![]() |
| हिन्दी ब्लॉगिंग के अनुभव ने फेरी लगवाई, हो रही है कमाई |
जब यह आश्वासन मिला कि अब वे ऐसा कारनामा नहीं करेंगे और न ही किसी को इस तरह की कारगुजारियों के लिए प्रेरित करेंगे, तब ब्लॉग स्पाट से इन तालों को हटवा दिया गया है।
इससे स्पष्ट है कि हिन्दी ब्लॉंगिंग से गद्दारी करने वालों को ब्लॉग स्पाट भी माफ नहीं करता है। अतएव, वे अपनी इस तरह की करतूतों पर रोक लगाएं। जिसे देश और भाषा के स्वाभिमान के नाम पर आंच न आए।
जांच में यह भी सामने आया है कि हिन्दी ब्लॉगर को अंग्रेजी ब्लॉगिंग में कमाई का लालच दिखला कर जिस प्रख्यात ब्लॉगर ने भड़काया था, उसके गीतों को अंग्रेजी में लयबद्ध रूप में लिखने के आदेश पारित कर दिए गए हैं।
क्योंकि हिन्दी ब्लॉगिंग के गेट पर लगा हुआ ताला हट गया है इसलिए अब आप सब खुशियां मना सकते हैं। इन खुशियों को जारी रहने देने के लिए इस पोस्ट पर टिप्पणी न करने की सूरत में ...........;; होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए ब्लॉगर स्वयं जिम्मेदार होंगे।



