पितृ शोक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पितृ शोक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अजय कुमार झा को पितृ शोक : नुक्‍कड़ परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि

पूरी बाहों की धारी वाली टी शर्ट में पहली पंक्ति में अजय कुमार झा

अभी-अभी मैनपुरी से भाई शिवम् मिश्रा जी के फोन से यह दुखद जानकारी मिली है कि हमारे बेहद सक्रिय हिन्‍दी ब्‍लॉगर भाई और नुक्‍कड़डॉटकॉम के बेहद सक्रिय साथी श्री अजय कुमार झा जी के पिताजी का देहावसान जयपुर में हो गया है। मैंने तुरंत अजय भाई से फोन पर बात करने की कोशिश की है परंतु वे बात नहीं कर पा रहे हैं। वे जयपुर के लिए निकल पड़े हैं, फोन पर ट्रैफिक का शोर भी सुनाई दे रहा था। मैंने तो गलती कर दी है परंतु आप यह गलती न कीजिएगा। वे जब दिल्‍ली वापिस पहुंचेंगे, तब उनसे मिल लेंगे। उन्‍हें इस दुखद मौके पर फोन करके डिस्‍टर्ब न ही किया जाए तो अच्‍छा है।
नुक्‍कड़ परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
इस संबंध में जिंदगी के मेले पर लगाई गई सूचना का लिंक यहां पर है। और प्रकाशित सूचना नीचे हूबहू नीचे दी जा रही है :


गहन शोक संतप्त मन से यह जानकारी दे रहा हूँ कि आज, 13 अप्रैल को कुछ देर पहले ही कुछ भी..कभी भी, आज का मुद्दा वाले अजय कुमार झा के पिता जी का देहावसान हो गया है। वे अपने छोटे पुत्र के साथ जयपुर में रह रहे थे।

अजय झा जी के पिताश्री को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना।

सभी शुभचिंतक हिन्दी चिट्ठाकार इस दुखः की घड़ी में अजय जी के साथ हैं।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz