android लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
android लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मोबाइल में हिंदी की-बोर्ड !

नवभारत टाइम्स में १८/११/२०१२ को प्रकाशित

अगर आप अपने मोबाइल में हिंदी पढ़ तो लेते हैं पर लिख नहीं पाते तो निराश होने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है.यदि आपके पास Andoid OS का कोई फ़ोन है तो बस पाँच मिनट में आप अपने फ़ोन में हिंदी की-बोर्ड बहुत आसानी से INSTALL कर सकते है.आप यहाँ क्रमबद्ध ढंग से बताये गए तरीके से ऐसा कर सकते हैं.

सबसे पहले आप PLAY STORE (android market)जाएँ और वहाँ MultiLing Keyboard को सर्च करें और चित्र न. (1) वाला एप्लीकेशन डाउनलोड करके INSTALL कर लें.इसके बाद इसे खोलने पर  मुख्य पेज या मेनू (चित्र न. 2) दिखाई देगा.यही आपको पूरी तरह गाइड करता है.इसके लिए अलग से फ़ोन की सेटिंग में जाने की ज़रूरत नहीं है.


1



2

चित्र न. (2) में  1.Enable Multiling  पर क्लिक करें और MultiLing keyboard को चुन (SELECT) कर लें,जैसा (चित्र न.(3)में दिख रहा है..इसके नीचे ही MultiLing keyboard की सेटिंग है ,जिसे आप खोलें और Languages चित्र न. (4) पर जाएं.

 
3

4

यहाँ क्लिक करने पर नई विंडो (चित्र न. 5) खुलती है,जिस पर आप Use MyAlpha Font को चुनें.ठीक इसी के नीचे Languages पर आप क्लिक करें तो बहुत सारी भाषाओँ के विकल्प दिखते हैं.इस सूची (चित्र न. 6) में आप English और हिंदी को
SELECT कर लें.
5

6

अब इसके बाद मेनू बटन (चित्र न. 1) पर लौट आयें और 2.Switch IME to Multiling पर क्लिक करें (चित्र न.7) और यहाँ Multiling keyboard  को चुनें.

7

इसके बाद पुनः मेनू (चित्र न.2) में जाकर 3.Download Plug-ins  पर क्लिक करें .नई विंडो चित्र न. 8 की तरह खुलती है.इसमें Other languages के option पर क्लिक करें.
8

अब फ़िर से नई विंडो खुलेगी चित्र न. (9) की तरह और आप इसमें South Asia (Indic Languages) पर क्लिक करें.

9

10

यहाँ चित्र न. 10 की तरह दिखने पर हिंदी /Hindi पर क्लिक करें.ये फ़िर से आपको android market पहुँचायेगा जहाँ आपको हिंदी Plug-ins डाउनलोड करके INSTALL करना  है,जैसा कि चित्र न.(11)  में दिखाया गया है.

 
11
अब हिंदी की-बोर्ड आपके मोबाइल पर पूरी तरह से INSTALL हो गया है.यह की-बोर्ड टच और टच ऐंड टाइप फोन्स में काम करता है.INSTALL करने के बाद NEW MESSAGE में जाकर आप चेक कर लें.टच ऐंड टाइप फ़ोन पर यह तभी दिखेगा जब आप नया सन्देश लिखने के लिए क्लिक करेंगे.


की-बोर्ड दिखने पर यह Space Bar पर English दिखायेगा.आप इसको स्वैप SWAP(बाएं से दायें या दायें से बाएं ) करें.आपको हिंदी की-बोर्ड दिखेगा.यदि कोई और भाषा दिखाता है  तो  चित्र न. (6) वाली स्थिति में जाकर चेक कर लें कि गलती से कोई और भाषा तो नहीं चुन ली है.


लिखने के कुछ टिप्स :

की-बोर्ड में किसी बटन पर सॉफ्ट क्लिक करेंगे तो बोल्ड लिखा हुआ टाइप होगा.अगर लॉन्ग प्रेस करेंगे तो ऊपर छोटे रूप में लिखे हुए अक्षर टाइप होंगे.आधा अक्षर बनाने के लिए पहले वह अक्षर लिखें,जिसको आधा लिखना है,फ़िर 'अ' के साथ हलंत वाला बटन सॉफ्ट दबाएंगे.इसके अगला अक्षर लिखते ही पिछला वाला आधा दिखने लगेगा.
बाँईं ओर बने SHIFT बटन से अक्षरों के और विकल्प आते हैं.
क्ष,त्र,ज्ञ लिखने के लिए १,२,३ बटन को लॉन्ग प्रेस करेंगे तो नई विंडो खुलती है.दबाव बनाते हुए,बिना छोड़े DRAG करते हुए सम्बंधित अक्षर तक पहुँचे और वहीँ क्लिक करें.त्र को 'त' बटन के बाद आधा अक्षर वाला 'अ' को सॉफ्ट दबाकर 'र' बटन दबा दें तो भी लिख सकते हैं.

स्माइली आदि के लिए 'ओम् व  १ ' लिखा बटन  को दबाएँ और DRAG करते हुए इच्छित  स्माइली पर क्लिक करें.
कई शब्दों के पूरा लिखने से पहले ही ऊपर डिक्शनरी में विकल्प आ जाता है,वांछित पर क्लिक करके समय बचा सकते हैं.

इस तरह धीरे-धीरे अभ्यास करके आप ब्लॉग या फेसबुक पर आसानी से कमेन्ट कर सकते हैं,अपना स्टेटस हिंदी में लिख सकते हैं.किसी समस्या के लिए आप chanchalbaiswari@gmail.com  पर संपर्क भी कर सकते हैं.





 

Read More...

लो अब पढ़ने से भी पीछा छूटा


मोबाइल फ़ोन के जहां अपने फ़ायदे हैं वहीं इसकी अपनी कुछ सीमाएं भी हैं. मोबाइल आज संगीत सुनने के साथ-साथ पढ़ने के माध्यम के रूप में ही बहुत तेज़ी से उभर रहा है. लेकिन, पढ़ने के लिए यह अभी बहुत अच्छा साधन नहीं माना जा रहा क्योंकि एक तो इसके स्क्रीन-साइज़ की अपनी सीमाएं हैं तो दूसरी ओर चलते-फिरते इस पर कुछ भी पढ़ पाना आसान काम नहीं है.

“कूल-रीडर” विंडोज़, लीनक्स व एंड्रायड तीनों ही प्लेटफ़ार्म पर चलने वाला एक ओपन सोर्स सोफ़्टवेयर है जो साइज़ में ही छोटा नहीं है बल्कि अभी तक मेरे प्रयोग किए गए सभी प्रोग्रामों में सबसे बढ़िया है.

epub (non-DRM), fb2, txt, rtf, html, chm, tcr, doc, pdb जैसे कई फ़ार्मेट को ये पढ़ कर सुना सकता है. आपको बस करना ये है कि जो फ़ाइल आप इसके द्बारा पढ़वाना चाहते हैं उसे उपरोक्त किसी भी फ़ार्मेट में डाउनलोड या कन्वर्ट कर इसे पढ़ने के काम पर लगा दें. फिर आप चाहे उसे मोबाइल के स्पीकर पर सुनें या हैडफ़ोन से, यह आपकी सुविधा है.

 00000
Read More...

अंतत: एंड्रायड हिन्दीमय हो ही गया :) हिन्दी ब्लागिंग की लाटरी

Clipboard01
बड़ी मुश्किल से विंडोज़ आधारित मोबाइल फ़ोन में हिन्दी की समस्या हल हुई ही थी कि बाज़ार  में एंड्रायड आधारित नए मोबाइल फ़ोन आने शुरू हो गए,  इन एंड्रायड मोबाइल ने हिन्दीभाषी ब्लागरों की दिक़्कतें फिर बढ़ा दी क्योंकि इनमें जहां एक ओर हिन्दी पढ़ने के लिए मिनी ओपेरा-5 ब्राउज़र से काम चलाना पड़ रहा था वहीं दूसरी तरफ हिन्दी में टिप्पणी करना तो संभव ही नहीं था.

पर अब वो दिन बीत गए (हालांकि लंबी-लंबी कहने में अभी काफी मेहनत है).

कुछ समय से मैं एक ऐसा मोबाइल लेने की सोच रहा था जिसमें कम से कम ये ख़ूबियों तो हों ही जैसे:- कम से कम 4 इंच का कैपेस्टिव टचस्क्रीन, WiFi व 3G, कम से कम 5MP कैमरा, उसमें एंड्रायड का नवीनतम संस्करण हो, कम से कम 16MB कार्ड की सुविधा हो, 1 GB का प्रोसेसर हो, 512 MB रैम व इतनी ही रोम, 512 MB internal memory, स्मार्ट-स्लीक व किसी अच्छे ब्रांड का हो, जिसपर हिन्दी साइट व हिन्दी मेल तो पढ़ ही सकूं….

मुझे
सोनी-एरिक्सन के एक्सपीरिया-आर्क में ये सभी ख़ूबियां तो मिली हीं, साथ ही कुछ चीज़ें तो मेरी आशा से भी अधिक मिलीं.  इसमें अंड्रायड का 2.3.2 संस्करण है. इसमें हिन्दी पढ़ने के लिए मिनी ओपेरा-5 ब्राउज़र की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इसके अपने डिफ़ाल्ट ब्राउज़र में हिन्दी की सभी साइट बिना किसी हील-हुज्जत के आराम से पढ़ी जा सकती हैं लेकिन हिन्दी में टिप्पणी करना अभी भी  दूर की कौड़ी लगी क्योंकि इसमें अंग्रेज़ी के अलावा चाइनीज़ व जापानी कीबोर्ड की सुविधा तो है पर हिन्दी कीबोर्ड अभी भी नहीं है. 

हालांकि, यदि आप हिन्दी माध्यम चुनें तो सबकुछ अंग्रेज़ी के बजाय  हिन्दी में पढ़ा जा सकता है. कीबोर्ड से गूगल में raja लिखें तो यह हिंदी में ‘राजा’ शब्द वाले वाक्यों के विकल्प उपलब्ध करवा कर हिन्दी साइटें ढूंढ देता है.

हिन्दी में टिप्पणी करने के लिए इ-पंडित ब्लाग के
श्रीश बेंजवाल शर्मा का टचनागरी साफ़्टवेयर तो बस छा ही गया.
DSC02393 DSC02392
ऊपर बाएं चित्र में एक्सपीरिया-आर्क पर टचनागरी का प्रयोग देखा जा सकता है. उसके वाद बस कापी कर टिप्पणी बाक्स में पेस्ट (यह रहा सबूत, दायां चित्र ) किया तो काम हो गया. भाई श्रीश जी का अनन्य आभार.

बस यदि यह कीबोर्ड कुछ और यूं निम्नत: व्यवस्थित कर दें कि इसे प्रयोग करते हुए स्क्रीन बार-बार ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं न करना पड़े तो बस बल्ले-बल्ले ही हो गई समझो :)
Clipboard01
(पोस्ट स्क्रिप्ट -31.5.2011)

यदि गूगल ट्रांस्लिट्रेशन या क्विलपैड जैसी साइट खोलें तो वर्चुअल कीबोर्ड एक्टीवेट नहीं होता है. लेकिन मैंने पाया कि अनूप शुक्ल जी की साइट पर पोस्ट के नीचे टिप्पणी बाक्स में टिप्पणी करने से पहले यदि " Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)" सक्षम कर दिया जाए तो वर्चुअल कीबोर्ड अपने आप ही एक्टीवेट हो जाता है और आप, 'भारत' लिखने के लिए 'bhaarat' टाइप कर हिन्दी में कनवर्ट करवा सकते हैं. इसके बाद इसे कापी कर पेस्ट करना भर बचता है.
(पोस्ट स्क्रिप्ट -1.6.2011) 
एंड्रायड मार्केट से "MultiLing keyboard"  डाउनलोड किया तो रही-सही क़सर भी पूरी हो गई. यह कीबोर्ड हिन्दी कीबोर्ड है. इसे इंस्टाल कर, किसी भी ब्लाग के टिप्पणी बाक्स में सीधे ही हिन्दी में टाइप किया जा सकता है. कापी पेस्ट की भी ज़रूरत जाती रही.

आज मैं पूरी तरह से कह सकता हूं कि  हां एंड्रायड अब पूरी तरह हिन्दी स्पोर्ट कर रहा है. हुर्रे :-))
-काजल कुमार
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz