'पत्रकारिता का बदलता स्वरुप और न्यू मीडिया : आलेख सादर आमंत्रित हैं

मित्रों, 


जल्दी ही दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (सांध्य) द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. यह गोष्ठी मार्च के मध्य में होगी. इस गोष्ठी का विषय है --- 'पत्रकारिता का बदलता स्वरुप और न्यू मीडिया'.  आप सभी से इस संगोष्ठी के लिए आलेख आमंत्रित हैं. आलेखों का प्रकाशन पुस्तक रूप में किया जायेगा. अध्यापकों के अतिरिक्त शोधार्थी, पत्रकार और ब्लॉगर भी इस संगोष्ठी के लिए अपने आलेख प्रेषित कर सकते हैं. २-३ दिनों में संगोष्ठी की तिथि तय होते ही नुक्‍कड़ और फेसबुक पर सूचना प्रकाशित कर दी जायेगी. कुछ चयनित आलेखों के सार को संगोष्ठी के दौरान पदने का अवसर भी दिया जायेगा जिसके उपरांत विशेषज्ञ विद्वान अपने विचार रखेंगे. स्वीकृत आलेखों पर लेखकों को आलेख प्रस्तुतिकरण का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा.

आपके आलेख drharisharora@gmail.comdavseminar@gmail.comपर भेजे जा सकते हैं. २९ फरवरी, २०१२ तक प्राप्त होने वाले आलेखों को पुस्तक में स्थान मिलना संभव हो पायेगा. शेष आलेखों के लिए पुस्तक के पुनर्प्रकाशन पर विचार किया जायेगा. 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- 
drharisharora@gmail.com

डॉ हरीश अरोड़ा 
अध्यक्ष, हिंदी विभाग 
पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज (सांध्य)
दिल्ली विश्वविद्यालय 
नेहरु नगर, नयी दिल्ली-११००६५

7 टिप्‍पणियां:

  1. वाह बुकमार्क करके रख लिया है । इस बहाने इस विषय पर भी कलम चल निकलेगी । भेजते हैं ।

    जवाब देंहटाएं
  2. हमने भी कलम तेज कर दी है ....जैसे ही कागज मिलेगा सीधे चला देंगे .....!

    जवाब देंहटाएं
  3. कागज की तलाश - केवल राम जी कर रहे हैं। मैं पहले याद तो कर लूं। लिख बाद में लूंगा।

    जवाब देंहटाएं
  4. लिखेंगे। पुरानी यादें ताजा करने का एक मौका है यह।

    जवाब देंहटाएं
  5. क्या लिखूं, कैसे लिखूं,
    सोच रहा हूँ . इसी बहाने गुरुदेव से मिल लेंगे .
    और कुछ इनाम मिला तो सहेज लेंगे .

    विजय

    जवाब देंहटाएं

आपके आने के लिए धन्यवाद
लिखें सदा बेबाकी से है फरियाद

 
Copyright (c) 2009-2012. नुक्कड़ All Rights Reserved | Managed by: Shah Nawaz