लालकिले को कैसे उड़ायेंगे ? जय भारत जय हिंदी

इस आजादी पर
जो कल आ रही है
पर पहले तो हम
भारतवासियों के
मन पर छा रही है

उसके मनाने से
ठीक पहली संध्‍या को
आतंकवादियों ने दी है
धमकी कि वे लालकिला
उड़ायेंगे, पर मैं सोच
रहा हूं कि क्‍या उड़
सकता है लालकिला भी।

अवश्‍य ही वे कल
एक पतंग उड़ायेंगे
उस पर लालकिले
की तस्‍वीर लगायेंगे
और करेंगे अपनी
तमन्‍ना पूरी उड़ाने
को लालकिले की।

लग रहा है आतंकवादी
बच्‍चे हैं
बच्‍चों को ही किसी को
भी उड़ता देखने की
होती है ख्‍वाहिश।

चाहे वे उनके खिलौने ही
हों, या विचार हों अथवा
प्रश्‍न हों उनके, जिनके
उत्‍तर न मिल सकते हों
पर वे उड़ते नजर आयें
जैसे उड़ते हैं गुब्‍बारे
तो बच्‍चे खुश हो जाते
हैं, मौज मनाते हैं।

हम भारतीय भी
आजादी की इसी
पूर्व संध्‍या पर
करते हैं घोषणा
कि हम आतंकवादियों
को उड़ायेंगे, नहीं उड़ाया
गर तो बंद कर देंगे
बांध देंगे या निकाल देंगे
उनकी हवा, जैसे गुब्‍बारे
बिना हवा के हो जाते हैं।

वही हश्र इस दफा करना
है, आतंकवादियों को
और उनके कुत्सित
मंसूबों को दफा करना है।

पोतनी है कालिख
उनकी करतूतों पर
और उतारना है नकाब
उनका, करना है चिंदी
चिंदी, बोलो जय भारत
जय जय भारत और
जय जय जय जय हिंदी।

12 टिप्‍पणियां:

  1. अविनाश जी वाकई आप कमाल कर देते हैं। बहुत खूब लिखा।
    लग रहा है आतंकवादी
    बच्‍चे हैं
    बच्‍चों को ही किसी को
    भी उड़ता देखने की
    होती है ख्‍वाहिश।

    चाहे वे उनके खिलौने ही
    हों, या विचार हों अथवा
    प्रश्‍न हों उनके, जिनके
    उत्‍तर न मिल सकते हों
    पर वे उड़ते नजर आयें
    जैसे उड़ते हैं गुब्‍बारे
    तो बच्‍चे खुश हो जाते
    हैं, मौज मनाते हैं।

    अति सुन्दर।

    जवाब देंहटाएं
  2. आप जैसे के कान्धे पर है मेरे भारत का भविष्य़। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए अविनाश जी।

    जवाब देंहटाएं
  3. संवेदनशील अभिव्यक्ति.. बहुत बढ़िया!!

    जवाब देंहटाएं
  4. हमारी सोच से दस कदम आगे है आपकी सोच
    .... :-)
    स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभ कामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर!
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  6. वन्दे मातरम
    आपकी सोच को नमन

    कब तक शदीदो के नामपर ऐश करोगे?
    क्या कभी उनके नक्शे-कदम पर भी चलोगे?

    इस पर आपका जवाब सही लगता है कि हम उडा देंगे उनके अन्दर की हवा.. ये ख्याल हरेक भारतवासी के मन मे जग जाये तो आतंकवादी हमारे देश मे अपने कदम कभी नही रख पायेंगे।

    जवाब देंहटाएं
  7. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ!
    आतंकवादी को पतंग की तरह उड़ा दिजिये फ़िर जब कट जाये तो कहिये आई..बो वो काटा...बस हो गई छुट्टी...

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत खूब ! मेरी शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत खूब ! मेरी शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  10. बेहद सुंदर लिखा। आंतककारियों से देश को बचाना जरुरी है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करनें होंगे। यह हमारे हर विकास में बाधक है।

    जवाब देंहटाएं

आपके आने के लिए धन्यवाद
लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz