आज चर्चा होगी
शेयर बाजार की गिरावट पर
निवेशक की हताशा पर
सब ओर सिर्फ यही शोर है
अपनी अपनी बता रहे हैं
मुझे भी बताएं
जिससे हो भला
नुक्कड़ पर आने वाले चेत जाएं
जाकर समूचे मौहल्ले को जगाएं
तब भी आराम न पाएं
सपनों में भी शेयर बाजार
सच में भी शेयर बाजार
गिरता चढ़ता शेयर बाजार
पटकता धाराशायी करता
शेयर बुखार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)



शेयर बाजार का सदा यही हाल रहता है और ऐसी ही चाल रहती है। बाजार के खिलाड़ी इस सत्य को जानते हैं, जो नए हैं, वही नुकसान उठाते हैं, धोखा खाते हैं। हर साल में एक या दो बार ऐसे झटके देना शेयर बाजार की फितरत है। डरो मत, अड़ो वहीं, डटो वहीं - डरके नहीं भागोगे, तो दो तीन बरस में अच्छी फसल काटोगे। लेकिन बीज अच्छी कंपनियों के शेयरों का ही बोना, नहीं तो इंतजार के बाद भी निवेशकों को रोना पड़ेगा। पिछले अनुभव तो यही बयान कर रहे हैं।
जवाब देंहटाएं