क्रम में कार्टूनिष्ट राजेश दुबे “डूबेजी” भी एक खास मुक़ाम पर हैं. इंटरनेट के पाठक
में राजेश “डूबेजी” के नाम से लोकप्रिय है.
उनके ब्लाग का पता http://doobeyji.blogspot.in
है
.
श्री राजेश
दुबे द्वारा बनाए कार्टूनों की प्रदर्शनी दिनांक 28 से 29 अक्टूबर 2012 तक आम जनता
के लिये नि:शुल्क खुली रहेगी. सव्यसाची कला ग्रुप के अध्यक्ष सतीष बिल्लोरे,के.के.बैनर्जी,
नितिन अग्रवाल, एवम कार्टूनलीला परिवार के सदस्यों ने उपस्थिति की अपील की है
लाड़ली लक्ष्मी योजना में लाभांवित बेटियों के माता-पिता का बीमा : मामाजी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना में लाभांवित बेटियों के माता-पिता का बीमा राज्य सरकार करवायेगी। प्रदेश में 19 नवम्बर 2012 से 12 अक्टूबर 2013 तक बेटियों के बारे में भ्रांतियों को दूर करने का विशेष अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश में केवल बेटियों वाले परिवारों को विशेष सुविधाएँ दी जायेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कन्या-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में बेटियों को बचाने का सामूहिक संकल्प दिलाया और सपत्नीक कन्या-पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना में लाभान्वित बेटियों के माता-पिता का तीस हजार रूपये का बीमा राज्य सरकार करवायेगी। प्रदेश में करीब 13 लाख से अधिक बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। प्रदेश में रानी लक्ष्मी बाई के जन्म-दिन 19 नवम्बर से लेकर श्रीमती विजयाराजे सिंधिया के जन्म-दिन 12 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और बेटियों के बारे में भ्रांतियों को दूर करने के लिये विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत 19 नवम्बर को महिला हिंसा के विरूद्ध सामूहिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिये हर शहर में एक प्रमुख मार्ग पर बेटियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।
मलुवा या हलुवा
सड़क कहलाती है
सर्पीले पथों से होते
हुवे किसी तरह
तिब्बत की सीमा
को कहीं दूर से
देख पाती है
छू नहीं पाती है
एक वर्ष से ज्यादा
बीता जा रहा है
प्राकृतिक आपदा
का प्रभाव जैसा था
वैसा ही है हर
गुजरने वाला राही
ये ही अब तक
बता रहा है
पहाड़ कच्चा हो चुका है
मलुवा गिरता जा रहा है
मलुवा सुनते ही अधिकारी
मूँछ के कोने से मुस्कुराये
बिल्कुल भी नहीं झेंपे
बगल वाले के कान में
हौले से फुसफुसाये
कैसे बेवकूफ हैं
मलुवा बोले जा रहे हैं
इन्हें कहां पता कि
इन्ही मलुवों का हम
रोज एक हलुवा
बना रहे हैं
बस एक बार उपर
वाले ने गिराना चाहिये
अगली बार से हम
गिराते रहेंगे
इसी तरह ये मलुवे
हलुवे बन हम पर
पैसे बरसाते रहेंगे
चीन ने चार लेन
सड़क अपनी सीमा
तक बना भी ली
तो भी पछताते रहेंगे
हम सीमा तक जाने
वाली हर सड़क को
मलुवा बनाते रहेंगे
अपनी सड़कों से चीन
हमला करने अगर
आ भी जायेगा
तब भी सिर के बाल
नोचेगा और खिसियाऎगा
कहाँ जा पायेगा
हमारे देश के अंदर
आकर टूटी सड़कों
की श्रंखला में
फंस कर रह जायेगा
हमारी सोच और
मलुवे के हलुवे की
तकनीक से मात
खा ही जायेगा ।
खिचडी़
आज सीढ़ियों में मैने पायी
कुछ चावल माँस के दाने
अगरबत्ती एक बुझी हुवी
सांथ में एक पैकेट माचिस
मिट्टी का दिया तेल पिया हुवा
जलाने वाले की तरह बुझा हुवा
बताशे कपड़े के कुछ टुकड़े
एक रूपिये का सिक्का
ये दूसरी बार हुवा दिखा
पहली बार कढ़ाही जरा छोटी थी
साँथ मुर्गे की गरधन भी लोटी थी
कुत्ता मेरा बहुत खुश नजर आया था
मुँह में दबा कर घर उठा लाया था
सामान बाद में कबाड़ी ने ऊठाया था
थोड़ा मुंह भी बनाया था
बोला था अरे तंत्र मंत्र भी करेंगे
पर फूटी कौड़ी के लिये मरेंगे
अब कौन भूत इनके लिये
इतने सस्ते में काम करेगा
पूरा खानदान उसका भूखा मरेगा
इस बार कढ़ाही जरा बडी़ नजर आई
लगता है पिछली वाली
कुछ काम नहीं कर पायी
वैसे अगर ये टुटके काम करने
अगर लग जायें
तो क्या पता देश की
हालत सुधर जाये
दाल चावल तेल की मात्रा
तांत्रिक थोडा़ बढ़ा के रखवाये
तो किसी गरीब की खिचड़ी
कम से कम एक
समय की बन जाये
बिना किसी को घूस खिलाये
परेशान आदमी की बला
किसी दूसरे के सिर चढ़ जाये
फिर दूसरा आदमी खिचड़ी
बनाना शुरू कर ले जाये
इस तरह श्रंखला
एक शुरू हो जायेगी
अन्ना जी की परेशानी
भी कम हो जायेगी
पब्लिक भ्रष्टाचार हटाओ
को भूल जायेगी
हर तरफ हर गली
कूचें मे एक कढ़ाही
और खिचड़ी नजर आयेगी ।
कुकुरमुत्ता
उगते कुकुरमुत्ते
को कोई
भाव नहीं देता
उगते चले जाते हैं
बिना खाद पानी के
शहर में सब्जी की
दुकान पर
मशरूम के नाम पर
बिक जाते हैं
कुकुरमुत्ते अच्छे
भाव के सांथ
चाव से खाते हैं
लोग बिना डरे
गिरगिट की तरह
रंग बदल लेना
या फिर कुकुरमुत्ता
हो जाना होते नहीं
हैं एक जैसे
बहुत से गिरगिट
रंग बदलते चले
जाते हैं इंद्र्धनुष
बनने की चाह में
पर उन्हे पता ही
नहीं चल पाता
कि वो कब
कुकुरमुत्ते हो गये
कुकुरमुत्तों की
भीड़ में उगते हुवे
मशरूम भी नहीं
हो पाये।
राज्य योजना आयोग देगा ’’मोरे डुबुलिया’’ प्रोजेक्ट के लिए राशि

राज्य योजना आयोग देगा ’’मोरे डुबुलिया’’ प्रोजेक्ट के लिए राशि
मोरे-डुबुलिया नवाचार के बारे में जानने के लिये देखिये
प्रिय छोटे भाई और हिंदी के ख्यातिप्राप्त चिट्ठाकार अजय झा के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं
![]() |
| हर दिल अज़ीज़ अजय झा |
अजय झा से मिल कर आया .... सो रहे थे... तबीयत बहुत खराब लग
रही थी ... पंद्रह दिन से पीलिया था... टेस्ट मे लीवर मे पस आ जाने से स्थिति खराब
हो गयी है ... डाक्टर ने छह से सात हफ्ते के लिए बेड पर रहने की संभावना व्यक्त की
है और फिलहाल 48 घण्टे
तक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद करनी चाहिए... पहले दवाओं से ही स्थिति नियंत्रण
मे करने की कोशिश की जा रही है ॥
नुक्कड़ डॉट कॉम के प्रकाशन सौजन्य से दूसरी पुस्तक प्रकाशित : काँटे गुलाब के - एच एन मिश्रा
![]() |
| इमेज क्लिक करें, डाउनलोड करें |
| कहां से मंगवाएं, जानकारी यहां पर है |
प्रकाशन संबंधी जानकारी के लिए nukkadh@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।
देश को रोशन करने के लिए मोमबत्तियां जलाने 2 अक्टूबर 12 की शाम को 6 बजे इंडिया गेट पहुंचें
मोमबत्तियां जलाएंगे
घर पर नहीं
इंडिया गेट जाएंगे
चलें चाहें हवाएं
हमें तो मोमबत्ती जलानी है
बिना बिजली के
रोशनी लानी है
रोशनी जिससे डरकर
भ्रष्टाचार छिप जाए
रोशनी जिससे डरकर
नहीं खिंचकर आते हैं
परवाने
मच्छर
किंतु नहीं आता
भ्रष्टाचार
कोशिश तो करें
शायद मोमबत्ती की लौ में
भ्रष्टाचार जल मरे
काला धन आए
खिचंकर लौ से
और काला हो जाए
सरलता से पहचाना जाए
यह नहीं भी हो पाएगा
तब मन का कालापन
तो मिटने का सबब बनेगा
एक सबक बनेगा
तो आइए
मोमबत्ती जलाइए
अपने घर पर तो
रोज जलाते हैं
आज के दिन
इंडिया गेट पर
जलाने आइए।
Read More...
घर पर नहीं
इंडिया गेट जाएंगे
चलें चाहें हवाएं
हमें तो मोमबत्ती जलानी है
बिना बिजली के
रोशनी लानी है
रोशनी जिससे डरकर
भ्रष्टाचार छिप जाए
रोशनी जिससे डरकर
नहीं खिंचकर आते हैं
परवाने
मच्छर
किंतु नहीं आता
भ्रष्टाचार
कोशिश तो करें
शायद मोमबत्ती की लौ में
भ्रष्टाचार जल मरे
काला धन आए
खिचंकर लौ से
और काला हो जाए
सरलता से पहचाना जाए
यह नहीं भी हो पाएगा
तब मन का कालापन
तो मिटने का सबब बनेगा
एक सबक बनेगा
तो आइए
मोमबत्ती जलाइए
अपने घर पर तो
रोज जलाते हैं
आज के दिन
इंडिया गेट पर
जलाने आइए।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


















.jpg)


