'पत्रकारिता का बदलता स्वरुप और न्यू मीडिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
'पत्रकारिता का बदलता स्वरुप और न्यू मीडिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

"मेरा कंप्यूटर पगला गया"

दो दिन से तबियत खराब थी
डाक्टर साहब ने दो दो गोली
सुबह शाम की दी थी
कल तक सब ठीक ठाक
सा ही जा रहा था
पता नहीं शाम होते ही
ऎसा महसूस हो रहा था
कि कोई जबर्दस्ती कुछ
पिलाये जा रहा था
गिलास भी कोई कहीं
नजर नहीं आ रहा था
मेरा तो जो हुवा सो हुवा
कंप्यूटर खोला तो वो तो मेरे
से ज्यादा पगला रहा था
"उल्लूक टाईम्स" के ब्लाग
के साथ साथ "नुक्कड़" को
पता नहीं क्यों दिखा रहा था
हो सकता हो मेरे कंप्यूटर
को भी कोई गोली खिला
कर चकरा रहा था ।

Read More...

'पत्रकारिता का बदलता स्वरुप और न्यू मीडिया : आलेख सादर आमंत्रित हैं

मित्रों, 


जल्दी ही दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (सांध्य) द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. यह गोष्ठी मार्च के मध्य में होगी. इस गोष्ठी का विषय है --- 'पत्रकारिता का बदलता स्वरुप और न्यू मीडिया'.  आप सभी से इस संगोष्ठी के लिए आलेख आमंत्रित हैं. आलेखों का प्रकाशन पुस्तक रूप में किया जायेगा. अध्यापकों के अतिरिक्त शोधार्थी, पत्रकार और ब्लॉगर भी इस संगोष्ठी के लिए अपने आलेख प्रेषित कर सकते हैं. २-३ दिनों में संगोष्ठी की तिथि तय होते ही नुक्‍कड़ और फेसबुक पर सूचना प्रकाशित कर दी जायेगी. कुछ चयनित आलेखों के सार को संगोष्ठी के दौरान पदने का अवसर भी दिया जायेगा जिसके उपरांत विशेषज्ञ विद्वान अपने विचार रखेंगे. स्वीकृत आलेखों पर लेखकों को आलेख प्रस्तुतिकरण का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा.

आपके आलेख drharisharora@gmail.comdavseminar@gmail.comपर भेजे जा सकते हैं. २९ फरवरी, २०१२ तक प्राप्त होने वाले आलेखों को पुस्तक में स्थान मिलना संभव हो पायेगा. शेष आलेखों के लिए पुस्तक के पुनर्प्रकाशन पर विचार किया जायेगा. 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- 
drharisharora@gmail.com

डॉ हरीश अरोड़ा 
अध्यक्ष, हिंदी विभाग 
पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (सांध्य)
दिल्ली विश्वविद्यालय 
नेहरु नगर, नयी दिल्ली-११००६५
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz