हिन्‍दी ब्‍लॉगरों का झंडा और झंडा गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्‍दी ब्‍लॉगरों का झंडा और झंडा गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हिन्‍दी ब्‍लॉगर अपना एक झंडा डिजायन करें

मेरा मानना है कि हिन्‍दी को एक सार्वभौमिक पहचान देने के लिए समस्‍त हिन्‍दी ब्‍लॉगरों को मिलकर एक झंडा डिजायन करना चाहिये और उसे अपने ब्‍लॉग पर लगाना चाहिये। इस संबंध में आपकी क्‍या राय है और क्‍या इसकी अगली कड़ी में एक झंडा गीत की रचना की जा सकती है।

वे जो इसकी रूपरेखा बना सकें और वे जो इसको डिजायन कर सकते हों, इस संबंध में अपने कार्य को प्रारंभ कर लें। जरूरी नहीं है कि इसे 26 जनवरी पर ही फहराया या सामने लाया जाये। इसके फहराने और इसके लोकार्पण का दिन 14 सितम्‍बर हिन्‍दी दिवस अथवा अन्‍य कोई, ऐसा दिन, जिस पर सबकी सहमति हो, विचार कर निर्णय लिया जा सकता है। 
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz