##RahulGandhi
राहुल कह रहे हैं कि मैं 'आम' पार्टी की सफलता से प्रेरणा लेकर 'अमरूद' पार्टी का गठन करूंगा और लोकसभा चुनावों में पीएम बनकर 'आप' सबको चिढ़ाऊंगा। मम्मी जी को खुशी हुई है कि मेरा सुपुत्र अब पीएम बनने की योग्यता हासिल कर चुका है ।
#Polls2013
अरविंद केजरीवाल यानी 'आप' का यह फैसला कि किसी भी बेईमान से जुगलबंदी नहीं की जाएगी - स्वागतयोग्य है। जुगलबंदी सत्ता में पहुचने पर मिलीभगत बन जाती है इससे 'आप' अच्छी तरह परिचित हैं।
#Polls2013
'आप' ने खोल दी
कांग्रेस और भाजपा की
ढोल में है कितनी पोल
कितनों को रहे हैं पाल
पर लोकपाल से बचने का
नतीजा है यह चाहे
सबने कितने ही बजाए गाल।
##sheela
दिल्ली से शीला चाची
ने इस्तीफा देकर
शीला मामी बनना
किया स्वीकार
'आप' की ताकत हुई साकार।
##Tejpal
डर गया तेजपाल
जब से सुना है
केजरीवाल लाएंगे लोकपाल
अब तेज को पालने के दिन बीते रै भैया
लोक को पालने आप आई है।
##AAP
जीत गए 'आप'
जश्न मनाओ 'आप'
आप ही आप अब
'आपसमाज' बनेगा
कर लीजिए जाप।
##Sheela
कांग्रेस ने दिल्ली वासियों के बिजली के बिलों को चुनाव के नतीजों की पूर्व रात से कम कर दिया। रात एक बजे से बिजली नहीं है, बिल तो अपने आप ही कम आएगा। बिजली की वजह से पानी नहीं आएगा, इसलिए पानी का बिल कम आएगा। यह है एमएलएम। अब भी 'आप' को शक है कि दिल्ली में शीला चाची अब मामी बनेंगी। जो मतगणना अधिकारी रात को सोए नहीं होंगे, वह मतों की गिनती चाहकर भी ठीक से कर पाएंगे, मुझे तो भरोसा नहीं है, किसी को हो तो हो ... मेरा भरोसा तो अब भी यही कह रहा है कि दिल्ली में आपकी सरकार ही बहुमत में आएगी। और आपका भरोसा संदेह के दायरे में क्यों है,, जो मोदी की गोदी में बैठे हैं उन भाजपाइयों को छोड़ दें तो मम्मी की गोदी वाले राहुल से क्यों डर लगेगा।
##salman
मुसलमान में से 'मु' हटाने से = सलमान...
मुसलमान में से 'मु' और 'न' हटाने से = सलमा
और मुसलमान में से मुसल हटाने से = मान
मान ही सब धर्मों और मानवता
की शान है
मान की सबसे अधिक आन है
आन बान और शान है
मान लो अब।
मुसलमान में से 'मु' हटाने से = सलमान...
मुसलमान में से 'मु' और 'न' हटाने से = सलमा
और मुसलमान में से मुसल हटाने से = मान
मान ही सब धर्मों और मानवता
की शान है
मान की सबसे अधिक आन है
आन बान और शान है
मान लो अब।



