खुदकुशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खुदकुशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

एक हिन्‍दी ब्‍लॉग ने खुदकुशी कर ली

अभी अभी विश्‍वस्‍त सूत्रों से खबर मिली है कि हिन्‍दी ब्‍लॉग जगत के एक मशहूर ब्‍लॉग ने खुदकुशी कर ली है। ब्‍लॉग की पोस्‍ट में कहा गया है कि यह खुदकुशी वो खुदखुशी से कर रहा है। इस हादसे के लिए उसका ब्‍लॉगर जिम्‍मेदार नहीं है।
गूगल पुलिस ने इस संबंध में जो वक्‍तव्‍य दिया है, वो वास्‍तव में हैरान करने वाला है। वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि ब्‍लॉग चाहे तो भी स्‍वयं खुदकुशी नहीं कर सकता है। इसमें जरूर उस ब्‍लॉगर का षडयंत्र शामिल है, जिसने उस ब्‍लॉग का निर्माण किया था।
यह भी बतलाया गया है कि टिप्‍पणियों की कम संख्‍या के मद्देनजर ब्‍लॉग ने यह आत्‍मघाती कदम उठाया है।
इससे उन ब्‍लॉगों के ब्‍लॉगर डरे हुए हैं, जिनके ब्‍लॉगों पर कम टिप्‍पणियां या बिल्‍कुल टिप्‍पणियां नहीं आती हैं।
कुछ ब्‍लॉगरों ने तो इस दुर्घटना के लिए ब्‍लॉगवाणी और चिट्ठाजगत को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर दोनों एग्रीगेटर बंद न होते तो ब्‍लॉग को खुदकुशी के लिए ऐसा गैर-जिम्‍मेदाराना कदम नहीं उठाना पड़ता।
कुल मिलाकर स्थिति भी सोचनीय है कि क्‍यों गूगल उस ब्‍लॉग को जीवनदान दे देता है। उस पर ऐलोवेरा की पोस्‍ट लगाने से ब्‍लॉग में प्राण वापिस लौट सकते हैं।
इस हादसे पर कनाडा स्थित उड़नतश्‍तरी ब्‍लॉग के मॉडरेटर ने कहा है कि वे तो सदा से ही टिप्‍पणियां बिना किसी भेद भाव के देते  रहे हैं, उन्‍हें पहले से ही अंदेशा था, कि ब्‍लॉग जगत में कभी कुछ ऐसा घट सकता है। सामूहिक ब्‍लॉग नुक्‍कड़ ने इस घटना/दुर्घटना की जिम्‍मेदारी तो सब ब्‍लॉगरों को सूचित करने की जिम्‍मेदारी तो ली है परंतु उसका नाम बतलाने से पहले ही ठिठक गया है। अब आप बतलायें कि वो ब्‍लॉग कौन सा है, उस ब्‍लॉगर का क्‍या नाम है ?
Read More...

ऑस्‍कर के जादू का प्रभाव है

स्‍लमडॉग मिलियनेयर फिल्म ने एक इतिहास रचा है और जो यह सोच रहे हैं कि सिर्फ हास रचा है, उनकी संकीर्ण मानसिकता है कि वे सच्चांई को बदलना नहीं सिर्फ उससे नजरें फेरना चाहते हैं। सच्चाई अगर फिल्म में दिखाई गई तो मिर्ची क्यूं कर लगी, क्यों नहीं हम इस तथाकथित सच्चाई से मुक्त होने का प्रयास करते। जबकि सत्य को पहचान मिलने के बाद तो उससे बच निकलने का जज्बा होना चाहिए था। पर नहीं बिसूरने से तो मुक्ति मिले कि दुख क्यों आया, गंदगी क्यों दिखलाई, कुत्‍ता क्यों कहा ? पर सुख प्राप्ति के लिए न तो प्रयास करेंगे, न संयम ही रखेंगे और न उपक्रम ही करेंगे। गंदगी हटाने का प्रयास नहीं करेंगे। मौके बेमौके किसी को भी कुत्ता कह तो देंगे पर कोई इन्हें कहेगा, चाहे स्वमप्न में ही तो इनकी त्त्‍यौरियां सतरहवें आसमान पर चढ़ भौकेंगी।

पुरस्कृत इन्हें कर दिया जाता इससे भी घिनौनी असलियत सामने लाने के लिए तो खुशी मनाते, उन्होंने तो सिर्फ पन्द्रह दिन पहले होली मनाई है, ये नौ महीने पहले दीवाली भी मनाते, भांगड़ा भी करते, ईद भी मनाते – मतलब खुद को मिलती खुशी तो चाहते कि सब वैश्विक हो और सारी दुनिया इनके साथ झूमे। जब इन्हें नहीं हासिल हुई है तो इनकी कामना है कि पाने वाला खुदकुशी कर ले। ऐसी लचर मानसिकता है इनकी कि दूसरे को भरना भी पड़े तब भी खुद ही सब चरना चाहते हैं। इन्हें नहीं मिला तो धमाल कर रहे हैं, मिलता इन्हें तो धूम धड़ाका करते।
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz