मुंबई की अस्मिता से खिलवाड़

Posted on
  • by
  • पुष्कर पुष्प
  • in
  • Labels: ,
  • पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में हुये आतंकी हमले से अभी देश उबर भी नहीं पाया है। उन हमलों का मुख्य आरोपी आमिर अजमल कसाब मुंबई की ही एक जेल में बंद है। 26\11 की पहली बरसी को महज दो हफ्ते हैं। और मुंबई की जनता को महाराष्ट्र की कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने इस पहली बरसी पर गिफ्ट दिया है - आर आर पाटिल को दोबारा महाराष्ट्र का गृह मंत्री बनाकर। आर आर पाटिल वही शख्स हैं जो 26 नवंबर 2008 को महाराष्ट्र के गृह मंत्री थे। ताज और ट्राइडेन्ट होटल में हुये आतंकी हमलों के बाद पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में पाटिल ने उन हमलों को 'छोटी-मोटी' घटना करार देकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की। आतंकियों ने 186 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुये। अकेले अजमल कसाब ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी रेल टर्मिनस पर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर 50 बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। READ MORE...

    2 टिप्‍पणियां:

    1. ना ही इस आर आर पाटिल को ओर ना ही काग्रेस को शर्म है, ओर लोग भी जल्द भुल जाते है ओर फ़िर से इन्ही गुंडो को दोवारा चुन लेते है, काश इस आर आर पाटिल के परिवार का कोई मरता इस हमले मै ओर फ़िर यह इसे मामुली घटना कहता

      जवाब देंहटाएं

    आपके आने के लिए धन्यवाद
    लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

     
    Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz