अजय कुमार झा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजय कुमार झा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अजय कुमार झा को पितृ शोक : नुक्‍कड़ परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि

पूरी बाहों की धारी वाली टी शर्ट में पहली पंक्ति में अजय कुमार झा

अभी-अभी मैनपुरी से भाई शिवम् मिश्रा जी के फोन से यह दुखद जानकारी मिली है कि हमारे बेहद सक्रिय हिन्‍दी ब्‍लॉगर भाई और नुक्‍कड़डॉटकॉम के बेहद सक्रिय साथी श्री अजय कुमार झा जी के पिताजी का देहावसान जयपुर में हो गया है। मैंने तुरंत अजय भाई से फोन पर बात करने की कोशिश की है परंतु वे बात नहीं कर पा रहे हैं। वे जयपुर के लिए निकल पड़े हैं, फोन पर ट्रैफिक का शोर भी सुनाई दे रहा था। मैंने तो गलती कर दी है परंतु आप यह गलती न कीजिएगा। वे जब दिल्‍ली वापिस पहुंचेंगे, तब उनसे मिल लेंगे। उन्‍हें इस दुखद मौके पर फोन करके डिस्‍टर्ब न ही किया जाए तो अच्‍छा है।
नुक्‍कड़ परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
इस संबंध में जिंदगी के मेले पर लगाई गई सूचना का लिंक यहां पर है। और प्रकाशित सूचना नीचे हूबहू नीचे दी जा रही है :


गहन शोक संतप्त मन से यह जानकारी दे रहा हूँ कि आज, 13 अप्रैल को कुछ देर पहले ही कुछ भी..कभी भी, आज का मुद्दा वाले अजय कुमार झा के पिता जी का देहावसान हो गया है। वे अपने छोटे पुत्र के साथ जयपुर में रह रहे थे।

अजय झा जी के पिताश्री को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना।

सभी शुभचिंतक हिन्दी चिट्ठाकार इस दुखः की घड़ी में अजय जी के साथ हैं।
Read More...

नई दुनिया को नाम बतलाने में शर्म आ रही है


http://blogsinmedia.com/

नई दुनिया में ब्लॉग लेखों का इस्तेमाल करते हुए लेख: नाम किसी ब्लॉग या ब्लॉगर का नहीं


जिन ब्लॉगों की सामग्री हूबहू ली गई हैं उनमें रवि रतलामी (रविशंकर श्रीवास्तव) काअभिव्यक्ति में लेख, बी एस पाबला के ब्लॉग बुखार से 3 पोस्ट, अविनाश वाचस्पति केनुक्कड़ से एक पोस्ट, शिवम मिश्रा के बुरा भला से एक पोस्ट, नवभारत टाईम्स पर मंगलेश डबराल का ब्लॉग आधारित लेखांश मुख्य पूरा पढ़ने और कुछ कहने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए आपको बहुत सारी जानकारी मिलेगी।

आप जब वहां पर पहुंचेंगे तो जिन लोगों ने ब्‍लॉग इन मीडिया में पंजीकरण नहीं कर रखा है, उन्‍हें रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए कहा जाएगा, आप न तो शर्माइयेगा और न घबराइयेगा। तुरंत रजिस्‍ट्रेशन कर लीजिएगा तभी वहां पर आप अपनी बात कह पायेंगे। 
Read More...

हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग, बुराईयों के विरोध में एक जोरदार घूंसा है

घूंसा जो पड़ गया तो ...
स्पष्ट दिखता है कि आने वाले समय में जब हिंदी ब्लॉगर के कार्य को देखने समझने के लिए न सिर्फ़ मीडिया , प्रशासन , और साहित्यकारों को बाकायदा अनुमति लेनी होगी और शायद कुछ शुल्क भी अदा करना पड जाए । तब वो पोस्ट जो किसी समाचार पत्र के किसी पन्ने पर छपी हुई खबर के रूप में , कोई पोस्ट , सरकारी योजना और उससे जुडे भ्रष्टाचार की कलई खोलती एक्सक्लुसिव समाचार के रूप में सामने आएगी । आज सिनेमा देख कर एक दर्शक के रूप में , किसी घटना को देखकर एक नागरिक पत्रकार के रूप में , किसी जानकारी खोज को साझा करती हुई कोई पोस्ट जब लोगों के सामने आएगी तो स्वाभाविक रूप से वो आम आदमी उस दुनिया में झांकने की कोशिश तो जरूर ही करेगा जहां से ऐसी खबरें और पोस्टें निकल के आ रही हैं । यहां ये दलील देने वालों ,  कि अंतर्जाल की पहुंच आज भी बहुत सीमित है , को बताना समीचीन होगा कि आज मोबाईल में ही लोग आसानी से न सिर्फ़ हिंदी अंतर्जाल की पोस्टों को पढ रहे हैं बल्कि उस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें, मन करे तो कहें सब्र न करें
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz