New Year लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
New Year लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2014 कल तुम आओगे



Good Bye 2013
तुमको दुलारने लगूंगा पुकारने   लगूंगा तुम्हारी राह बुहारने लगूंगा शुभकामनाओं के फ़ूल बिखेर बिखेर अपने तुपने   संबंध को मेरे अनुकूलित करने किसी पंडित को बुला पत्री-बांचने दे दूंगा उसे ...   या तुम्हारे कालपत्रक पंचांग को पाते ही पीछे छपे राशिफ़ल को बाचूंगा.. घर में बहुत हंगामा होगा बाहर भी . फ़िर कोई कहेगा अर्र ये क्या अपना नया तो "ये नहीं गुड़ी पड़वा" को आएगा . उसकी कही एक कान से सुन दूजे निका दूंगा . हर साल वो यही कहता है पर मै नहीं सुनता उसको 
सुनूं भी क्यों किसी की क्यों .. एक भी न सुनूं ऐसे किसी की जो  गुड़ खाए गुलगुलों से परहेज़ी बताए .. !! अब भला सरकारी तनख्वाह अंग्रेजी कैलेंडर से ही महीना पूरा होते मिलती है.. है न .. कौन अमौस-पूनौ ले दे रहा है तनख्वाह  बताओ भला हमको तो खुश रहने का बहाना चाहिये. आप हो कि हमारी सोच पर ताला जड़ने की नाकामयाब कोशिश कर रहे हो . 
    अल्ल सुबह वर्मा जी, शर्मा जी वगैरा आए हैप्पी-न्यू ईयर बोले तो क्या उनसे झगड़ लूं बताओ भला . 
Worm Welcome to 2014
   चलो हटाओ सुनो पुराने में नया क्या खास हुआ  अखबार चैनल वाले बताएंगे हम तो आम आदमी ठहरे खास बातों से हमको क्या लेना . अखबार चैनल वालों की मानें तो नए  पुराने वर्ष कुल मिला कर एक सा होता है हर बार कोई न कोई अच्छाई या बुराई साथ लेके आते जाते रहते हैं.
               हम जो आम आदमी का जीवन जीते हैं बेशक़ खुशी के बहाने खोजते हैं. ज़रा सी भी खुशी मिले झूम जाते हैं. और और क्या बस आगे क्या कहूं सदा खुश रहिये .. वैसे मैं खुश नहीं हूं कुछ अतिमहत्वाकांक्षी एवम अपनी पराजय को पराए सर पे रखने के लिये चुगली करने वालों एवम वालिओं से परीशान हूं. 
एक बात खास तौर पर बता दूं आप सबका सम्मान कीजिये केवल चुगलखोरों को छोड़कर ये लोग उतने ही बुरे होते हैं जितने कि  देशद्रोही

बहरहाल हेप्पी न्यू ईयर टू आल आफ़ यू
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz