शेर सिंह ललित शर्मा का दो दिन पहले फोन पर आदेश हुआ था कि दिल्ली में 19 दिसंबर को शाम छह बजे ब्ल़ॉगर मीटिंग है...ललित भाई ने साथ ही एक ऐसा लालच भी रख दिया कि किसी के लिए ठुकराना मुश्किल था...ललित जी के मुताबिक रायपुर से आए ग्राम चौपाल ब्लॉग के अशोक बजाज और भिलाई से ब्लॉगिंग के सिंह इज़ किंग बी एस पाबला भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे...मीटिंग भी दिल्ली के सबसे प़ॉश इलाके चाणक्यपुरी के छत्तीसगढ़ भवन में थी...अब ललित जी ने तो आना नहीं था वो अभनपुर छत्तीसगढ़ घर से ही रिमोट कंट्रोल से मीटिंग से जुड़े थे...हमारी कुल्फी जमाने के लिए उन्होंने कड़ाके की ठंड में मीटिंग का टाइम रखा...शाम छह बजे...लेकिन बैठक में जो गर्मजोशी थी उससे सारी ठिठुरन दूर हो गई...
ललित जी ने मीटिंग के दौरान फोन पर सबको शुभकामनाओं का संदेश दिया...संगीता पुरी जी ने भी बोकारो से और काशी से डॉ अरविंद मिश्र ने फोन पर सबसे बात की...संयोग से संगीता जी और अरविंद जी दोनों का ही आज जन्मदिन...मीटिंग में जितने भी ब्लॉगर मौजूद थे, सबने संगीता जी, अरविंद मिश्र जी को बधाई दी...
बैठक में जलपान के साथ कब तीन घंटे बीत गए किसी को पता नहीं चला...बैठक में जो तय हुआ, वो तो अब विस्तार से सब पोस्ट लिखेंगे ही, लेकिन इस पर सब राजी थे कि ब्लॉगिंग के लेवल को अब ऊपर उठना चाहिए....व्यक्तिगत ब्लॉगिंग से ऊपर उठ कर सामाजिक सरोकारों के लिए भी अब कुछ करना चाहिए...अशोक बजाज जी ने वादा किया कि उनसे जो भी संभव हो सकेगा वो वृद्ध कल्याण जैसे सरोकारों के लिए हर मुमकिन सहयोग देंगे...
मीटिंग में मौजूद रहे ब्लॉगरगण-
अशोक बजाज- ग्राम चौपाल
बीएस पाबला- जिंदगी के मेले
अविनाश वाचस्पति- नुक्कड़
सुरेश यादव- सार्थक सृजन
जयराम विप्लव- जनोक्ति
शाहनवाज़ सिद्दीकी- प्रेमरस
राजीव कुमार तनेजा- हंसते रहो
संजू तनेजा- आइना कुछ कहता है
पदम सिंह- पद्मावलि
कनिष्क कश्यप- विचार मीमांसा, ब्लॉग प्रहरी
रेवा राम यादव- भावी ब्लॉगर
कुमार राधारमण-स्वास्थ्य सबके लिए
और रिपोर्ट देने वाला मैं तो था ही- खुशदीप सहगल- देशनामा
इससे आगे की रिपोर्ट यहां पढ़िए-
ब्लॉगिंग, सामाजिक सरोकार, छत्तीसगढ़ भवन बैठक...खुशदीप
Read More...
| बाएं से दाएं...संजू तनेजा, राजीव कुमार तनेजा, सुरेश कुमार यादव, पदम सिंह, शाहनवाज़ सिद्दीकी, अविनाश वाचस्पति, कनिष्क कश्यप, अशोक बजाज, खुशदीप सहगल, बीएस पाबला, कुमार राधारमण और जयराम विप्लव |