आमंत्रण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आमंत्रण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

प्रवक्‍ताडॉटकॉम : शुक्रवार 18 अक्‍टूबर 2013 संगोष्‍ठी एवं सम्‍मान समारोह : मैंनू मलूम है तुसी आ रहे हो


http://www.pravakta.com/pravakta-programme-invitation

तुसी आ रहे हो
असी आ रहे हैं
आ रहे हैं
खूब सारे काबिल मित्र

हम भी काबिल हो जाएंगे
ऐसा लगता है
इसमें शामिल होकर।

आप काबिल हैं
पारंगत हैं
प्रख्‍यात हैं
इसलिए आपका
आना बनता है।

इससे बचने का
कोई बहाना
नहीं सजता है
आकर सजना
ही सजता है।

अविनाश वाचस्‍पति दादाभाई 

Read More...

हिंदी चिट्ठाकार /साहित्‍यकार 4 अप्रैल को दिल्‍ली में मिलें मौका है पुस्‍तक पूजन का


अपने रचना समय में से
समय निकालिये
और पहुंचिये

रचना समय और राजेन्‍द्र प्रसाद अकादमी के
पुस्‍तक विमोचन (पूजन) समारोह में
तेजेन्‍द्र शर्मा ने रचना में जो समय लगाया है
उस वक्‍त के आईने में (पुस्‍तक) झांकने का मौका है
जब उसे आंकेंगे अजय नावरिया
और सूत्रधार होंगे वरिष्‍ठ पत्रकार अजित राय

यहां पर आपकी मुलाकात
पुस्‍तक से तो होगी ही
पुस्‍तक के संपादक हरि भटनागर
और तेजेन्‍द्र शर्मा और उनके लेखन को
चाहने वालों से भी होगी
मैं तो मिलूंगा ही वहां
यह सब हो रहा है जहां
निराला ही होगा वहां समां
आप भी अवश्‍य आयें मेहरबां।

तो भूल जायें तब भी आईयेगा
अपने भूलने को असफल बनाईयेगा

ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा
दिल्‍ली और एनसीआर वाले
छूट का लाभ उठाने का मौका न गंवाएं

बाहर वाले संभव न हों तो
टिप्‍पणी में संदेश भिजवायें

विमोचन में जिनके हाथ गीले होने हैं
वे हैं अपने अपने क्षेत्र के कुख्‍यात
विख्‍यात लेखिका कृष्‍णा सोबती
प्रख्‍यात समीक्षक डॉ. नामवर सिंह
राजेन्‍द्र यादव प्रख्‍यात लेखक और संपादक

राजेन्‍द्र प्रसाद भवन सभागार में दिनांक 4 अप्रैल 2009 को
210, दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग, आई टी ओ के समीप
, नई दिल्‍ली 110002
जलपान 5.30 बजे सांय पुस्‍तक विमोचन 6.15 बजे सांय

Welcome address:
Mr. Anil Mishra (Vice Chair – Maithlee-Bhojpuri Academy, Delhi.)

Keynote Address
Dr. Ajay Navaria

Moderator: Ajit Rai (Senior journalist).

Bimal Prasad Brij Narain Sharma.
Hony. Director RPA Editor – Rachna Samay
23239550

RSVP
Ajit Rai: 9818558871 / 9868098818
Hari Bhatnagar: 09424418567
Read More...

अब दुनिया भर के चैनल, agencies, पत्रों से समाचार हिंदी मैं...एक ही वेब-पेज पर


यदि आप भारत सहित दुनिया भर के समाचार पढ़ने के इच्छुक हैं तो इन्टरनेट पर यह जानकारी विभिन्न साइट्स पर उपलब्ध है. जिन्हें बारी बारी से खोल कर पढना एक दुरूह कार्य तो है ही, शर्त यह भी है कि अधिकाँश जानकारी आपको अंग्रेजी में मिलेगी.

लेकिन आपको यदि यह बताया जाये की यह सारी जानकारी, न केवल एक ही साईट पर उपलब्ध है बल्कि हिंदी में होने के साथ, सीधे उसी मूल साईट से आ रही है तो शायद आप को विश्वास न हो. किन्तु यह अब संभव है.

इस साईट से आप नीचे लिखी साइट्स तो हिंदी में पढ़ ही सकते हैं, इनके अतिरिक्त भी दसियों साइट्स यहाँ उपलब्ध हैं. यही नहीं, आप अपनी रूचि के समाचार /चित्र इत्यादि भी छाँट कर, पढ़ सकते हैं. हिंदी के अतिरिक्त ४० अन्य भाषाओँ में भी यह जानकारी इस साईट से मिल सकती है. यह पेज बिना ग्राफिक्स के सीधा-सादा प्लेन पेज है, इसलिए खुलता भी एकदम है.

कुछ साइट्स जो उपलब्ध हैं:- टाईम्स ऑफ़ इंडिया, IBN, बीबीसी, याहू, स्काई, गूगल, newsvine, रायटर, फ्रांस २४, द टाईम्स, cnn, MSNBC, USA टुडे, हेराल्ड ट्रिब्यून, द इंडीपेंडेंट, द गार्जियन, द टेलीग्राफ, डेली मेल, अल जजीरा, एबीसी, फॉक्स, आयरिश इंडीपेंडेंट, LA टाईम्स,ग्लोब एंड मेल, NPR, buzzle, बोस्टन हेराल्ड, टाइम, FT, यूनीटिड प्रेस इंटरनेशनल, वाइस ऑफ़ अमेरिका, द एक्सामिनेर, स्टोक्स्मन, न्यूज़ वीक, वाल स्ट्रीट जर्नल.....

मैं अब तक इसी साईट का ज़िक्र कर रहा था:- http://www.veryquiet.com/ अगला पेज:- http://www.veryquiet.com/smallnews.htm

यदि आपको साईट अच्छी लगे तो बुकमार्क करना न भूलें.
Read More...

चौखट पर

चौखट के बाहर की आहट दूं या अंदर की
गंभीरता चाहिए इंसान की या कूद बंदर की
सब कुछ मिलेगा मेरे पास आपको मौजूद
लिखता हूं सदा रहता इसीलिए है मेरा वजूद

स्वीकार है आमंत्रण
जल तरंग ममनतरम
तरंगों की माफिक
लहरता रहूंगा चौखट पर
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz