नव वर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नव वर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वे पांच हिन्‍दी ब्‍लॉगर जिन्‍हें मैं कभी भुला नहीं सकता ?????

बतला नहीं रहा हूं
जानना चाह रहा हूं
या मान सकते हैं
पूछ रहा हूं

क्‍या है आपके पास
ऐसी कोई सूची
मन में ही हो
तो भी जारी कीजिए

नव वर्ष में
हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग को
सार्थकता प्रदान कीजिये

पंगे लेना
ध्‍येय नहीं है
विवाद पैदा करना
मंतव्‍य नहीं
न ही चाहता हूं
टिप्‍पणी बटोरना

आप बिना बतलाये
जा सकते हैं
अपने ब्‍लॉग पर
पोस्‍ट लगा सकते हैं

पर सिर्फ सीजन न बने
पूरा रीजन साथ में जमे
कि क्‍यों नहीं भुला सकते ?

नव वर्ष के आगमन पर
सिर्फ बरसात ही न हो
कुछ सार्थक शुरूआत हो

आओ अब से कुछ ऐसा करें
हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग बिसराये न बने
न कि सिर्फ देते रहें
लेते रहें
पाते रहें
मन में खुशियाते रहें
कि पाई हैं ढेरों शुभकामना
भला शुभ से कब
किसने किया है मना
पर शुभ करो
न कि सिर्फ
बातों से ही पेट भरो।

साल ग्‍यारह
एक और एक ग्‍यारह का  नहीं
दो हजार ग्‍यारह का है
बने हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग की ऐसी मिसाल
उज्‍ज्‍वल हो हिन्‍दी का दिव्‍य भाल।
Read More...

नववर्ष में परिवार को सुरक्षित करें और परिवार को तोहफ़ा दें आज ही, जल्दी सोचिये और अमल करें [Secure your family, Think fast ….by Term Insurance]

नववर्ष में परिवार को सुरक्षित करें अगर आप ने अभी तक अपने परिवार को सुरक्षित करने की नहीं सोची है तो अब तत्परता से सोचिये और नये साल का तोहफ़ा दीजिये।

परिवार को सुरक्षित कैसे करेंगे इंश्योरेन्स से, जी हाँ आपने बिल्कुल सही पढ़ा है इंश्योरेन्स से। केवल इतना सोचिये अगर कल आप अपने परिवार के साथ न रह पायें तो परिवार कैसे अपना गुजारा करेगा, नहीं ९९% लोगों ने कभी इस बारे में नहीं सोचा है, केवल १% लोगों ने ही इस बारे में सोचा है। जी हाँ बिल्कुल कटु सत्य है यह, जबाब आपको अपने आप से या आसपास के लोगों से पूछ्कर ही पता चल जायेगा कि आप कितने जागरुक हैं अपने परिवार की सुरक्षा के लिये।

अब बहुत से लोग बोलेंगे कि हमने इंश्योरेन्स करवा रखा है तो अब हम इस बारे में बात करते हैं, अगर आपने LIC का इंश्योरेन्स करवा रखा है तो आपके परिवार को कितनी सुरक्षा मिल रही है, अरे देखिये भई पाँच लाख या उससे भी कम या थोड़ी सी ज्यादा, क्यों ?



Read More...

नए साल की उपलब्धियां

नव वर्ष की
उपलब्धियों में
अंधविश्वास की
पराजय हो
रूढ़ियों का हो समापन
तभी मानव पा सकेगा
एकदूसरे में अपनापन।

फिर एक दूसरा नहीं
हर चेहरा होगा अपना
जातिभेद मिट जाएंगे
कुरीतियां बन जाएंगी सपना।

सभी में
निजत्व की भावना का उदय
स्वार्थों का पूर्ण त्याग,
रसातल में स्वयंमेव
चला जाएगा भ्रष्टाचार
नजर नहीं आएगा कहीं
तुम ढूंढोगे भी नहीं।
Read More...

नव वर्ष पर संकल्प

नव वर्ष पर
हर्ष मनाने से पहले
संकल्प लें सब

हर नया बरस
संवारेंगे हम
अपने सत्कर्मों से।

सुधर जाएगा खुदबखुद
भविष्य समाज का
और अधिकारी बनेंगे
सच्चे अर्थों में हम
तभी उचित सम्मान के
अन्यथा
जो सत्कार हमारा होगा
मात्र एक भुलावा होगा।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz