अभिनेत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अभिनेत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हास्य अभिनेत्री मनोरमा

गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मनोरमा का शुक्रवार को यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। उनकी अंतिम फिल्म पिछले वर्ष आई 'वाटर' थी, जिसमें उन्होंने विधवा आश्रम की मुखिया की भूमिका निभाई थी।

लाहौर [अब पाकिस्तान में] में अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली मनोरमा ने राजा नक्सर से निकाह किया था। दोनों विभाजन के बाद भारत आ गए थे, जहां राजा निर्माता बन गए। मनोरमा ने कई फिल्मों में खलनायिका और हास्य चरित्रों को साकार किया था। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में सीता और गीता, एक फूल दो माली, दो कलियां, कारवां आदि थीं।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz