
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है
हिन्दी ब्लॉग स्वास्थ्य दिवस
हम मना लेते हैं साथ-साथ
पर पहले कर लें हम बात
क्या करने चाहिए सवालात
जब ब्लॉगर स्वस्थ रहेगा
तो ब्लॉग का स्वास्थ्य भी रहेगा ठीक
इसी से मानवता की होगी अच्छी जीत
वैसे ब्लॉग के स्वास्थ्य से
क्या तात्पर्य है मेरा
आप जानते ही होंगे
बहुत सारे बातें हम कहते नहीं है
पर सब जानते हैं
पर मानते नहीं है
ब्लॉग का स्वास्थ्य तभी रहेगा ठीक
जब ठीक को कहेंगे ठीक
और जो नहीं होगा
ठीक करने की देंगे सीख
पर सीख देने तो सभी आ जायेंगे
पर सीखने साधने वाले कम पाये जायेंगे
पर कम ही सही
अच्छा होगा रास्ता नया खुलेगा
सबसे पहले तो मुझे सिखलायें
हिन्दी ब्लॉग के स्वस्थ विकास के लिए
राह कौन सी उत्तम हम अपनायें
आपस में मिलें जुलें भाईचारा बढ़ायें
अपनेपन की मानवीय मिसाल करें कायम
अस्वस्थता का यम रहे दूर
आपस में मिलकर हम सब
कुछ तो ऐसा तय करें हुजूर।
यदि आप महफूज अली जी की कविता छपित इस टी शर्ट को प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी मांग टिप्पणी में देने में कोताही न बरतें। यह वही टी शर्ट है जो बहुलोकप्रिय हो रही है महफूज भाई की कविता के साथ, देखिए बंधुओं शब्दों का कमाल। शब्दों की कोई जाति नहीं होती। भाषा होती है। भेद नहीं होता और होता नहीं अभाव। इनसे तो पड़ता है मानवता पर, पर्यावरण पर सुप्रभाव।


