दिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

दिन बचपन के

बचपन के दिन इस तरह याद आएं
टूटे हुए खिलौने जैसे बच्‍चे ढूंढ लाएं

छुकछुक रेल की कूकू, वो पहाड़-पानी
कभी गिल्‍ली-डंडा, बेबात शर्त लगाएं

खेल आती-पाती,मिट्टी का घर-घूला
बरसती धूप में ,जब अंटियां चटकाएं

वो दादी की कहानी, गप्‍प नानी की
बाबूजी डांट दें, गा लोरी मां सुलाएं

सर्द हवा के मौसम को,बांध मफलर से
सूरज की तलाश में, दिन भर दांत बजाएं

गड़गड़ाहट बादलों की,कागज़ की कश्तियां
राह चलते सड़कों पर पानी में छपछपाएं

पेड़ों पर चढ़ना , वो लूमना डालियों पर
फूटें कभी घुटने, तो कभी दांत तोड़ लाएं

नीम की मीठी निबोली,सावन के वो झूले
पेंग लें ऊंची गुईंयां, जम के हम झुलाएं

घुटना टेक ही सही,या खड़े रहें बेंच पर
फाड़ उसकी कापी से, हवाई जहाज बनाएं

वो छुप-छुप के देखना, निहारना उसको
रहना मोड़ पर,निकल के जब स्‍कूल जाएं

काश कहीं हो बैंक अपने बचपन का
उत्‍साही कुछ और लम्‍हे निकाल लाएं

*राजेश उत्‍साही
Read More...

दिल्‍ली ब्‍लॉगर्स मिलन की तारीख दोबारा तय किए जाने के लिए अनुरोध (अविनाश वाचस्‍पति)

सभी ब्‍लॉगर्स को सूचित किया जा रहा है कि दिल्‍ली मिलन संगोष्‍ठी की तारीख, समय और दिन पर पुनर्विचार किया जा रहा है जब तक के लिए इस कार्यक्रम को मुल्‍तवी समझा जाए। दिल्‍ली से बाहर के ब्‍लॉगर्स की भावनाओं का सम्‍मान करते हुए प्रयास किया जाएगा कि बाहर से ब्‍लॉगर्स तो शामिल हों ही, यहां के ब्‍लॉगर्स भी दिल्‍ली से दूर न हों और इस अवसर पर शामिल हों। एक आधा अधूरा कार्यक्रम मुख्‍यधारा के ब्‍लॉगर्स की अनुपस्थिति में करने से बेहतर यह समझा गया है कि इसमें चाहे और समय लगे परन्‍तु मौजूद सभी हों और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थक बनायें।

आगामी दिन, दिनांक, समय और स्‍थान के लिए यह मामला पुन: ब्‍लॉगर्स बंधु/बांधवों के मध्‍य विचार के लिए प्रस्‍तुत है।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz