बिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ये चुटकुला सुना !

संता - यार ये सरकार अण्णा हज़ारे के प्रस्ताव पर कानून क्यों नहीं बनाना चाह रही थी ?
बंता - अबे लोग तो सवाल पूछने के भी नोट लेते हैं, और ये अण्णा मुफ़्त में ही कानून बनवाने के जुगाड़ में था...

संता - फिर ये सरकार अब मान कैसे गई?
बंता - दूसरों ने समझाया कि हर काम के लिए ही पैसे की उम्मीद नहीं करनी चाहिये, कभी-कभी फ़र्ज़ भी निभा देना चाहिये.
Read More...

आज प्रति टिप्‍पणी 100 का भुगतान किया जाएगा : कौन करेगा भुगतान इसे जान लें

आज के दिन नुक्‍कड़ पर किसी भी पोस्‍ट पर टिप्‍पणी करने पर प्रति टिप्‍पणी 100 का भुगतान किया जाएगा।
भुगतान के लिए बिल आज मध्‍यरात्रि तक प्राप्‍त हो जाने चाहिए।
प्रति टिप्‍पणीकर्ता को एक पोस्‍ट पर एक ही टिप्‍पणी करने की अनुमति होगी।
पुरानी पोस्‍टों पर भी टिप्‍पणियां की जा सकती हैं।
सभी टिप्‍पणियां हिन्‍दी की देवनागरी लिपि में ही हों।
इन टिप्‍पणियों में स्‍माइली इत्‍यादि आईकान भी सम्मिलित माने जाएंगे।
बेनामी टिप्‍पणियां करने की छूट है परंतु भुगतान सीधे बेनामी के स्विस बैंक खाते में किया जाएगा।
टिप्‍पणी करने के बाद बिल भिजवाना अनिवार्य होगा।
सभी भुगतान ऑनलाईन किए जाएंगे।
भुगतान पाने के लिए अपने ब्‍लॉग का यूआरएल अवश्‍य भेजें।
ई मेल पता भी अवश्‍य दें जिससे भुगतान की सूचना दी जा सके।
ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा।

तो आज के दिन जुट जाएं अन्‍यथा लुट जाएंगे।



यह आज की एक गंभीर पोस्‍ट है इस पर हंसें मत। हंसने की पोस्‍टें आपको अन्‍य ब्‍लॉगों पर उपलब्‍ध रहेंगी।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz