iffi 2013 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
iffi 2013 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मनीष तिवारी ने ‘भारतीय सिनेमा का सफरनामा’ पुस्‍तक का विमोचन किया

सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने आज यहां ‘भारतीय सिनेमा का सफरनामा’ पुस्‍तक का विमोचन किया। इस अवसर पर फिल्‍म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अभिनेत्री... दिव्‍या दत्‍ता और अभिनेता पवन मल्‍होत्रा भी मौजूद थे। यह पुस्‍तक भारतीय सिनेमा की यात्रा के बारे में भारतीय फिल्‍मी- हस्तियों द्वारा लिखे गए लेखों का संकलन है। इस पुस्‍तक का प्रकाशन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन प्रभाग द्वारा किया गया है।

इस पुस्‍तक में 9 साक्षात्कार और 22 लेख है। महेश भट्ट ने सिनेमा की प्रवृत्तियों पर अपने विचार लिखे हैं, तो गुलजार ने राजनीतिक सिनेमा पर अपनी टिप्‍पणियों से योगदान दिया है। जाने-माने फिल्‍म निर्माता मुज्‍जफ़र अली, एन. चंद्रा, रमेश सिप्‍पी, दीप्‍ति नवल, ख़य्याम और रेमी डिसूजा़ ने इस पुस्‍तक के लिए अपने साक्षात्कार दिए हैं। डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी, ए. के. बीर, तिगमांशु धुलिया, प्रसून जोशी, कैलाश खेर और पंकज शुक्‍ल ने पौराणिक सिनेमा, सिनेमैटोग्राफी, नया सिनेमा, संगीत और गीत तथा सिनेमा के तकनीकी पहलू जैसे विभिन्‍न विषयों पर लेख लिखे हैं।

क्षेत्रीय सिनेमा भाग में 8 लेख और साक्षात्कार हैं। इस भाग के प्रारंभ में प्रसिद्ध असमिया फिल्‍म निर्माता जाह्नू बरूआ, पंजाबी फिल्‍म निर्माता गुरवीर ग्रेवाल, भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव ‘निरहुवा’, बंगाली निर्देशक कौशिक गांगुली और प्रोफेसर अभिजीत कुंडु ने भी इस भाग के लिए अपना योगदान दिया है। प्रसिद्ध पत्रकार के. वी. कुरमानाथ, एन. विद्याशंकर और मनमोहन चड्डा ने विभिन्‍न भारतीय भाषाओं में क्षेत्रीय सिनेमा के महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर लेख लिखे हैं। पुस्‍तक के अंतिम भाग में जाने-माने पत्रकारों और लेखकों के महत्‍वपूर्ण विषयों पर लेख हैं। अजय ब्रह्मात्‍मज, प्रदीप सरदाना, मीनाक्षी शर्मा, अजय कुमार, अविनाश वाचस्‍पति, इकबाल रिज़वी, देब प्रकाश चौधरी और कई अन्‍य ने भारतीय सिनेमा की यात्रा से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर लेख लिखे हैं। इन विषयों में- 21वीं शताब्‍दी का सिनेमा, राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार, फिल्‍म प्रचार, पोस्‍टर, स्‍टूडियो, महिला फिल्‍म निर्माता, थियेटर और सिनेमा तथा भारतीय सिनेमा में हास्‍य जैसे अनेक विषय शामिल हैं।
See More
Read More...

44वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव ने भारतीय सिनेमा के लिए नई शताब्‍दी की शानदार शुरूआत की: श्री मनीष तिवारी

The Minister of State (Independent Charge) for Information & Broadcasting, Shri Manish Tewari addressing at the inaugural ceremony of the 44th International Film Festival of India (IFFI-2013), in Panaji, Goa on November 20, 2013.सूचना एंव प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने कहा कि फिल्‍म महोत्‍सव के आयोजकों की प्रतिबद्धता दोगुनी हो गई है क्‍योंकि भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव 2013 के संस्‍करण के मौके पर भारतीय सिनेमा सौ साल पूरे करके नई शताब्‍दी की शुरूआत कर रहा है। गोआ में 44वें अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव के उद्घाटन से पहले मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि महोत्‍सव सिनेमा का जोश और मूल वस्‍तु का समारोह है। उन्‍होंने संघ-राज्‍य भागीदारी में एक अनूठी परियोजना की बेतुकी बात बताया। उन्‍होंने कहा कि इसने एक दूसरे के साथ मिल-जुल कार्य करके सफलतापूर्वक एक आदर्श का सृजन किया है।

वार्षिक समारोह का सिंहावलोकन प्रस्‍तुत करते हुए मंत्री ने कहा कि यहां पर हम विभिन्‍न विचार-धाराओं को एक मंच प्रदान करते है। उन्‍होंने बताया कि इस सांस्‍कृतिक समारोह में पर्दे पर विभिन्‍न लोकाचार और परिवेश को प्रदर्शित किया जाता है। महोत्‍सव के मुख्‍य अंश को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि फिल्‍म उद्योग अपनी विभिन्‍नता में भव्‍यहै। उन्‍होंने बताया कि इस वर्ष महोत्‍सव पूर्वोत्‍त्‍र सिनेमा पर केन्द्रित है। इसलिए मेघालय के मुख्‍यमंत्री श्री मुकुल संगमा से इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया गया है।

The Minister of State (Independent Charge) for Information & Broadcasting, Shri Manish Tewari and the Chief Minister of Goa, Shri Manohar Parrikar with the Bollywood actors at a felicitation ceremony, during the inauguration of the 44th International Film Festival of India (IFFI-2013), in Panaji, Goa on November 20, 2013.इस अवसर पर सूचना एंव प्रसारण सचिव श्री बिमल जुल्‍का ने मीडिया को सूचित किया कि विदेशी फिल्‍मों के 10 पैकेज है जबकि भारतीय फिल्‍म के 13 पैकेज है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए मुंबई में राष्‍ट्रीय सग्रहालय स्‍थापित किया जा रहा है। इसके अलावा नेशनल फिल्‍म हेरिटेज मिशन पुणे में शुरू किया जाएगा।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz