ब्‍लॉग स्‍पाट पर ताला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्‍लॉग स्‍पाट पर ताला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हुर्रे ....... ब्‍लॉग स्‍पाट की मरम्‍मत पूरी : हिन्‍दी ब्‍लॉगरों का अंग्रेजी ब्‍लॉगिंग में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है

हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग के अनुभव ने फेरी लगवाई, हो रही है कमाई
एक अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण बैठक में यह तय पाया गया है कि पिछले दिनों एक हिन्‍दी ब्‍लॉगर के अंग्रेजी ब्‍लॉगिंग में प्रवेश को लेकर जो धम धमाल मचाया गया है। उसके विरोध स्‍वरूप आज ब्‍लॉग स्‍पाट ने ब्‍लॉगों पर मरम्‍मत के नाम पर अलीगढ़ से मंगवाकर ताले लटकवा दिए।
जब यह आश्‍वासन मिला कि अब वे ऐसा कारनामा नहीं करेंगे और न ही किसी को इस तरह की कारगुजारियों के लिए प्रेरित करेंगे, तब ब्‍लॉग स्‍पाट से इन तालों को हटवा दिया गया है।
इससे स्‍पष्‍ट है कि हिन्‍दी ब्‍लॉंगिंग से गद्दारी करने वालों को ब्‍लॉग स्‍पाट भी माफ नहीं करता है। अतएव, वे अपनी इस तरह की करतूतों पर रोक लगाएं। जिसे देश और भाषा के स्‍वाभिमान के नाम पर आंच न आए।
जांच में यह भी सामने आया है कि हिन्‍दी ब्‍लॉगर को अंग्रेजी ब्‍लॉगिंग में कमाई का लालच दिखला कर जिस प्रख्‍यात ब्‍लॉगर ने भड़काया था, उसके गीतों को अंग्रेजी में लयबद्ध रूप में लिखने के आदेश पारित कर दिए गए हैं।

क्‍योंकि हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग के गेट पर लगा हुआ ताला हट गया है इसलिए अब आप सब खुशियां मना सकते हैं। इन खुशियों को जारी रहने देने के लिए इस पोस्‍ट पर टिप्‍पणी न करने की सूरत में ...........;; होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए ब्‍लॉगर स्‍वयं जिम्‍मेदार होंगे। 
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz