पुरस्‍कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरस्‍कार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हिन्‍दी दिवस पर हिन्‍दी में ही हंसना अच्‍छा लगता है


हिन्‍दी की हंसी

हम हिंदी की ताकत कम होने और उसका असर कम होने का रोना साल भर रोते हैं तथा आजादी के बाद से लगातार रो रहे हैं, वो मुझे तो बिल्‍कुल ठीक नहीं लगता है। आप सरकारी फाईलों, प्राइवेट पत्र-व्‍यवहार कार्यकलापों, दुकानों, दफ्तरों के साइन बोर्ड हिंदी में करके कौन सी मंजिल को पाना चाह रहे हैं। इतने सारे हिंदी अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है। आखिर वो सब बाद में रद्दी बनकर कबाड़ में ही तो जाती हैं और सरकारी फाईलों और दस्‍तावेजों का निपटान एक पूरी रस्‍म अदायगी और औपचारिकताओं के बीच उन्‍हें फूंक कर किया जाता है।
अब आप चाह रहे हैं कि हिंदी में खूब काम हो, पुस्‍तकों का भी प्रकाशन हो और बाद में वे रद्दी के भाव बिकें या थोक खरीद के बाद लाईब्रेरियों में सड़ती रहें। तो इससे आप हिंदी समाज को क्‍या देना चाह रहे हैं और क्‍या दे पा रहे हैं। आप हिंदी में बोल रहे हैं, बातचीत कर रहे हैं और आप यह जानते हैं कि हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग बातचीत इत्‍यादि में खूब धड़ल्‍ले से किया जाता है और फिर उस बातचीत के कबाड़ में पहुंचने का खतरा भी नहीं रहता है। इस तरह से अनपढ़ और लिखना न जानने वाला भी हिंदी के समुचित विकास में सक्रिय सहयोग कर रहा है। आप उसके कार्यों और उसकी उपलब्धियों  और सक्रियता को किसी गिनती में नहीं गिन रहे हैं। आपको रेलों, हवाई जहाजों, सड़क, दफ्तरों में सर्वाधिक प्रतिशत हिंदी में बात करने वालों का मिलता है, कभी कभार ही कुछ लोग अंग्रेजी में लड़ाई करते दिखलाई देते हैं लेकिन जब वे गाली गुच्‍चा करते हैं तो हिंदी का ही प्रयोग करते हैं। अंग्रेजी में गाली देने में वो बात ही नहीं है जो हिंदी में सहज ही आती है। फिर भी आप हिदी के प्रचार प्रसार को लेकर न जाने क्‍यों चिंतित हैं।
आपने पुरस्‍कार बांटने हैं तो हिंदी में बातचीत करने वालों को एकदम मौके पर पकड़कर पुरस्‍कृत कर दीजिए। जैसे आप सिगरेट पीने अथवा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान करते हैं,, फिर देखिए आपका हिंदी के उत्‍थान में लगा पैसा हिंदी के विकास में किस बेतरह बढ़ोतरी करता है। आपके इस क्रांतिकारी कदम से उन पब्लिक स्‍कूलों में भी जागृति आएगी जिन्‍होंने हिंदी में बात करने को दंडनीय अपराध बनाकर रखा हुआ है। पुरस्‍कार और नकद पुरस्‍कार का लालच इंसान से जो न करवाए थोड़ा है और यह कदम हिंदी की बढ़ोतरी में सहायक होगा। कई नए नए कीर्तिमान बनेंगे। इसे भ्रष्‍टाचार भी नहीं कहा जा सकता क्‍योंकि यह तो भाषाई विकास के महत्‍वपूर्ण प्रयासों में शामिल किया जाएगा।
इसी प्रकार कोई किसी से अंग्रेजी में बात करे और सामने वाला हिंदी में जवाब दे तो उसे विशेष तौर पर सम्‍मानित किया जाना चाहिए। जिससे अंग्रेजी बोलने वाले को अपनी मूर्खता का अहसास हो और अगली बार से वो भी हिंदी में बात करता मिले। इस बार हिंदी में बात करने की पहल भी उसी की ओर से की गई होगी। मैंने तो महसूस किया है कि इंसान अपनी बात सामने वाले तक पहुंचाने के लिए किसी भी भाषा में बात करे परंतु वे सदैव हंसते खिलखिलाते सदा हिंदी में ही नजर आते हैं। मुस्‍कराते भी सभी हिंदी में ही हैं और ऐसी मुस्‍कराहट बहुत भली लगती है। हंसना खिलखिलाना प्रफुल्‍लता इत्‍यादि हिंदी में ही होते हैं और अच्‍छे लगते हैं जबकि कोई उदास हो, रो रहा हो तो उसके चहरे से साफ झलक जाता है कि इसकी यह हरकत अंग्रेजी में है, उसके चेहरे से ऐसा ही बोध होता है।
तो फिर एक हिंदी आंदोलन चलाने के लिए इस हिंदी दिवस पर संकल्‍प लीजिए कि भ्रष्‍टाचार मिटाने की तर्ज पर हिंदी अपनाने के लिए उपर्युक्‍त और अन्‍य कारगर उपायों पर चिंतन और अमल आज से ही सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय करना शुरू कर देंगे और हम सब अपने प्राणपण से इसमें भरपूर सहयोग देंगे।
Read More...

ऑस्‍कर के जादू का प्रभाव है

स्‍लमडॉग मिलियनेयर फिल्म ने एक इतिहास रचा है और जो यह सोच रहे हैं कि सिर्फ हास रचा है, उनकी संकीर्ण मानसिकता है कि वे सच्चांई को बदलना नहीं सिर्फ उससे नजरें फेरना चाहते हैं। सच्चाई अगर फिल्म में दिखाई गई तो मिर्ची क्यूं कर लगी, क्यों नहीं हम इस तथाकथित सच्चाई से मुक्त होने का प्रयास करते। जबकि सत्य को पहचान मिलने के बाद तो उससे बच निकलने का जज्बा होना चाहिए था। पर नहीं बिसूरने से तो मुक्ति मिले कि दुख क्यों आया, गंदगी क्यों दिखलाई, कुत्‍ता क्यों कहा ? पर सुख प्राप्ति के लिए न तो प्रयास करेंगे, न संयम ही रखेंगे और न उपक्रम ही करेंगे। गंदगी हटाने का प्रयास नहीं करेंगे। मौके बेमौके किसी को भी कुत्ता कह तो देंगे पर कोई इन्हें कहेगा, चाहे स्वमप्न में ही तो इनकी त्त्‍यौरियां सतरहवें आसमान पर चढ़ भौकेंगी।

पुरस्कृत इन्हें कर दिया जाता इससे भी घिनौनी असलियत सामने लाने के लिए तो खुशी मनाते, उन्होंने तो सिर्फ पन्द्रह दिन पहले होली मनाई है, ये नौ महीने पहले दीवाली भी मनाते, भांगड़ा भी करते, ईद भी मनाते – मतलब खुद को मिलती खुशी तो चाहते कि सब वैश्विक हो और सारी दुनिया इनके साथ झूमे। जब इन्हें नहीं हासिल हुई है तो इनकी कामना है कि पाने वाला खुदकुशी कर ले। ऐसी लचर मानसिकता है इनकी कि दूसरे को भरना भी पड़े तब भी खुद ही सब चरना चाहते हैं। इन्हें नहीं मिला तो धमाल कर रहे हैं, मिलता इन्हें तो धूम धड़ाका करते।
Read More...

श्‍याम माथुर को भारतेन्‍दु हरिशचन्‍द्र प्रथम ‍ पुरस्‍कार

The Ministry of Information and Broadcasting has announced the Bhartendu Harishchandra Awards for 2006. Shri Anand Sharma, the Minister of State for Information & Broadcasting will give away these awards on January 06, 2009 in New Delhi. Twelve books/manuscripts have been selected by the Jury this year for the awards.

Shri Shyam Mathur will receive the first prize in the "Journalism and Mass Communication" category for his manuscript "Film Patrakarita Ke Vividh Aayam" this time. Shri Harshdev has bagged the second prize for his book “Samayik Media Shabdkosh" and the third prize goes to Shri Sita Ram Khodawal for his manuscript "Hindi Jansanchar Aur Premchand Ka Jaagran Manch".

Shri Murli Manohar Manjul for his book "Akashvani ki Antarkatha", Shri Narendra Singh Yadav for his book "Graphic Design", Dr Smita Mishra and Dr Amar Nath 'Amar' for their jointly written book "Electronic Media : Badalte Aayam", Shri Prabhu Jhingran for his book "Sachitra Media Shabdawali" and Shri Dhananjai Chopra for his book "Sirf Samachar" have been awarded with consolation prizes.

The First prize is of Rs. 35000/-, Second prize of Rs. 25000/-, Third prize of Rs. 20000/- and consolation prizes of Rs. 5000/- each in this category.

In the 'Women Issues' category the First prize has been given to Ms. Anamika for her book "Man Manjhne Ki Zaroorat" and the Second prize goes to Ms Lata Sharma for her book "Aurat Apne Liye".

In 'Children's Literature' category the First prize goes to Shri Rama Shankar for his book "Antariksh Ka Swapnil Lok" and the Second prize goes to Shri Harish Kumar 'Amit' for his manuscript "Imandari Ka Swad". For these two categories, the first prize consists of Rs. 15000/- and the Second prize of Rs. 10000/- each. In the 'National Integration' Category, the Jury has not recommended any book or manuscript for awards.

Bhartendu Harishchandra Awards were instituted in 1983. Since then, these Awards are given by the Ministry of Information & Broadcasting every year to promote original writings in Hindi in the field of Journalism and Mass Communication. Awards for National Integration, Women Issues & Children's Literature were introduced in 1992.
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz