कांग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कांग्रेस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पप्पु ने खोली पोल :मनमोहन झुके क्यु ?(विडियो के साथ )



" एय टुटे हुवे तम्बुरे के तार ..अगर मैये कदम नहीं उठाता तो जनता हमे राजस्थान केरेगिस्तान में दौड़ा दौड़ा कर मारतीमहामहिम चिल्लाकर बोले " औरऊपर से ये अन्ना हजारे का लोकपालउस पर एक कांग्रेसी ने कहा " क्या है ये अन्ना हजारे उसको भी हमबाबारामदेव की तरह निपट लेते मग़रतुम झुके क्यों ? "..उस बात परमहामहिम मुस्कुराकर बोले " अरे |" | "... आज जब बच्चा जन्म लेता है तो वो बच्चा " माँ " नहीं कहेता है मग़र यही कहेता है की " कांग्रेस हटाओ देश बचाओ ..भ्रस्टाचारी कांग्रेस हटाओ और यही नहीं बल्कि जोरो से कहेता है की " मै भी अन्ना हजारे हु और रहीबात ये जन लोकपाल की तो एक बातसाफ़ कर दु की ये जन लोकपालकानून के जरिये जनता कभी भीहमारे पायजामे का नाडा खिंच सकतीहै ..समजा के नहीं ? "

"इतना सब पता था तो पहले अन्नाको समजाना चाहिए था ना ? " एककांग्रेसी बोला " मैंने बहुत समजाया था उनको और माते ने भी समजाया था उनको ...मग़र उनका जवाब ही ऐसा आया की आज तक माता बीमारी के बहाने विदेश में बैठी है ..और ऊपर से " अन्ना हमारे " ये फेसबुक का ग्रुप ..कमाल का ग्रुप है ये बड़ा ही जबरदस्त सपोर्ट करते है अन्ना हजारे जी को ..बोलो ऐसे में हम क्या करे ?..विश्वाश नहीं आता है ना मुझ पर की मैंने अन्ना हजारे जी को मनाया था की नहीं ..रुको थोड़ी ही देर में वो रिपोर्ट भी आ जाएगी |" ..तभी ...

" पप्पु ने दरवाजा खोला " अरे वाह ! यहाँ तो सब हाजिर है ..चलो अच्छा हुवा ..और " पप्पु ने महामहिम की और देखकर कहा " आपने जो काम "एफ बी आई, सी बी आई , और मिडियावालों को सोपा था उनकी रिपोर्ट आये ना आये तब तक ये रिपोर्ट तो देख लो बहुत ही अच्छा प्रयाश था आपका " अन्ना हजारे जी " को मनाने का मग़र क्या करे उनका जवाब ही इतना जबरदस्त था की पुछो ना ? " कहेकर एक "सी डी"..महामहिम के हाथ में थमा दी " एक दम झक्कास तरीके से और खुफिये तरीके से बनाया है इसे वो क्या कहते है "स्टिंग ओपरेशन "..मस्त हां | "कहेकर पप्पु अपनी चड्डी सँभालते हुवे निकल गया मग़र एक अखबार देता गया जिसमे थी खबर " अन्ना हमारे" ग्रुप की ...जिसकी तस्वीर आप
अख़बार "दैनिक जनसंदेश" में २७/०८/२०११ के अंक पेज नंबर पर देख सकते है |"

" बनानेवाले ने भी क्या मस्त विडियो बनाया है जो नहीं देखेगा वो पछतायेगा और देखेगा वो ठहाके लगायेगा |"




तो आप क्या सोच रहे है भाई ..तनिक यहाँ जाके इस ग्रुप को भी देखिये ..और आप भी कहिये हमारे साथ ...पुरे देश के साथ ... देश की जनता के साथ

" अन्ना हमारे "

जरा देखिये हुजुर ..लिंक पर क्लिक करके ..यक़ीनन आप भी इस ग्रुप से जुड़ना चाहेंगे ही ....





सुक्रिया : tv9
Read More...

चुनावी वॉक

अभी-अभी खबर आई है कि भाजपा नेताओं ने रैंप पर कैट-वॉक का अभ्यास किया. भाजपाइयों को शुरू से ही वॉक से कुछ ज़्यादा ही लगाव रहा है. कुर्सी मिलने से पहले वे ख़ुद वॉक करते हैं, बाद में जनता को वॉक करवाते हैं. अडवानी जी ने एक बार रथ को लेकर भारत का वॉक किया था. उस लम्बी वॉक से उन्हें दिल्ली तक के वॉक में आसानी हो गयी थी. फिर उन्होंने कई कारसेवकों को लेकर अयोध्या-वॉक किया. तब कई रामभक्त इस दुनिया से सीधे दुसरी दुनिया, यानि डायरेक्ट श्रीराम प्रभु के चरणों में वॉक करने चले गए थे .और वाजपेयी जी ने कमल के फूल पर बैठकर दिल्ली की गद्दी की ओर वॉक किया था...................... क्योंकि उस समय भी उनके घुटनों में दर्द होता था.

लेकिन दूसरों कि वॉक भाजपाइयों को कम रास आती है. सोनिया गाँधी की गद्दी तक की, दो कदम की वॉक को रोकने में सुषमा स्वराज ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया था. उनकी इटालियन किस्म की, तेज गति वाली वॉक से डर कर भाजपा ने वॉकआउट कर दिया था. 'वॉक-वॉक पर लिखा है चलने वाले का नाम' कहावत को चरितार्थ करते हुए मनमोहन ने अपनी मोहिनी-वॉक से सारे देश को मोहित कर दिया. आजकल युवराज की जनता के द्वार-द्वार वाली वॉक ने भाजपाइयों कि नींद उड़ा रखी है. वसुंधरा ने छः बार में वॉक ओके किया लेकिन गुर्जरों को उन्होंने खूब वॉक करवाया. वे बेचारे रेल की पटरी पर कई दिनों तक भूखे-प्यासे वॉक करते रहे लेकिन वो अपने महल से नीचे उतर कर नहीं आईं क्योंकि उनके घर में ही ट्रेडमिल है. महोदय, कैट-वॉक सीखने के कई फ़ायदे भी हैं. जिस तरह से कैट शिकार करने से पहले अपने शिकार से जी भर कर खेलती है, कभी उसकी दुम पर पैर रखती है, कभी थोड़ी दूर भागने देती है और फिर झपट कर उसे मुंह में रखती है उसी तरह से यह मतदाता-रुपी चूहे को कई दिनों तक रिझाएंगे, ढेरों वादे करेंगे और अंत में गप्प से उसके वोट को अपने मुंह में रख लेंगे और पांच साल तक चैन की नींद सो जाएंगे. जब वोटर इनके द्वार पर अपनी फरियाद लेकर जायेगा तो यह कैट की तरह दबे-पांव, पिछले दरवाज़े से वॉक कर जायेंगे.
Read More...
 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz