‘नुक्कड़’ के सभी लेखकगण से अनुरोध है कि जब भी कोई पोस्ट करें तो उसके लेबल में नीचे का कोई एक उपशीर्षक डाल दिया करें ताकि‘नुक्कड़’ के सभी पोस्ट स्वत: वर्गीकृत होते रहें। जिस पोस्ट का उपशीर्षक-लेबल स्पष्ट न हो , वहाँ ‘और भी बहुत कुछ’ लेबल लगा दें।

सोमवार, १३ जुलाई २००९

सूचना के अधिकार कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

मुंबई। सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यकर्ता सुरेश बंजन पर अज्ञात गुण्डों ने जानलेवा हमला किया। मुंबई के बाहर शायद ही कोई उन्हें जानता हो लेकिन मुंबई में वह लंबे समय से सूचना के अधिकार और झोपड़पट्टियों के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की आड़ में बिल्डरों के कई नाजायज धंधों को उजागर किया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शहर के भू-माफिया से जुड़ी कई नई जानकारियों का पता-ठिकाना ढ़ूढ़ लिया था। यही वजह है कि उन पर हमले की आशंकाएं बढ़ रही थीं।
बीते शुक्रवार हुई इस घटना को अब दो दिन से ज्यादा गुजर गए हैं, इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने में कोई उत्सुकता नहीं दिखायी है। दूसरी तरफ सुरेश बंजन गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। शिरीष खरे की पूरी रिपोर्ट आप मीडिया ख़बर.कॉम पर जाकर पढ़ सकते हैं।

6 टिप्पणियाँ:

राजेश उत्‍साही ने कहा…

य‍ह सचमुच दुखद है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि सुरेश का साथ देने के लिए और लोग सामने आएंगे। कानून को भी अपना काम करना चाहिए। कम से कम नुक्‍कड़ के माध्‍यम से हमें अपनी एकजुटता सुरेश के पक्ष में दिखानी चाहिए।

राज भाटिय़ा ने कहा…

जहां बदमाशो का राज हो वहा किस से क्या उम्म्द रख सकते है

Murari Pareek ने कहा…

क्यूँ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हो !! पता लगा के भी क्या हाशिल होगा | सारी कायनात भ्रष्ट है!! वहाँ इक्के दुक्के लोग दखल अन्दाजी करेंगे तो उनको हटाना कोई बड़ी बात नहीं है!!

Science Bloggers Association ने कहा…

बेहद शर्मनाक।

-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

Shama ने कहा…

चंद साल पूर्व , एक महिला कार्य करता को जलाकर मार डाला गया था ..कोलाबा( दक्षिण मुम्बई), में एक पार्क है , उससे सटकर ट्रक्स पार्क हुआ करते थे /हैं.....वो ज़मीन एक पार्क के लिए आरक्षित थी ...जब इस महिला activist ने निडरता से प्रतिकार किया ,तो वहीं के झुग्गी झोपडी वालों ने उसे ज़िंदा जला दिया ..!
( ये वाक़या हुआ था cuff pared के रहिवासियों ने बनाये एक पार्क के क़रीब ).
दाद देती हूँ,उस औरत की बहादुरी की..उसपे पेट्रोल उँडेला,लेकिन,वो वहाँ से टस से मस नही हुई...
सलाम ऐसे जज़्बे को, नत मस्तक हूँ, ऐसे जाँ बाज़ों के आगे......जो अपने देश हित के लिए, पर्यावरण के लिए,जान की बाज़ी खेल जाते हैं!

kamse kam, us qurbaanee ke baad, us park ko hatane kee,kisee ne himmat nahee kee...
Hamaree kaaynaat aise hee logon ke karan tikee huee hai...!

Phir ek baar Suresh ji ki bahaduree ko naman kartee hun..!

http://lalitlekh.blogspot.com

http://shamasansmaran.blogspot.com

http://shama-baagwaanee.blogspot.com

http://kavitasbyshama.blogspot.com

http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com

http://chindichindi-thelightbyalonelypath.blogspot.com
( Is ID pe kagaz ko bachane ke liye kayee sujhaw hain...tatha plastic kaa istemaal rokne ke liye..'chindichindi' pe)

राजेश उत्‍साही ने कहा…

शमा जी की ताजा पोस्‍ट से पता चला कि उनके पति‍ महाराष्‍ट्र पुलिस में बड़े अधिकारी हैं। क्‍या वे उनके माध्‍यम से इस मामले में कुछ कार्यवाही करने का प्रयास करेंगी।

पोस्ट पढ़ने के लिये नीचे संबंधित बॉक्स के लिंक पर चटका लगायें -