खबर आ रही है
बहुत तेज चैनल है
अब न्यू मीडिया
मालूम ही नहीं चलता
खबर कहां से आ जाती है
खबर कहां चली जाती है
मच जाता है हल्ला
चाहे दिन हो
साल का पहल्ला
चिट्ठाकारी के लिए रुपहला
इसे कहा जाता है
नहले पर दहला
जबकि है इस बार
ग्यारह पर बारह
ग्यारह भारी रहा
या भारी रहेगा बारह
चाहूं तो खबर के बहाने
अभी सौंप सकता हूं
सबको शुभकामनाएं
उस बारह की
जिसके तिगुना होने पर
बनते हैं छत्तीस
और दांत खिलते हैं
हमारे हमेशा बत्तीस
पर इतनी बेकरारी नहीं है
एक तो आने दो
एक को आने दो
एक को छाने दो
जब छाएंगे सारे
बरसाएंगे कामनाएं
शुभ मन से सारे
इतवार तो है
पर शुभकामनाओं की
छुट्टी नहीं हुआ करती है
छुट्टी के दिन शुभकामनाएं
आसमान छूती हैं
उन्हें जमीन पर ले आओ
जमीन के साथ
सभी जमीन वाले जुड़ जाओ
चाहे इधर आओ
या उधर जाओ
पर आओ जाओ अवश्य
सक्रियता अपनी
अपने प्यारे चिट्ठों पर
अवश्य दिखलाओ।
बहुत तेज चैनल है
अब न्यू मीडिया
मालूम ही नहीं चलता
खबर कहां से आ जाती है
खबर कहां चली जाती है
मच जाता है हल्ला
चाहे दिन हो
साल का पहल्ला
चिट्ठाकारी के लिए रुपहला
इसे कहा जाता है
नहले पर दहला
जबकि है इस बार
ग्यारह पर बारह
ग्यारह भारी रहा
या भारी रहेगा बारह
चाहूं तो खबर के बहाने
अभी सौंप सकता हूं
सबको शुभकामनाएं
उस बारह की
जिसके तिगुना होने पर
बनते हैं छत्तीस
और दांत खिलते हैं
हमारे हमेशा बत्तीस
पर इतनी बेकरारी नहीं है
एक तो आने दो
एक को आने दो
एक को छाने दो
जब छाएंगे सारे
बरसाएंगे कामनाएं
शुभ मन से सारे
इतवार तो है
पर शुभकामनाओं की
छुट्टी नहीं हुआ करती है
छुट्टी के दिन शुभकामनाएं
आसमान छूती हैं
उन्हें जमीन पर ले आओ
जमीन के साथ
सभी जमीन वाले जुड़ जाओ
चाहे इधर आओ
या उधर जाओ
पर आओ जाओ अवश्य
सक्रियता अपनी
अपने प्यारे चिट्ठों पर
अवश्य दिखलाओ।


