नेट के जरिए बढ़ रहा लव, सेक्स और धोखा

Posted on
  • by
  • सुनील वाणी
  • in

  • (sunil) http://www.sunilvani.blogspot.com/ 7827829555
    प्यार अंधा होता है और इसमें पड़कर इंसान कभी-कभी इतना बेबस हो जाता है कि वह अच्छे-बुरे की पहचान भी नहीं कर पाता। फिर उसके पास पछताने के अलावा शेष कुछ भी नहीं रह जाता। लव, सेक्स और धोखा फिल्म की तर्ज पर ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जहां केरल के एक बैंककर्मी युवक ने दिल्ली की एक विधवा महिला से इंटरनेट के जरिए संपर्क बढ़ाया। यह संपर्क प्रेम में बदलते देर न लगी और एक दिन युवक ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला ने भी अपने अकेलेपन को देखते हुए हांमी भर दी। कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन जब महिला ने उस पर साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया तो उसे छोड़कर वह फरार हो गया। अब महिला अपनी फरियाद लेकर जगह-जगह जा रही है लेकिन जीवन भर शायद ही वह इस हादसे से उबर पाए। यह घटना हर खासम-खास के लिए एक सबक है जो प्यार में पड़कर अपना सबकुछ गंवा देते हैं। प्यार करने में कोई परहेज नहीं पर प्यार के लिए दिल और दिमाग दोनों अपने साथी के प्रति खुला रखें ताकि प्यार अंधा न कहलाए और आप धोखा न खाएं।

    2 टिप्‍पणियां:

    1. offfffffffffff such Likha hai .. tootatey pariwar ... samaj bikhar raha hai...

      जवाब देंहटाएं
    2. hakeekat to ye hai ki adhikansh purush net par mahilao ko pyar ke jal me fansa kar apne pourush dambh ko poorit karne ki koshish me lage hote hai...par jankariyon se bhare is net sansar me yadi mahilayen kuchh aur pane ki khwahish me bhatakti hai to unka bhi dosh kam nahi hota...ye dudhari talvar hai .....sambhal kar rahe...

      जवाब देंहटाएं

    आपके आने के लिए धन्यवाद
    लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz