रविन्‍द्र पुंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रविन्‍द्र पुंज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

यमुनानगर में हुआ इंटरनेट हिंदी लेखक सम्मेलन

हमारे हाथ में इंटरनेट पर हिंदी रूपी ऐसी तलवार है जिससे हम बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन वास्तव में हम उससे घास ही खोद रहे हैं। उक्त बात ब्लॉगर  मिलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यमुनानगर की प्रवासी साहित्यकार डॉ. कविता वाचक्नवी ने कही।
यमुनानगर में संपन्न हुए ब्लॉगर सम्मेलन में हिन्दी चिठाकार (ब्लॉगर) एकत्रित हुये। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लंदन से पधारी साहित्यकार डॉ. कविता वाचक्नवी हिन्दी भारत नामक ब्लॉग की संचालिका हैं जिस पर हिन्दी भाषा, साहित्य एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार लिखती हैं और स्त्रीविमर्श की मुखर लेखिका हैं।
ब्लॉगिंग के द्वारा हिन्दी साहित्य के प्रसार के बारे में विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ब्लॉगिंग अभिव्यक्ति का बेहतरीन माध्यम है। यहां पर हम खुद लेखक और खुद ही प्रकाशक हैं इसलिए विचारों की अभिव्यक्ति के बीच कोई बाधक नहीं है। सबसे बड़ी बात कि हमें बिना कुछ खर्च किए एक बड़ा पाठक वर्ग मिल जाता है। उन्होंने हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए इसके कंप्यूटरीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। आज की युवा पीढ़ी के लिए उन्होंने हिंदी की  पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन पर  विशेष बल दिया। उन्होने कहा कि सरकार को कंप्यूटर के क्षेत्र में हिंदी समर्थन को अनिवार्य बनाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि हिंदी उत्थान की दिशा में विदेशों में भारत की अपेक्षा अधिक काम हो रहा है क्योंकि वे हिंदी की मार्किट पर कब्जा जमाना चाहते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित  चिटाकार गणित अध्यापक श्रीश बेंजवाल हिन्दी कम्प्यूटिंग विशेषज्ञ हैं तथा हिन्दी में ई-पण्डित नामक लोकप्रिय टैक्नोलॉजी ब्लॉग चलाते हैं। वे यमुनानगर के पहले हिन्दी ब्लॉगर हैं। डॉ. प्रवीण चोपड़ा रेलवे में चिकित्सक हैं तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सम्बन्धी ब्लॉग सेहतनामा और मीडिया डाक्टर चलाते हैं। दर्शनलाल बवेजा विज्ञान अध्यापक हैं, विज्ञान लेखन में सक्रिय हैं तथा विज्ञान गतिविधियां नामक ब्ल$ॉग चलाते हैं। रविन्द्र पुंज ग्राफिक्स डिजाइनर हैं तथा यमुनानगर हलचल नामक न्यूज ब्लॉग और आरकेपुंज नामक ब्लॉग चलाते हैं। हिन्दी अध्यापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रताप वत्स कवि एवं कथाकार हैं तथा उमेश का अखाड़ा नामक ब्लॉग लिखते हैं। 
कार्यक्रम में हिन्दी ब्लॉगिंग के स्वरूप तथा प्रचार-प्रसार के बारे में विचार विमर्श हुआ। प्रवीण चोपड़ा तथा दर्शनलाल बवेजा ने विज्ञान एवं स्वास्थ्य ब्लॉगिंग सम्बंधी अपने अनुभव साझा किये। रविन्द्र पुंज ने ब्लॉग को पत्रकारिता के माध्यम के तौर पर प्रयोग करने सम्बंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन उमेश प्रताप वत्स ने अपनी कविता से किया। यमुनानगर के हिन्दी ब्लॉगरों का प्रयास है कि इंटरनेट पर हिन्दी भाषा लोकप्रिय हो और अधिक से अधिक यमुनानगर वासी इससे जुड़ें।
------------------
गौरतलब है कि ब्लॉग एक डायरी शैली की वेबसाइट होती है तथा ब्लॉग लिखने वाला ब्लॉगर कहलाता है। हिन्दी में ब्लॉग को चिटठा तथा ब्लॉगर को चिटाठाकार कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहा जाय तो इंटरनेट को लेखन के माध्यम के तौर पर प्रयोग करने वाला ब्लॉगर कहलाता है।
------------------


------------------

गत रविवार को यमुनानगर में हुये चिट्ठाकार सम्मेलन की आज के समाचार-पत्रों में धूम रही। आइये नजर डालते हैं इस कार्यक्रम सम्बन्धी कुछ प्रमुख अखबारों की कतरनों पर।

दैनिक जागरण

» समाचार वाला पूरा पन्ना (दायीं तरफ बीच में देखें)

पंजाब केसरी

» समाचार वाला पूरा पन्ना (नीचे दायें कोने में देखें)

दैनिक भास्कर

» समाचार वाला पूरा पन्ना (ऊपर दायें कोने में देखें)
» अलग से समाचार देखें (दायीं तरफ वाला)

अमर उजाला

» समाचार वाला पूरा पन्ना (Edition बॉक्स में Chandigarh-Ambala चुनकर, बायीं तरफ साइडबार में MyCity YMN क्लिक करके पेज नं॰ 4 क्लिक करें)
» अलग से समाचार देखें (यूनिकोड में)

हरिभूमि

» समाचार वाला पूरा पन्ना (बायीं तरफ Rohtak पर क्लिक कर पेज नं॰  12 पर जायें, पन्ने पर नीचे दायीं तरफ देखें)


दैनिक ट्रिब्‍यून

» दैनिक ट्रिब्‍यून के पेज नं0 4 पर न्‍यूज 

पूरा समाचार यमुनानगर-हलचल पर भी यहाँ पढ़ा जा सकता है।
Read More...

हिन्‍दू गर्ल्‍ज कॉलेज जगाधरी में यूथ फैस्‍ट, अंतिम दिन

-संस्कृति से होती है प्रदेश की पहचान: अकरम खान-
-कोरियाग्राफी में हिंदू गल्र्स कालेज ने मारी बाजी-
जगाधरी। किसी भी प्रदेश की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। युवा महोत्सव ऐसा मंच है, जहां पर युवाओं को संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिलता है। उक्त शब्द हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जगाधरी विधायक चौधरी अकरम खान ने हिंदू गल्र्स कालेज में आयोजित क्षेत्रीय युवा समारोह के समापन अवसर पर कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्र्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने की। युवा समारोह में डीएवी गल्र्स कालेज यमुनानगर की टीम ने ओवर आल ट्राफी प्रदान की गई। वहीं एमएलएन कालेज यमुनानगर की टीम को रनर अप ट्राफी से नवाजा गया। 
अकरम खान ने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश ने अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज हरियाणा का नाम देश ही नहीं, अपितु विश्व में जाना जाता है। प्रदेश के लोक गीत, लोक नृत्य व अन्य विद्याएं दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा इन विधाओं के प्रचार प्रसार में अतुल्नीय योगदान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विलुप्त होती संस्कृति के पुन:जागरण के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय युवा समारोह के दौरान विभिन्न कालेजिज से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर संस्कृति को बढ़ावा दिया है। जो कि एक सराहनीय कार्य है। अकरम खान ने कहा कि आज कितने सौभाग्य की बात है कि हरियाणा दिवस के अवसर पर कलाकारों द्वारा युवा महोत्सव में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही है। जिससे हरियाणवी संस्कृति को खुद-ब-खुद बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दुध दही के खाने के तौर पर जाना जाता है, लेकिन अब संस्कृति के क्षेत्र में नई इबाबत लिखी जा रही है।
कालेज प्र्रिंसिपल डा. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चले इस युवा समारोह के दौरान कालेज के प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया है। जिसके लिए कालेज का स्टाफ व प्रतिभागी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समारोह के दौरान कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मंच मिला है। उन्होंने प्रबंधन समिति के सहयोग का आभार व्यक्त किया। अंतिम दिन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ सीएमओ डा. वीके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को एक नई पहचान प्रदान करते हैं। 
अंतिम दिन कलाकारों ने हरियाणवी डांस व कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हरियाणवी नृत्य के दौरान जहां सभागार में बैठे दर्शकों ने खूब सिटीयां बजाई। समारोह के अंतिम दिन हिंदू गल्र्स कालेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी कचरा ने सभी को हैरतअंगेज कर दिया। कालेज की छात्राओं ने अपनी कोरियोग्राफी में दिखाया कि देश की आजादी के ६४ साल बाद भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। जो कि आजादी पर प्रश्न चिंह लगाती नजर आई। इस कोरियोग्राफी ने पहला स्थान अर्जित किया।
हरियाणवी गीत में हिंदू गल्र्स कालेज की छात्राओं ने सीटी मारेंगे छोरे बाजार में गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर पंडाल में धूम मचा दिया। इस प्रस्तुति के बाद काफी देर तक पंडाल तालियों से गुंंजता रहा। एमएलएन रादौर की छात्राओं ने जेवर की मांग दर्शाने वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं गुरु नानक खालसा कालेज की छात्राओं ने फौजी छूट्टी अवैगा पर सारा पंडाल नाच उठा। हरियाणवी नृत्य के दौरान सभी दर्शक झूमते नजर आए। 
इस प्रकार रहा परिणाम-
कोरियोग्राफी में हिंदू गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड रही। जबकि डीएवी गल्र्स कालेज व एमएलएन कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। हरियाणवी ग्रुप डांस में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा हिंदू गल्र्स कालेज व जीएनजी कालेज की टीम कमेंडिड रही। वेस्टर्न वोकल सोलो में गुरु नानक खालसा की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज व एमएलएन कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो में गुरु नानक खालसा कालेज की टीम रिकमेंडिड रही। जबकि डीएवी गल्र्स कालेज की टीम कमेंडिड रही। वेस्टर्न ग्रुप सांग में गुरु नानक खालसा कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा डीएवी गल्र्स कालेज व हिंदू गल्र्स कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। माइम में एमएलएन कालेज यमुनानगर की टीम रिकमेंडिड रही। जबकि एमएलएन कालेज रादौर व गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। संस्कृत ड्रामा में डीएवी गल्र्स कालेज की टीम रिकमेंडिड तथा जीएनजी कालेज व हिंदू गल्र्स कालेज की टीम संयुक्त रुप से कमेंडिड रही। संस्कृत ड्रामा में बेस्ट एक्टर का अवार्ड गुरु नानक खालसा कालेज के विनय को दिया गया। जबकि बेस्ट एक्टर्स का खिताब डीएवी गल्र्स कालेज की छात्रा को दिया गया।


Read More...

महिला सशक्तिकरण दिवस

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संस्कृति कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि रहीं। समाजसेवा, एनसीसी, एनएसएस, रक्तदान, चिकित्सा व अन्य क्षेत्र में सहयोग देने वाली ४० से ज्यादा लड़कियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांगे्रस की ओर से किया गया था।
सैलजा ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को बेटी बचाओ की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि यूथ कांगे्रस ने भ्रूण हत्या के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है, वह सराहनीय है। जब तक सामाजिक सुधार नहीं होगा, तब तक भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटा नहीं जा सकता। आज की महिला हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण का यह सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हर क्षेत्र में तरक्की की है, लेकिन लिंगानुपात के मामले में हमारा सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बेटी की परवरिश में कोई कोर कसर बाकी न छोडें। स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे वल्र्ड लीडर थी, न कि केवल प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस को नई दिशा मिली है। युवाओं की सामाजिक कार्यों में सांझेदारी बढ़ी है।
साढौरा विधायक राजपाल सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या जैसी बुराई को जड़ से खतम करने के लिए हमें आगे आना चाहिए। महिलाओं का समाज में अगल स्थान है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां डाक्टर, इंजीनियर बन कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है, जो कि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धी है।
कालेज प्रिंसिपल डा. सुषमा आर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की ज्वलंत उदाहरण कुमारी सैलजा से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने २८ वर्ष की आयु में राजनैतिक सफर शुरू किया और बुलंदिया को छूआ है। संस्कृति व संगीत ने मैडम की खास रूचि रही है।
एडीसी दिनेश यादव ने कहा कि जिस घर में बेटी नहीं वो रेगिस्तान के समान है। बेटी को प्यार मिलना शुरू होगा तो उसका दमन बंद हो जाएगा।  रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर ने कहा कि बेटी के जन्म पर घर में थाली बजनी चाहिए। वे अभी तक १० हजार से ज्यादा दंपत्ति को बेटी बचाओ के लिए आठवां फेर दिलवा चुके हैं। उनका यह प्रयास निरंतर जारी है। डा. मानसी अबहोरी ने कहा कि बड़ी विडं़बना है कि आज हमें अपने ही बारे में बात करनी पड़ रही है। शत प्रतिशत विकलांग मोनिका से बड़ा नारी शक्ति का यहां पर कोई उदाहरण नहीं है। जिसने स्वयं के बल बुत्ते पर ग्रेजुएशन की है। शिक्षा के क्षेत्र में डा. सुषमा आर्य ने अतुल्यनीय सहयोग दिया है। अंबाला लोकसभा यूथ कांगे्र्रस अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि जब तक बेटियों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव नहीं होगा, तब तक लिंगानुपात में सुधार नहीं हो सकता। कन्या भू्रण हत्या को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी नंबरदार होनी चाहिए। इसके लिए उन्हें ५० प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। इसके अलावा बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र बेनीवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अभियान लोकसभा स्तर पर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सरपंच होने के बावजुद पुरुष द्वारा उसके काम किए जाते हैं। जो कि गलत है। गगन खरोट ने कहा कि आज बेटियां कला, साहित्य, खेलकूद, सांस्कृति, शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में अग्रणीय है। बावजुद इसके नारी का विकास धीमा है। बेटियां गर्भ में भ्रूण हत्या की शिकार हो रही हैं। लोगों को जागृत करने की आवश्यकता है। ताकि प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हो सकें। मौके पर प्रताप सिंह, इंतजार हुसैन, मनिंदर पाल, संजीव राणा, राजकिरण, संदीप वशिष्ठ, कौशल्या जांगड़ा उपस्थित रहीं। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बांधा समां- कार्यक्रम के दौरान बेबी मान्य ने कन्या भ्रूण हत्या पर अपनी मार्मिक प्रस्तुति दी। जिसकी सभी ने सराहना की। मान्या द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभागार में बैठे लोगों को अंदर से झकझोर दिया। तनुश्री ने जय-जय दुर्गे मां गीत प्रस्तुत किया। वहीं पुनर्वास केंद्र के बच्चों ने भ्रूण हत्या पर हरियाणवी गीत प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने सराहना की। आदित्य कपिल ने देश भक्ति का गीता प्रस्तुत किया। जिसकी सभी ने तारीफ की। तान्या सिंगला ने अजन्मी बच्ची पर कविता प्रस्तुत की।
हर मुश्किल चूमती है इनके कदम- दिल में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो मुश्किलें भी कदम चूमती है। इसी का जीता जागता उदाहरण है कि रामनगर निवासी २४ वर्षीया मोनिका शर्मा। जो कि शत प्रतिशत विकलांग है, बावजुद इसके वह मुंह में पेन पकडक़र लेपटॉप व मोबाइल फोन ऑपरेट कर लेती हैं। मोनिका ने बताया कि पिछले साल उसने स्तानक की परीक्षा ५५ प्रतिशत अंकों से पास की है। जबकि उसने १२वीं में ६२ प्रतिशत तथा १०वीं में ५८ प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।  मोनिका ने कुमारी सैलजा को लिखकर भी दिखाया। जिसके उपरांत सैलजा ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
Read More...

60 किलो और 750 मीटर लंबी पगडी





पगडी का वजन 60 किलोग्राम और लंबाई 750 मीटर। 
सिर्फ इसी चीज को मत देखिये, संकल्‍प भी देखिये, महानुभाव ज्‍यादातर गाडी में ही रहते हैं या फिर चलते रहते हैं, अगर इनको लेटना पड जाये तो 2-3 आदमी चाहिए, उठने में मदद के लिए। सही कहते हैं कि अगर अपने ऊपर विश्‍वास है, तो कुछ भी किया  जा सकता है।

यह फोटो कपालमोचन जिला यमुनानगर (हरियाणा) में होने वाले वार्षिक मेला कपालमोचन में लाखों की संख्‍या में जुटने वाले श्रद्धालुओं और संतों के क्रम में है।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz