
फ्रिज
कब लूं
कौन सा लूं
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है
सभी सक्रिय हैं
वैसे महिलाएं कभी निष्क्रिय नहीं होतीं।
फ्रिज कौन सा लूं
किस कंपनी का लूं
गोदरेज का है मेरे पास
बरस 1993 का 165 लीटर का
वैसे कभी नापा नहीं है
जो लिखा है माना वही है।
अब तो बहुत सारे ब्रांड हैं
कन्फ्यूजन बहुत है
कीमतें अलग-अलग
उपयोगिताएं और भी अलग
पर यूं ही न लुटा दूं
पैसे अपने सारे
आप ही बतला दें
अनुभव का आपके
लाभ मैं ले लूं।
समझ नहीं आया
न इसमें रेफरी समाया
न कोई रेटर
फिर भी रेफ्रीजरेटर कहलाया।
कविता तो लिख सकता हूं
पर फ्रिज खरीदने में
मैं तो बच्चा हूं जी
मन का सच्चा हूं
रेफ्रीजरेटर कौन सा लूं ।
जल्दी नहीं है
कोई सेल आती होगी
छूट साथ में लाती होगी
पर वो भी लूट न ले
आप ही बतला दें
कब लूं
कौन सा लूं।
एक बात और बतला दें
फ्रिज कहूं
या कहूं रेफ्रीजरेटर
रसोई में जो काम आता
वो फ्रिज क्यों कहलाता ?
Read More...