 |
| ब्लॉगर हैं हम हिन्दी के, सब खुश हैं |
संत नगर, नई दिल्ली में शनिवार 26 फरवरी 2011 को आयोजित कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण विश्व में हमारे 150 से अधिक साथियों से देखा। इसमें कई विषयों पर विमर्श किया गया और माहौल हल्का फुल्का ही रहा। आपको कैसा लगा, कार्यक्रम के संबंध में आपकी क्या राय है, वह कार्यक्रम बमबजर पर अब भी मौजूद है, जिसके लिंक आपको उपलब्ध हैं। चित्र यहां लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त आप जहां भी इस संबंध में कोई पोस्ट, समाचार इत्यादि देखते हैं तो उस लिंक की सूचना टिप्पणी में दे सकते हैं अथवा सीधे nukkadh@gmail.com पर मेल कर सकते हैं और अपनी बेबाक राय भी दे सकते हैं।
यह मिलन कई मामलों में ऐतिहासिक रहा है। जिसके बारे में शाहनवाज भाई अलग से एक पोस्ट लिखेंगे। जैसे सुषमा सिंह का यह पहला ब्लॉगर मिलन है, देवकुमार झा और शिवम् भाई ने सबसे अंत में शामिल होकर रिकार्ड कायम किया, सुरेश यादव जी ..... । रूक गया जी, अब आप इस संबंध में शाहनवाज भाई की पोस्ट का इंतजार कीजिए।
और भूलिएगा मत जहां भी मिले इस ब्लॉगर संगोष्ठी की खबर, बिना देर किए उसकी सूचना भेजिएगा।