
गरीबों के लिए दवाइयों का बैंक बनाने में जुटा बुजुर्ग
जनसत्ता में प्रकाशित 16 फरवरी 2010 के अंक में
प्रकाशित हुआ है यह समाचार नेक
इनके बारे में जानकारी साझा कीजिए
प्रयास किया जायेगा जनसत्ता कार्यालय में संपर्क करके
या रविवार को पहुंचूंगा मैं स्वयं मोतीबाग
और तलाशूंगा ओमकार नाथ जी को।
करके इकट्ठी जानकारी पूरी
सूचना यहां पर कर दूंगा पूरी
फिर सबने जुड़ना है
इस अभियान को यान बनाना है।
जो जानते हैं वे बतलायें
उस जानकारी को हम सब साझा करेंगे।
प्रयास यह भी किया जाये कि
एक्सपायरी तिथि की दवाइयां
दी ही न जायें
जिससे बचे श्रम को
अन्य दवाइयों के एकत्रण में
लगाया जा सकता है।


