
पानी की कहानी आजकल
बहुत गुल खिला रही है
पहले होती थी बिजली गुल
अब हो रहा है पानी गुल
कह रही है दिल्ली की बुलबुल
बुलबुल को पहचानो
पर पहले जरा इस चित्र
पर तो नजर डालो
यह पानी का फव्वारा नहीं है
पानी की बरबादी का नजारा है
दिल्ली जल बोर्ड वैसे तो
खूब विज्ञापन लगा रहा है
पानी की जगह पैसे खूब
बहा रहा है पर पानी नहीं
बचा पा रहा है।
वहां बूंद बचाता है
इधर कई सौ गैलन
व्यर्थ बहा चला जाता है.
Read More...