मैंने कुछ दिन पूर्व विनम्र निवेदन किया था कि अन्य ब्लॉग पर लगाई गई अपनी पोस्टें नुक्कड़ पर पूरी प्रकाशित न किया करें और जब उसके कुछ अंश का उल्लेख करें तो उसका टिप्पणी बॉक्स बंद कर दिया करें। अब मैं यह भी कहने को विवश हुआ हूं कि वे लेखक जो अन्य ब्लॉग पर लगाई गई पूरी पोस्टें, नुक्कड़ पर तो पोस्ट करते ही हैं अन्य ब्लॉग के लिंक भी पोस्ट के साथ जोड़ देते हैं। आप अपनी पूरी पोस्ट की जगह पर सिर्फ पोस्ट की दो या तीन पंक्तियां लगाएं और पूरी पोस्ट का लिंक दे दें। पर उस पर अमल नहीं किया गया है।
आप सबसे पुन: अनुरोध है कि अति-पोस्टवादिता से बचें और ऐसा भी न करें कि एक भी पोस्ट न लगाएं। शीघ्र ही एक आकलन किया जाएगा और ऐसे लेखकों के पोस्ट लेखक के अधिकार निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन लेखकों ने एक भी पोस्ट आज तक इस ब्लॉग पर नहीं लगाई है, उनके नाम भी लेखकों की सूची से निकाल दिए जाएंगे।
यदि आपको इस संबंध में कुछ कहना है तो यहां पर टिप्पणी बॉक्स में खुलकर कहें। विवाद की स्थिति में नुक्कड़ ब्लॉग को बंद करने पर भी विचार किया जा सकता है। इसे अन्यथा मत लीजिएगा। नुक्कड़ को बंद करने की स्थिति में जुड़े हुए लेखकों को अन्य ब्लॉग की सदस्यता दी जा सकेगी।
Read More...