जनगणना : एक फोन और समाधान

यमुनानगर, हरियाणा।जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। लिहाजा, जिला प्रशासन की ओर से हेल्प लाइन नंबर शुरू किया गया है। एक फोन पर आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। आमजन से लेकर प्रगणक व सुपरवाइजर को दिक्कत हो तो वह 24 घंटे इन नंबर पर संपर्क कर सकता है। हर क्षेत्र के लिए यह नंबर अलग-अलग है।

डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अशोक सांगवान ने आमजन को जनगणना अधिकारी व कर्मचारियों को सहयोग देने का आह्वïान किया। उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान अपने परिवार की जनगणना अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति, प्रगणक व सुपरवाइजर को जनगणना के कार्य में कठिनाई आती है तो वे जनगणना अधिकारियों के हेल्प नंबर पर संपर्क करें। प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय, तहसील जगाधरी, बिलासपुर, छछरौली, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी व स्पेशल क्षेत्र जगाधरी वर्कशाप के लिए अधिकारियों की टेलीफोन हेल्प लाइन शुरू की है जिन पर 24 घंटे कोई व्यक्ति या जनगणना के कार्य से जुड़ा कोई कर्मचारी सहायता ले सकता है।

ये हैं हेल्प लाइन नंबर

जनगणना अधिकारी (मुख्यालय) अमृत लाल से 90175-49982 तथा जिला आंकड़ा अधिकारी सुभाष शर्मा से इन नंबर 94165-50008 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सहायक आंकड़ा अधिकारी सचिन परूथी का नंबर 89505-60076 व डीसी कैंप आफिस में 220122 व 237850 पर हेल्प लाइन चालू की गई है। जगाधरी के जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार को 97290-37809, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को 94161-45082, कार्यालय कानूनगो आत्मप्रकाश को 94169-55422, नायब तहसीलदार मुस्तफाबाद दलजीत सिंह को 94162-64501, नायब तहसीलदार रादौर राजबीर सिंह को 94162-20933 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

इसी तरह तहसील बिलासपुर में 01735-274533, तहसीलदार मोहिन्द्र सिंह को 94674-70444, ओपी राणा को 94160-32728, महेश कुमार नायब तहसीलदार सढौरा को 93154-11892, तहसील छछरौली में 01735-277339, तहसीलदार ईश्वर चंद को 94661-14269, रणधीर सिंह नायब तहसीलदार को 94162-46928, बलवंत सिंह कानूनगो से 94161-79863 पर हेल्प मिलेगी।

नगर निगम कार्यालय फोन नम्बर 01732-237841, अमरजीत सिंह मास्टर टे्रनी 94167-95488, रामनाथ बंसल 94663-03531, नगर निगम कार्यालय जगाधरी 01732-237842, रवि ओबराय जेई 98960-00527, रघुबीर सिंह 94668-30101 व प्रदीप कुमार 94668-08192 से हैल्प लाइन नंबर पर बात की जा सकती है। जगाधरी वर्कशाप के एपीओ पीके शर्मा से 97295-30606, परमजीत सिंह सीएसबी से 97295-33503 तथा प्रवनी बसीन से उनके नंबर 97295-33563 पर संपर्क किया जा सकता है।

2 टिप्‍पणियां:

आपके आने के लिए धन्यवाद
लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz